Close Menu
    What's Hot

    OnePlus ने लॉन्च किया धाकड़ टैबलेट, Snapdragon 8 Elite चिप और 13,380mAh बैटरी से मचाएगा धमाल

    June 20, 2026

    CM सैनी ने गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर के नामदेव समाज के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

    June 20, 2026

    8 पैग लगाने के बाद जावेद अख्तर ने लिखी थी ये मशहूर गजल

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      स्मार्टवॉच और मोबाइल बैन, पगड़ी-हिजाब पर नहीं रोक

      June 20, 2026

      एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे 141 यात्री

      June 20, 2026

      अमेरिका-ईरान के बीच फिर जगी शांति समझौते पर वार्ता की उम्मीद, ट्रंप के दूत स्विट्जरलैंड रवाना

      June 20, 2026

      सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

      June 20, 2026

      इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»नियम तोड़ने वाले उद्योग बिना नोटिस होंगे सील : सिरसा
    दिल्ली

    नियम तोड़ने वाले उद्योग बिना नोटिस होंगे सील : सिरसा

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Breaking News : नियम तोड़ने वाले उद्योग बिना नोटिस होंगे सील : सिरसा
    Delhi Breaking News : नियम तोड़ने वाले उद्योग बिना नोटिस होंगे सील : सिरसा

    पर्यावरण मंत्री बोले, सरकार ने हवा को साफ करने के लिए जो भी उपाय किए हैं, उसमें ढिलाई नहीं चाहती

    Delhi Breaking News (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली प्रदूषित हवा से हांफ रही है। सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि प्रदूषण का स्तर किसी तरह से कम हो लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा। यही कारण है कि ग्रैप चार के नियम लागू होने के बावजूद दिल्ली में एक्यूआई 450 से ऊपर बना हुआ है। इसी बीच दिल्ली के पर्यावरण मत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का एक बड़ा बयान सामने आया है।

    उन्होंने कहा है कि दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ सरकार की ओर से और सख्ती बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम का पालन न करने वाली निजी कंपनियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे कार्यालय सील किए जाएंगे। सरकार ने तय किया है कि सुविधाएं जरूरी हैं, लेकिन नियम मानना भी सबके लिए उतना ही अनिवार्य है। नियम तोड़ने वाले उद्योगों को अब राहत नहीं मिलेगी और गैर अनुपालन पर तुरंत सीलिंग होगी।

    नो पीयूसी, नो फ्यूल नियम सख्ती से लागू रहेगा

    सरकार ने हवा को साफ करने के लिए जो भी उपाय किए हैं, उसमें ढिलाई नहीं चाहती। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि नो पीयूसी, नो फ्यूल नियम सख्ती से लागू रहेगा। अभी तक 2 लाख से अधिक वाहनों की पीयूसी जांची है और सर्टिफिकेट जारी किए हैं। इनमें से करीब 10 हजार वाहन उत्सर्जन मानकों पर खरे नहीं उतरे। पीयूसी व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सभी केंद्रों को आधुनिक मशीनों से अपग्रेड किया जा रहा है। जांच में पारदर्शिता लाने के लिए थर्ड पार्टी सिस्टम लागू किया जा रहा है और परिवहन विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। एएनपीआर कैमरों में तकनीकी खामियों की शिकायतों पर मंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग मामले को देख रहा है।

    एमसीडी और डीपीसीसी जांच रहे अवैध उद्योग

    प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के खिलाफ सोमवार से अभियान और तेज कर दिया गया है। मंत्री ने चेतावनी दी कि जो भी औद्योगिक इकाई वायु प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करती पाई गई, उसे तुरंत सील किया जाएगा। 31 दिसंबर तक ओईसीएम सर्टिफिकेशन के लिए आवेदन नहीं करने वाले उद्योगों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। एमसीडी और डीपीसीसी मिलकर अवैध और अनधिकृत औद्योगिक यूनिट्स की पहचान कर रहे हैं और ऐसी सभी इकाइयों को बंद किया जाएगा।

    दिसंबर में इस तरह रही प्रदूषण की स्थिति

    इस साल दिसंबर में हालात कहीं ज्यादा खराब हैं। 1 से 8 दिसंबर तक लगातार एक्यूआई 300 से ऊपर दर्ज किया गया, यानी हवा लगातार बहुत खराब रही। बीच में केवल दो दिनों के लिए थोड़ी राहत मिली, जब एक्यूआई खराब श्रेणी तक नीचे आया, लेकिन 11 दिसंबर से प्रदूषण फिर रेड जोन में लौट गया और तब से वहीं बना हुआ है। इन दो दिनों को छोड़ दिया जाए, तो पूरे महीने दिल्ली की हवा अधिकतर समय बहुत खराब श्रेणी में रही है। सीपीसीबी के मानकों के मुताबिक, एक्यूआई 0 से 50 के बीच होने पर हवा को अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 गंभीर माना जाता है।

    ये भी पढ़ें : Weather Update : उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में 27 तक घने कोहरे का अलर्ट

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआठ माह में ही निष्कर्ष पर पहुंचे भारत-न्यूजीलैंड
    Next Article Business News Update : विदेशी छात्रों को आकर्षित करने की नई पॉलिसी जरूरी : नीति आयोग
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सीएम रेखा गुप्ता ने बहादुरी दिखाने वाले रोहित मुखिया को किया 5 लाख की मदद देने का ऐलान

      June 19, 2026

      दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीग्राम पर अस्थायी रोक को सही ठहराया

      June 19, 2026

      दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश, लू जैसी स्थिति से मिली राहत

      June 16, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम

      June 15, 2026

      कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर शुरू किया धरना प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

      June 6, 2026

      मालवीय नगर में लगी आग के मामले में होटल का कुक गिरफ़्तार

      June 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      OnePlus ने लॉन्च किया धाकड़ टैबलेट, Snapdragon 8 Elite चिप और 13,380mAh बैटरी से मचाएगा धमाल

      By परवेश चौहानJune 20, 2026

      OnePlus Pad 3 Pro: OnePlus ने लॉन्च किया धाकड़ टैबलेट, Snapdragon 8 Elite चिप और…

      CM सैनी ने गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर के नामदेव समाज के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

      June 20, 2026

      8 पैग लगाने के बाद जावेद अख्तर ने लिखी थी ये मशहूर गजल

      June 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.