तिलक वर्मा ने 45 गेंदों पर बनाए 101
GT Vs MI, (द भारत ख़बर), अहमदाबाद: मुंबई इंडियंस ने IPL में गुजरात टाइटंस को 200 रन का टारगेट दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सोमवार को गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाए। तिलक वर्मा ने IPL में पहला शतक लगाया। उन्होंने 45 बॉल पर 101 रन बनाए। इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। नमन धीर ने 45 रन बनाए। GT से कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए। जवाब में गुजरात ने 8 ओवर में 5 विकेट पर 56 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स और इम्पैक्ट प्लेयर राहुल तेवतिया क्रीज पर हैं।
8वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने वॉशिंगटन सुंदर (26 रन) और ग्लेन फिलिप्स (6 रन) को पवेलियन भेजा। पावरप्ले में अश्विनी कुमार ने शुभमन गिल (14 रन), जसप्रीत बुमराह ने साई सुदर्शन (जीरो) और हार्दिक पंड्या ने जोस बटलर (5 रन) को पवेलियन भेजा।

