Close Menu
    What's Hot

    हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के इलाज के बिलों की होगी जांच, अब सरकार ने दिखाई सख्ती

    September 27, 2026

    द्वारका एक्सप्रेसवे पर थार का कहर, बाइक सवार को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    September 27, 2026

    दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में महिला मित्र से मारपीट, आईफोन छीना, देखें वीडियो

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Maharashtra News: धुले में गर्भवती महिला को जिंदा जलाया, शव को 275 किलोमीटर दूर जंगल में ठिकाने लगाया | National

      September 27, 2026

      पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, भूस्खलन से कई रास्ते बंद, यूपी में कई हादसों में 13 लोगों की मौत

      September 27, 2026

      देश के 22 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बारिश का अनुमान

      September 27, 2026

      Bengal News: बंगाल में TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला, अंडे-पत्थर फेंके गए, टूट गया शीशा | National

      September 26, 2026

      Jharkhand News: जमशेदपुर के बिंदल मॉल के पास फायरिंग, रेस्टोरेंट में बैठे 3 युवकों को लगी गोली | National

      September 26, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, September 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Monsoon Session Update: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित, ओम बिरला बोले- नारेबाजी से समस्या खत्म नहीं होगी
    Breaking News

    Monsoon Session Update: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित, ओम बिरला बोले- नारेबाजी से समस्या खत्म नहीं होगी

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Monsoon Session News: संसद के मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही मणिपुर हिंसा पर विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गई। मणिपुर में हिंसा और महिलाओं को निर्वस्त्र परेड कराने के मामले पर नाराज विपक्ष ने संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा किया। राज्यसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित करने और लोकसभा की दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। सत्र के दूसरे दिन दोनों सदनों में क्या-क्या रहा। जानते हैं।  

    कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम ने संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए मणिपुर में हिंसा को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एन. बीरेन सिंह की सरकार से हर वर्ग का भरोसा उठ गया है। उन्होंने कहा कि 4 मई की घटना के बारे में वीडियो वायरल होने पर उन्हें पता चला, वह एक गृह मंत्री हैं, उनकी पुलिस और खुफिया विभाग क्या कर रहा है?…यह अनुच्छेद 355 के तहत कार्रवाई करने और फिर सरकार को हटाकर राष्ट्रपति शासन लागू करने का मामला है।

    राघव चड्ढा ने की बहस की मांग

    इस बीच, AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आज राज्यसभा में हम सभी ने मिलकर अध्यादेश का मुद्दा उठाया। हमने ये बात उठाई है कि ये काले अध्यादेश हैं और इसे वापस लेना चाहिए। ये सदन में ना पेश होने चाहिए और ना ही इस पर कोई चर्चा होनी चाहिए। हमें विश्वास है कि राज्यसभा के अध्यक्ष हमारी बात को स्वीकार करेंगे और इस अध्यादेश को वापस लेने के लिए सरकार को सलाह देंगे।  

    इस दौरान उन्होंने मणिपुर में हिंसा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मणिपुर इस देश का अभिन्न अंग है। मणिपुर जल रहा है। वहां से हैवानियत भरी तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही है। उन्होंने इस मुद्दे पर बहस की मांग भी की। उन्होंने कहा कि सरकार इस बहस से क्यों भाग रही है। मणिपुर और केंद्र में भाजपा की सरकार है, डबल इंजन की सरकार चल रही है मगर सिर्फ डबल हैवानियत नजर आ रही है।  

    राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित

    लोकसभा के बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के सेवा मामले पर अध्यादेश कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद सरकार द्वारा उसके स्थान पर विधेयक लाए जाने के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

    अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के प्रस्ताव पर फिलहाल आम-सहमति नहीं

    सरकार ने शुक्रवार को कहा कि जिला स्तर पर न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन के प्रस्ताव पर फिलहाल आम-सहमति नहीं बनी है। विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि इस प्रस्ताव पर राज्य सरकारों और उच्च न्यायालयों के विचार पूछे गए थे। अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन पर राज्य सरकारों और उच्च न्यायालयों के बीच मतभेद हैं।

    मणिपुर के सीएम को बर्खास्त करना चाहिए: खरगे

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पीएम मोदी ने मणिपुर के बारे में सदन के बाहर बयान दिया, जबकि उन्हें सदन के अंदर पहले बयान देना था फिर बाहर दे सकते थे, लेकिन उन्होंने पहले ही बाहर बयान दे दिया। जब सदन चल रहा है तो सभी नेता अपने सदस्यों को पहले बयान दे फिर बाहर दे क्योंकि ये हमारी ड्यूटी होती है। पीएम मोदी ने इस पर अपनी विफलता दिखाई। मणिपुर के सीएम को बर्खास्त जरूर करना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleParliament Monsoon Session 2023: आज से संसद का मानसून सत्र शुरू मणिपुर वायरल वीडियो पर संसद में घमासान, लोकसभा और राज्यसभा कल तक स्थगित
    Next Article Gyanvapi Case Update: वाराणसी जिला अदालत ने आवेदन किया मंजूर, ज्ञानवापी परिसर का होगा एएसआई सर्वे, जिला अदालत में हिंदू पक्ष का आवेदन मंजूर
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Maharashtra News: धुले में गर्भवती महिला को जिंदा जलाया, शव को 275 किलोमीटर दूर जंगल में ठिकाने लगाया | National

    September 27, 2026

    पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, भूस्खलन से कई रास्ते बंद, यूपी में कई हादसों में 13 लोगों की मौत

    September 27, 2026

    देश के 22 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बारिश का अनुमान

    September 27, 2026

    Bengal News: बंगाल में TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला, अंडे-पत्थर फेंके गए, टूट गया शीशा | National

    September 26, 2026

    Jharkhand News: जमशेदपुर के बिंदल मॉल के पास फायरिंग, रेस्टोरेंट में बैठे 3 युवकों को लगी गोली | National

    September 26, 2026

    Cyclone Arnab: क्या है साइक्लोन अर्नब, जिसकी वजह से 14 राज्यों में भारी बारिश, यूपी में कई मौतें, जानिए इसका असर | National

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के इलाज के बिलों की होगी जांच, अब सरकार ने दिखाई सख्ती

    By प्रमोद रिसालियाSeptember 27, 2026

    Haryana News: हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों के निजी अस्पतालों के बिलों…

    द्वारका एक्सप्रेसवे पर थार का कहर, बाइक सवार को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    September 27, 2026

    दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में महिला मित्र से मारपीट, आईफोन छीना, देखें वीडियो

    September 27, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.