Close Menu
    What's Hot

    तमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में गैस रिसाव से 7 लोगों की मौत

    June 21, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी

    June 21, 2026

    LPG उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट! आज नहीं किया यह काम तो रुक सकती है गैस सप्लाई

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      तमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में गैस रिसाव से 7 लोगों की मौत

      June 21, 2026

      जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी

      June 21, 2026

      पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर पवन खेड़ा ने कसा तंज

      June 21, 2026

      कल इस्तीफा दे सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर

      June 21, 2026

      दक्षिण लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, 20 लोगों की मौत

      June 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, June 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Parliament Monsoon Session 2023: आज से संसद का मानसून सत्र शुरू मणिपुर वायरल वीडियो पर संसद में घमासान, लोकसभा और राज्यसभा कल तक स्थगित
    Breaking News

    Parliament Monsoon Session 2023: आज से संसद का मानसून सत्र शुरू मणिपुर वायरल वीडियो पर संसद में घमासान, लोकसभा और राज्यसभा कल तक स्थगित

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। और कोई कामकाज नहीं हुआ। विपक्ष की मांग है कि पीएम मोदी मणिपुर पर संसद में बयान दें। संसद का मानसून सत्र गुरुवार से शुरू हो गया है।

    पीएम मोदी ने मानसून सत्र शुरू होने से पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि इस भयावह वीडियो को देखकर उनका दिल दुख से भर गया है। मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता। मैं लोकतंत्र के इस मंदिर के सामने खड़ा हूं, मेरा दिल दर्द और गुस्से से भर गया है। मणिपुर की घटना किसी भी सभ्य राष्ट्र के लिए शर्मनाक है। पूरा देश शर्मसार हुआ है।

    हाल ही में 26 दलों के विपक्ष के नए गठबंधन इंडिया का गठन हुआ है, इंडिया गठबंधन के नेताओं ने मानसून सत्र के लिए रणनीति बनाने के लिए गुरुवार को संसद परिसर में मल्लिकार्जुन खरगे के कक्ष में मुलाकात की और इसके बाद विपक्ष ने दोनों सदनों में मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग की। 

    मल्लिकार्जुन खरगे ने इस मामले पर स्थगन नोटिस भी दिया। उन्होंने कहा कि मणिपुर में जातीय हिंसा भड़के लगभग 80 दिन हो गए हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न तो राज्य का दौरा किया है और न ही वहां की स्थिति पर एक शब्द भी बोला है। साथ ही खड़गे ने ट्विटर पर यह भी कहा कि मणिपुर जल रहा है। महिलाओं के साथ बलात्कार किया जा रहा है, उन्हें नग्न घुमाया जा रहा है और भयानक हिंसा हो रही है। लेकिन प्रधानमंत्री इतने लंबे समय से चुप हैं।

    खरगे ने मणिपुर हिंसा के मुद्दे को राज्यसभा में भी उठाया और मांग की कि प्रधानमंत्री मोदी के इस मामले पर बयान देने के साथ ही मणिपुर की स्थिति पर चर्चा की जाए। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री के पास फ्रांस, अमेरिका का दौरा करने का समय है। उनके पास 38 पार्टियों (एनडीए बैठक) को बुलाने का समय है, लेकिन उनके पास मणिपुर जाने का समय नहीं है, जबकि उनके पास सभी संसाधन हैं। मोदी सरकार और भाजपा ने राज्य के नाजुक सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करके लोकतंत्र और कानून के शासन को भीड़तंत्र में बदल दिया है।

    बता दें कि मणिपुर में जातीय हिंसा मई के बाद रुकने का नाम नहीं ले रही है, इस बीच महिलाओं से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद देश अपना गुस्सा जाहिर कर रहा है। हालांकि मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी ने इस घटना की निंदा की लेकिन विपक्ष ने मणिपुर को लेकर खूब हंगामा किया जिसके कारण मानसून सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में कोई कामकाज नहीं हुआ। विपक्ष की मांग है कि पीएम मोदी मणिपुर पर संसद में बयान दें। 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSupreme Court: दिल्ली अध्यादेश मामले में पांच जजों की बेंच करेगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने ल्ली अध्यादेश का मामला संवैधानिक पीठ को भेजा
    Next Article Monsoon Session Update: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित, ओम बिरला बोले- नारेबाजी से समस्या खत्म नहीं होगी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    तमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में गैस रिसाव से 7 लोगों की मौत

    June 21, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी

    June 21, 2026

    पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर पवन खेड़ा ने कसा तंज

    June 21, 2026

    कल इस्तीफा दे सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर

    June 21, 2026

    दक्षिण लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, 20 लोगों की मौत

    June 21, 2026

    परीक्षा के मद्देनजर देश भर में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी

    June 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    तमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में गैस रिसाव से 7 लोगों की मौत

    By अंकित कुमारJune 21, 2026

    मरने वालों में सभी महिलाएंSea Food Factory, (द भारत ख़बर), चेन्नई: तिरुवल्लूर जिले में एक…

    जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी

    June 21, 2026

    LPG उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट! आज नहीं किया यह काम तो रुक सकती है गैस सप्लाई

    June 21, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.