Close Menu
    What's Hot

    सैयारा के बाद सतरंगा में दिखेगी 500 करोड़ी जोड़ी

    April 21, 2026

    Kanpur Double Murder: चंडीगढ़ की महिला से थे पति शशि रंजन मिश्रा के करीबी रिश्ते : रेशमा छेत्री

    April 21, 2026

    हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, केएमपी एक्सप्रेसवे किनारे बसेंगे पांच नए शहर

    April 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Kanpur Double Murder: चंडीगढ़ की महिला से थे पति शशि रंजन मिश्रा के करीबी रिश्ते : रेशमा छेत्री

      April 21, 2026

      उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में तेज लू की चेतावनी

      April 21, 2026

      ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर विपक्ष के रवैये के खिलाफ भाजपा ने निकाली यात्रा

      April 21, 2026

      हमले की बरसी की पूर्व संध्या पर इंडियन आर्मी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश

      April 21, 2026

      हम ईरान के साथ बेहतर समझौता करेंगे : ट्रंप

      April 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»आशीर्वाद स्कीम के तहत 728.48 करोड़ रुपए जारी : मंत्री बलजीत कौर
    पंजाब

    आशीर्वाद स्कीम के तहत 728.48 करोड़ रुपए जारी : मंत्री बलजीत कौर

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानApril 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सामाजिक न्याय और लोक कल्याण को प्राथमिकता देते हुए गरीब और जरूरतमंद वर्गों के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मान सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत अनुसूचित जातियों के लिए 728.48 करोड़ रुपये की राशि जारी की है, जिससे 1.43 लाख से अधिक लाभार्थियों को सीधा लाभ मिला है।

    सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि आशीर्वाद स्कीम गरीब परिवारों के लिए एक मजबूत सहारा बनकर उभरी है, जिससे बेटियों के विवाह के समय परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना ही नहीं, बल्कि गरीब परिवारों की बेटियों के आत्म-सम्मान, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन को सुनिश्चित बनाना भी है।

    मंत्री ने बताया कि कोई भी परिवार जो पंजाब का स्थायी निवासी हो और गरीबी रेखा से नीचे आता हो, तथा अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों या आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से संबंधित हो, वह इस स्कीम का लाभ लेने के लिए पात्र है। उन्होंने आगे बताया कि एक परिवार की दो बेटियों के विवाह के लिए इस स्कीम के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है।

    डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि जब किसी गरीब परिवार की बेटी का विवाह होता है तो माता-पिता के लिए यह खुशी के साथ-साथ चिंता का भी समय होता है, लेकिन पंजाब सरकार की आशीर्वाद स्कीम ने हजारों परिवारों की चिंताओं को कम करके उनके घरों में खुशियों के दीये जलाए हैं। उन्होंने कहा कि यह स्कीम गरीब माता-पिता के लिए एक मजबूत सहारा बन रही है, जिससे वे अपनी बेटियों को इज्जत, सम्मान और खुशहाल भविष्य के साथ विदा करने में सक्षम बन रहे हैं।

    मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर योग्य लाभार्थी को समय पर और पारदर्शी तरीके से स्कीम का लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आवेदनों के निपटारे में देरी न की जाए ताकि कोई भी जरूरतमंद परिवार सरकारी सहायता से वंचित न रहे।

    डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार सामाजिक न्याय और लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस तरह की लोक-हितैषी स्कीमों के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों की सहायता जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर बेटी के चेहरे पर मुस्कान लाना और हर परिवार को मजबूत बनाना है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयेलो मोनोकिनी में मानुषी छिल्लर ने मालदीव के बीच पर बरसाया कहर
    Next Article हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, केएमपी एक्सप्रेसवे किनारे बसेंगे पांच नए शहर
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      CM मान ने वैश्विक सेमीकंडक्टर दिग्गज एनएक्सपी को मोहाली में आरएंडडी केंद्र स्थापित करने के लिए न्योता दिया

      April 21, 2026

      पंजाब सरकार वर्ल्ड हार्टी सेंटर इकोसिस्टम की तर्ज पर बागवानी अनुभव और प्रशिक्षण केंद्र करेगी स्थापित

      April 21, 2026

      ‘गैंगस्टरां ते वार’ से गैंगस्टर गिरोहों में हड़कंप, हजारों के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई

      April 21, 2026

      बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू

      April 21, 2026

      सड़क खराब होने पर 5 साल तक ठेकेदार ही करेगा मरम्मत, गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं : हरभजन सिंह ईटीओ

      April 20, 2026

      पंजाब के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी गति, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नीदरलैंड के दौरे पर

      April 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सैयारा के बाद सतरंगा में दिखेगी 500 करोड़ी जोड़ी

      By श्वेता चौहानApril 21, 2026

      Mohit Suri Next Film Name: सैयारा के बाद सतरंगा में दिखेगी 500 करोड़ी जोड़ी अहान…

      Kanpur Double Murder: चंडीगढ़ की महिला से थे पति शशि रंजन मिश्रा के करीबी रिश्ते : रेशमा छेत्री

      April 21, 2026

      हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, केएमपी एक्सप्रेसवे किनारे बसेंगे पांच नए शहर

      April 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.