Close Menu
    What's Hot

    OnePlus ने लॉन्च किया धाकड़ टैबलेट, Snapdragon 8 Elite चिप और 13,380mAh बैटरी से मचाएगा धमाल

    June 20, 2026

    CM सैनी ने गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर के नामदेव समाज के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

    June 20, 2026

    8 पैग लगाने के बाद जावेद अख्तर ने लिखी थी ये मशहूर गजल

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      स्मार्टवॉच और मोबाइल बैन, पगड़ी-हिजाब पर नहीं रोक

      June 20, 2026

      एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे 141 यात्री

      June 20, 2026

      अमेरिका-ईरान के बीच फिर जगी शांति समझौते पर वार्ता की उम्मीद, ट्रंप के दूत स्विट्जरलैंड रवाना

      June 20, 2026

      सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

      June 20, 2026

      इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»महाराष्ट्र विकास के साथ मजबूती से खड़ा : मोदी
    Breaking News

    महाराष्ट्र विकास के साथ मजबूती से खड़ा : मोदी

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारDecember 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    PM Modi News : महाराष्ट्र विकास के साथ मजबूती से खड़ा : मोदी
    PM Modi News : महाराष्ट्र विकास के साथ मजबूती से खड़ा : मोदी

    प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र निकाय चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल करने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दी बधाई

    PM Modi News (द भारत ख़बर), मुंबई : महाराष्ट्र निकाय चुनाव के गत दिवस आए नतीजों से भाजपा में खुशी की लहर है। एक तरफ जहां सभी प्रमुख नेताओं ने इस शानदार जीत के लिए गठबंधन और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। वहीं पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए इसे महाराष्टÑ में विकास की जीत बताया है। ज्ञात रहे कि महाराष्टÑ निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की। रविवार का जारी हुए 288 सीटों के परिणाम में महायुति को 207 सीटों पर जीत मिली।

    पीएम मोदी ने इस जीत के लिए महाराष्ट्र की जनता को बधाई दी है। पीएम मोदी एक्स पर लिखा कि यह लोगों पर आधारित विकास के हमारे विजन में भरोसे को दिखाता है। महाराष्ट्र विकास के साथ मजबूती से खड़ा है! नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में बीजेपी और महायुति को आशीर्वाद देने के लिए महाराष्ट्र के लोगों का आभारी हूं। यह जन-केंद्रित विकास की हमारी सोच में लोगों के भरोसे को दर्शाता है।

    हम नई ऊर्जा के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध

    हम पूरे राज्य में हर नागरिक की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नई ऊर्जा के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत करने वाले भाजपा और महायुति के सभी कार्यकतार्ओं की मैं सराहना करता हूं।चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी ने नगर परिषद अध्यक्ष के 207 पदों पर जीत हासिल की है।

    नितिन गडकरी ने दी की बधाई

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार सफलता पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत है। गडकरी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आपकी, हमारी, भाजपा सबकी है और यह कार्यकतार्ओं की जीत है।उन्होंने नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में भाजपा की शानदार सफलता के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कार्यकर्ताओं की सराहना की।

    विपक्ष को लोगों ने सिरे से नकार दिया

    इन चुनावों में महा विकास अघाड़ी ने सिर्फ 44 सीटें जीती हैं। कांग्रेस को 28, शिवसेना (यूबीटी) के नौ और शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) आठ नगराध्यक्ष सहित कुछ सीटें अन्य के खाते में गई हैं। बता दें कि राज्य में 246 नगर परिषद और 42 नगर पंचायतों के अध्यक्ष और पार्षदों के पदों के लिए हुए चुनावों की मतगणना रविवार सुबह 10 बजे शुरू हुई थी।

    विपक्षी दल कांग्रेस और शिवसेना (उबाठा) ने रविवार को निर्वाचन आयोग पर सत्तारूढ़ महायुति की जीत में मदद करने का आरोप लगाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद पदों पर जीत हासिल करने वाले पार्टी उम्मीदवारों को बधाई दी। उन्होंने चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन की मदद करने के लिए राज्य निर्वाचन निकाय को बधाई दी। शिवसेना (उबाठा) के नेता अंबदास दानवे ने महायुति की जीत का श्रेय धनबल और बाहुबल को दिया।

    ये भी पढ़ें : Shri Mata Vaishno Devi Yatra : खराब मौसम के चलते श्री माता वैष्णो देवी यात्रा बाधित

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, 12 जिलों में यलो अलर्ट; 24 दिसंबर से और बढ़ेगी ठिठुरन
    Next Article Rohit Sharma : हर खिलाड़ी के करियर का बुरा दौर आता है : रोहित शर्मा
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      स्मार्टवॉच और मोबाइल बैन, पगड़ी-हिजाब पर नहीं रोक

      June 20, 2026

      एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे 141 यात्री

      June 20, 2026

      अमेरिका-ईरान के बीच फिर जगी शांति समझौते पर वार्ता की उम्मीद, ट्रंप के दूत स्विट्जरलैंड रवाना

      June 20, 2026

      सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

      June 20, 2026

      इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति

      June 19, 2026

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      June 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      OnePlus ने लॉन्च किया धाकड़ टैबलेट, Snapdragon 8 Elite चिप और 13,380mAh बैटरी से मचाएगा धमाल

      By परवेश चौहानJune 20, 2026

      OnePlus Pad 3 Pro: OnePlus ने लॉन्च किया धाकड़ टैबलेट, Snapdragon 8 Elite चिप और…

      CM सैनी ने गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर के नामदेव समाज के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

      June 20, 2026

      8 पैग लगाने के बाद जावेद अख्तर ने लिखी थी ये मशहूर गजल

      June 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.