Close Menu
    What's Hot

    क्रिकेट में बड़ा बदलाव! ‘टेस्ट ट्वेंटी’ लेकर आया नया 80 ओवर का फॉर्मेट, पुरुष और महिला खिलाड़ी मिलकर जिताएंगे ट्रॉफी | Cricket

    July 21, 2026

    ‘जो हमने झेला, नहीं चाहता वो भाई-बहन भी झेलें’, अंबाला के कांसापुर में कैसे बंद हुआ शहीद के नाम वाला स्कूल?

    July 21, 2026

    छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी व सांसदों पर पुलिस…

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026

      Gurugram Viral Video: सोसाइटी में बास्केटबॉल खेल रहे थे लड़के, अचानक हुआ कुछ ऐसा, मच गई चीख-पुकार, वीडियो वायरल | गुरुग्राम

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»Ind vs Zim: तो सिर्फ दो-तीन मैचों के बाद उसको… वैभव सूर्यवंशी पर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा क्या गजब बोले | Sports
    खेल

    Ind vs Zim: तो सिर्फ दो-तीन मैचों के बाद उसको… वैभव सूर्यवंशी पर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा क्या गजब बोले | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    vaibhav sooryavanshi debut cap
    जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर की तारीफ

    नई दिल्ली. आयरलैंड और इंग्लैंड के निराशाजनक दौरे के बाद अब भारतीय टीम की नजर जिम्बाब्वे में होने वाली टी20 सीरीज पर है. 23 जुलाई से तीन मैचों की सीरीज की शुरुआत होने जार रही है. इस मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है. उनका मानना है कि अगर 15 साल के बल्लेबाज को सही तरीके से मार्गदर्शन और मौका मिला. वह आने वाले समय में क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं.

    भारत के लिए हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बड़ी पारी नहीं खेल सके थे. इसके बावजूद सिकंदर रजा ने उनके टैलेंट पर पूरा भरोसा जताया. जियोस्टार से बातचीत में सिकंदर रजा ने कहा, “वैभव बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं. अगर 15 साल का कोई बच्चा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहा है, तो सिर्फ दो-तीन मैचों के बाद उसकी आलोचना करना बिल्कुल सही नहीं है. मुझे लगता है कि उनके आसपास कई अनुभवी खिलाड़ी हैं. अगर उनका सही तरीके से मार्गदर्शन किया गया, तो वैभव अपनी पीढ़ी के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक बन सकते हैं.”

    vaibhav sooryavanshi

    रजा ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वे किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए बेहद खास हैं. उन्होंने कहा, “भारत अंडर-19 टीम के लिए उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करना कोई छोटी बात नहीं है. आजकल ऐसी कहानियां बहुत कम देखने को मिलती हैं. वैभव खास खिलाड़ी हैं और यह बहुत महत्वपूर्ण होगा कि उनका करियर किस तरह संभाला जाता है.”

    श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर लगातार दो टी20 सीरीज हारने के बाद उतर रही है. भारत को पहले आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार मिली. इसके बाद इंग्लैंड ने भी टीम इंडिया को शिकस्त दी. ऐसे में भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत के साथ वापसी करना चाहेगी. इस दौरे के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली है.

    श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, यश ठाकुर, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, मयंक यादव, अशोक शर्मा, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी

    भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। भारतीय टीम की नजरें इस दौरे पर जीत के साथ लय हासिल करने पर होंगी, जबकि सभी की निगाहें युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर भी टिकी रहेंगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेपर लीक मामले में न्याय की मांग, लाठीचार्ज से दबाने की…
    Next Article मार्केट में गिरावट का सिलसिला जारी, दूसरे दिन भी लाल निशान पर बाजार, नहीं संभल रहा HDFC का शेयर
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      क्रिकेट में बड़ा बदलाव! ‘टेस्ट ट्वेंटी’ लेकर आया नया 80 ओवर का फॉर्मेट, पुरुष और महिला खिलाड़ी मिलकर जिताएंगे ट्रॉफी | Cricket

      July 21, 2026

      पीवी सिंधु का ट्रॉफी जीतने के बाद खुलासा, विराट कोहली ने की थी चोट से वापसी में मदद | Sports

      July 21, 2026

      Ind vs Zim T20: आयरलैंड से हार के बाद जिम्बाब्वे दिखा रहा आंखे, सीरीज के पहले कप्तान सिकंदर रजा की खुली चेतावनी | Sports

      July 21, 2026

      50 साल का सूखा होगा खत्म! हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कौन करेगा कप्तानी | Sports

      July 21, 2026

      लॉर्ड्स पर धमाका, ड्रेसिंग रूम में तनाव! रोहित-गंभीर की गर्मागर्म बहस ने सिलेक्टर्स को दिया सिरदर्द | Sports

      July 21, 2026

      नंबर-1 जोड़ी कौन? 400 इंटरनेशनल मैच खेल रोहित-विराट की जोड़ी ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना नामुमकिन | Sports

      July 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      क्रिकेट में बड़ा बदलाव! ‘टेस्ट ट्वेंटी’ लेकर आया नया 80 ओवर का फॉर्मेट, पुरुष और महिला खिलाड़ी मिलकर जिताएंगे ट्रॉफी | Cricket

      By परवेश चौहानJuly 21, 2026

      टेस्ट ट्वेंटी नई फ्रेंचाईजी लीग सामने आई है नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया जल्द ही…

      ‘जो हमने झेला, नहीं चाहता वो भाई-बहन भी झेलें’, अंबाला के कांसापुर में कैसे बंद हुआ शहीद के नाम वाला स्कूल?

      July 21, 2026

      छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी व सांसदों पर पुलिस…

      July 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.