नई दिल्ली. महिला एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले का तमाम फैंस को इंतजार था. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 150वां मैच बतौर टी20 कैप्टन खेलने उतरी. इस यादगार मैच को टीम के खिलाड़ियों ने घातक गेंदबाजी और सधी हुई बल्लेबाजी से और भी यादगार बना दिया. पाकिस्तान को श्री चरणी और रीमा रावत की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर उसके सबसे छोटे टी20 स्कोर पर समेट दिया. इसके बाद 8.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया.
पाकिस्तान की टीम का भारतीय खिलाड़ियों ने इस मैच के दौरान वो हाल किया कि मुंह छिपाने पर मजबूर हो गए. टीम इंडिया के स्पिनर की बॉल कहां पड़ी और किधर चली गई पाक बैटर को कुछ पता नहीं चला. नतीजा ये हुआ की पूरी टीम टी20 इंटरनेशनल के अपने सबसे छोटे शर्मनाक स्कोर पर ढेर हो गई. टॉस जीतकर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. शुरुआत में आकर मुनीबा अली और शावाल जुल्फिकार ने कुछ आक्रामक शॉट्स लगाए. फिर जैसे ही बॉल स्पिनर ने हमला किया सारे खिलाड़ी भाग खड़े हुए.
She starred with the ball, set the tone for #TeamIndia‘s third successive win & for that, Sree Charani bags the Player of the Match award 👏 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/1WHHWPMe2o#WomensAsiaCup pic.twitter.com/cCIf6YkiCm
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 5, 2026
पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी भारतीय स्पिनर के चंगुल में ऐसी फंसी की शर्मनाक रिकॉर्ड बना डाला. शेफाली वर्मा ने टीम के लिए पहला विकेट झटका. इसके बाद तो जैसे पड़ोसी टीम के बैटर में जल्दी मैदान से बाहर जाने की रेस लग गई. श्री चरणी के खिलाफ 4 ओवर में पाकिस्तान के बैटर ने सिर्फ 7 रन बनाए और 3 विकेट गंवाए. बात रीमा रावत की करें तो अपने 4 ओवर के कोटे में इस बॉलर ने सिर्फ 9 रन खर्चे और 3 सफलता हासिल की. अनुभवी दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट अपने नाम किए.
सिर्फ 56 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी भारतीय टीम के लिए शेफाली वर्मा ने पहली बॉल पर छक्का लगाकर शुरुआत की. हालांकि उन्होंने 12 रन पर अपना विकेट गंवा दिया. इसके बाद प्रतिका रावल आई और 4 रन बनाकर वो भी आउट हो गईं. पिछले मैच में सेंचुरी ठोकने वाली स्मृति मंधानी का भी विकेट पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने झटक लिया. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दीप्ति शर्मा के साथ मिलाकर टीम को जीत तक पहुंचाया.

