Close Menu
    What's Hot

    अर्जुन कपूर के बाद अब हर्ष संग दिखीं मलाइका, फैमिली डिनर ने बढ़ाई रिश्ते की चर्चाएं

    May 26, 2026

    व्यापारिक साझेदारी को नए स्तर पर ले जाएंगे भारत-कनाडा : गोयल

    May 26, 2026

    ब्लैक मोनोकनी में मलाइका अरोड़ा का सिजलिंग अवतार, इंटरनेट पर बढ़ा दिया पारा

    May 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      देश में कई जगह पारा 47 डिग्री पार

      May 25, 2026

      ईरान के साथ समझौता पूरी तरह तैयार नहीं हुआ : ट्रंप

      May 25, 2026

      हरियाणा के सोनीपत में मामूली कहासुनी में तीन की हत्या

      May 25, 2026

      कल केरल पहुंच सकता है मानसून

      May 25, 2026

      महाराष्ट्र में सड़क हादसा, आठ की मौत

      May 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, May 26
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»व्यापारिक साझेदारी को नए स्तर पर ले जाएंगे भारत-कनाडा : गोयल
    दुनिया

    व्यापारिक साझेदारी को नए स्तर पर ले जाएंगे भारत-कनाडा : गोयल

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMay 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Update : व्यापारिक साझेदारी को नए स्तर पर ले जाएंगे भारत-कनाडा : गोयल
    Business News Update : व्यापारिक साझेदारी को नए स्तर पर ले जाएंगे भारत-कनाडा : गोयल

    भारत के वाणिज्य मंत्री ने दोनों देशों के बीच सकारात्मक संबंधों की जताई उम्मीद

    Business News Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारत के केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और कनाडा व्यापारिक और रणनीतिक साझेदारी को नए स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। गोयल ने कहा कि भारत और कनाडा इस साल मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) करने के लिए गंभीरता से काम कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच 2010 से व्यापार वार्ता चल रही है, लेकिन 2023 में तनाव के कारण बातचीत रुक गई थी। गोयल ने कहा कि दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने व व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता को जल्द पूरा करने पर सकारात्मक चर्चा हुई, जिससे व्यापार और निवेश के नए अवसर खुलेंगे।

    प्रतिनिधिमंडल में 100 से ज्यादा उद्योगपति शामिल

    भारत के इस दौरे में खनन, ऊर्जा, आॅटोमोबाइल और एयरोस्पेस क्षेत्रों से जुड़े 100 से अधिक वरिष्ठ कारोबारी प्रतिनिधि भी शामिल हुए। इसे कनाडा के लिए भारत का अब तक का सबसे बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल बताया जा रहा है।

    कनाडा के प्रधानमंत्री ने ये पोस्ट डाली

    प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर तेजी से बातचीत चल रही है, जो कनाडाई कारोबार और कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। कार्नी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात के बाद कहा कि दोनों देशों ने अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की और ऊर्जा, कृषि-खाद्य, तकनीक और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में नए अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत जैसा बड़ा बाजार कनाडा के लिए नई संभावनाएं खोलेगा और दोनों देश आर्थिक साझेदारी को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।

    दोनों देशों के बीच व्यापार संबंध का लक्ष्य

    मार्क कार्नी की भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए, जिनमें भारत को परमाणु ऊर्जा उत्पादन के लिए करीब 22 मिलियन पाउंड यूरेनियम की आपूर्ति का 2.6 अरब कनाडाई डॉलर का बड़ा समझौता भी शामिल है। दोनों देश 2030 तक आपसी व्यापार को बढ़ाकर 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। कनाडा का एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल हाल ही में नई दिल्ली आया था, जबकि भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी आगे की बातचीत के लिए इस साल फिर कनाडा जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleब्लैक मोनोकनी में मलाइका अरोड़ा का सिजलिंग अवतार, इंटरनेट पर बढ़ा दिया पारा
    Next Article अर्जुन कपूर के बाद अब हर्ष संग दिखीं मलाइका, फैमिली डिनर ने बढ़ाई रिश्ते की चर्चाएं
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      जनता पर चला महंगाई का चाबुक

      May 25, 2026

      संयुक्त राष्ट्र ने दी वैश्विक मंदी की चेतावनी

      May 21, 2026

      अमेरिका-ईरान तनाव बिगाड़ रहा सर्राफा बाजार की चाल

      May 20, 2026

      एक बार फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

      May 19, 2026

      फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम : रिपोर्ट

      May 18, 2026

      100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा ब्रेंट क्रूड

      May 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अर्जुन कपूर के बाद अब हर्ष संग दिखीं मलाइका, फैमिली डिनर ने बढ़ाई रिश्ते की चर्चाएं

      By श्वेता चौहानMay 26, 2026

      Malaika Arora Family Dinner Harsh Mehta: अर्जुन कपूर के बाद अब हर्ष संग दिखीं मलाइका,…

      व्यापारिक साझेदारी को नए स्तर पर ले जाएंगे भारत-कनाडा : गोयल

      May 26, 2026

      ब्लैक मोनोकनी में मलाइका अरोड़ा का सिजलिंग अवतार, इंटरनेट पर बढ़ा दिया पारा

      May 26, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.