नई दिल्ली. भारतीय टीम आज महिला एशिया कप के फाइनल में खेलने उतरेगी. श्रीलंका के खिलाफ टीम का इरादा जीत हासिल कर 8वीं बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाने का होगा. रविवार, 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय समय के मुताबिक मैच रात 8 बजे शुरू होगा. यह टक्कर बेहद जोरदार होने वाली है क्योंकि अब तक दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अजेय रही हैं. फाइनल हारने वाली टीम को पहली हार के साथ खिताब जीतने का सपना टूटेगा.
महिला एशिया कप का फाइनल जोरदार होने की उम्मीद है. भारत ने बांग्लादेश की टीम को हराकर खिताब जीतने की तरफ कदम बढ़ाया. वहीं श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त देकर फाइनल का टिकट पक्का किया. भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है और उसकी नजर रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीतने पर है. डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की तरफ कदम बढ़ाया है. दोनों टीमों के बीच 2024 में महिला एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला गया था. इसमें श्रीलंका ने भारत को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था. भारतीय टीम अपनी उस हार का बदला चुकता करना चाहेगी.
Trophy gleaming 🏆
Skippers ready 🫡
Stage set 🏟️All smiles at the Captains’ Photoshoot ahead of the #WomensAsiaCup Final 😄#TeamIndia | #INDvSL | @ImHarmanpreet pic.twitter.com/ouzt3AWQXJ
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 12, 2026
महिला टी20 में एशिया कप में भारत और श्रीलंका के टक्कर की बात करें तो भारत का दबदबा रहा है. अब तक खेले गए कुल 31 मुकाबले में भारतीय टीम ने 25 में जीत दर्ज किया है. बात श्रीलंका की करें तो उसे सिर्फ 5 ही मुकाबले में जीत मिल पाई है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा। हालिया महिला एशिया कप फाइनल में श्रीलंका की जीत भारत के लिए चेतावनी जरूर है.
रविवार, 13 सितंबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप का फाइनल मैच खेला जाना है.
भारत और श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप फाइनल भारतीय समय के मुताबिक रात 8:00 बजे शुरू होगा. टॉस मैच से आधा घंटा पहले 7.30 बजे होगा.
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई में भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच यह मुकाबला खेला जाएगा.
महिला एशिया कप का फाइनल मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है.
महिला एशिया कप का फाइनल की लाइव स्ट्रींमिंग सोनी LIV ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

