Close Menu
    What's Hot

    BWF World Championships: आयुष शेट्टी का बड़ा उलटफेर, वर्ल्ड नंबर-1 शी यूकी को हराकर मचाया तहलका | Sports

    August 17, 2026

    अरविंद केजरीवाल बोले- मैं ‘दिमागी नक्सल’ हूं, क्योंकि मैं देशभक्त हूं और मुझे इस पर गर्व है

    August 17, 2026

    दिल्ली एम्स की रिपोर्ट, एक्टर ट्विशा ने आत्महत्या की

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      दिल्ली एम्स की रिपोर्ट, एक्टर ट्विशा ने आत्महत्या की

      August 17, 2026

      Flipkart ने बनाया शोक संदेश वाला विज्ञापन, भड़के देश भर के लोग, कहा- शर्म आनी चाहिए

      August 17, 2026

      Rahul Gandhi News: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत ! आय से अधिक संपत्ति मामले में HC की कार्रवाई पर रोक | National

      August 17, 2026

      Bengal Hotel Fire: पश्चिम बंगाल में तारापीठ मंदिर के पास होटल में भीषण आग, 7 की मौत, कई बुरी तरह झुलसे | National

      August 17, 2026

      Bihar News: लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़, 7 लोगों की मौत, कई घायल, करंट की फैली थी अफवाह ! | National

      August 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, August 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»आंख दिखाने अब अस्पताल जाने की जरूरत नहीं, नोएडा में शुरू की गई ऐसी क्लीनिक, जो घर-घर आएगी
    हरियाणा

    आंख दिखाने अब अस्पताल जाने की जरूरत नहीं, नोएडा में शुरू की गई ऐसी क्लीनिक, जो घर-घर आएगी

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    नोएडा. अगर आपकी आंखों में किसी तरह की समस्या है या दिखता नहीं है तो अब अस्पताल जाकर डॉक्टर को दिखाने की जरूरत नहीं है. अब अस्पताल खुद आपके द्वार आएगा. आपके आंखों की पूरी जांच कर इलाज करेगा. एसबीआई म्यूचुअल फंड की ओर से विजन स्प्रिंग फाउंडेशन (VSF) के साथ साझेदारी में सीएसआर पहल के तहत दो मोबाइल नेत्र क्लीनिकों का उद्घाटन किया गया. इन मोबाइल क्लीनिकों के जरिए जरूरतमंद और ऐसे लोगों तक नेत्र जांच व स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास है जिनके लिए नियमित रूप से अस्पताल या क्लीनिक पहुंचना आसान नहीं है और वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं.

    हर साल कितना लक्ष्य

    इस पहल के तहत दोनों मोबाइल क्लीनिक हर साल करीब 10 हजार लोगों की आंखों की जांच करने का लक्ष्य लेकर चलेंगी. जिन लोगों को सामान्य दृष्टि सुधार के लिए चश्मे की जरूरत होगी, उन्हें करीब 7,500 जोड़ी चश्मे उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है. मोबाइल वैन को इस तरह तैयार किया गया है कि यह सीधे लोगों के बीच पहुंचकर प्राथमिक नेत्र जांच की सुविधा दे सके. इन्हें मोहल्लों, स्कूलों, कार्यस्थलों, औद्योगिक क्षेत्रों और परिवहन केंद्रों जैसे स्थानों पर ले जाया जाएगा. इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा, जिनके लिए अस्पताल तक पहुंचने में समय, पैसे या काम से छुट्टी जैसी समस्याएं सामने आती हैं.

    टोल-फ्री हेल्पलाइन

    विजनस्प्रिंग फाउंडेशन इस पूरी पहल में जांच और प्राथमिक नेत्र देखभाल की जिम्मेदारी संभालेगा. संस्था की ओर से लोगों की आंखों की व्यापक जांच की जाएगी और प्रेसबायोपिया यानी उम्र बढ़ने के साथ पास की चीजें साफ दिखाई न देने की समस्या वाले लोगों को चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे. अगर जांच के दौरान किसी व्यक्ति में मोतियाबिंद या ऐसी दूसरी समस्या सामने आती है, जिसके लिए आगे इलाज की जरूरत है, तो उसे उचित स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के पास भेजा जाएगा. जरूरत पड़ने पर लोगों को आगे की सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन भी उपलब्ध कराई जाएगी. मोबाइल वैन सिर्फ जांच तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जरूरत के अनुसार आगे के इलाज तक पहुंच बनाने में भी मदद करेगी.

    साफ दिखाई देना सबसे जरूरी

    एसबीआईएफएमएल के प्रबंध निदेशक और सीईओ देबाशीश मिश्रा लोकल 18 से बताते हैं कि कंपनी ऐसी सामुदायिक पहलों को समर्थन देने के लिए हमेशा तैयार है, जो लोगों को जरूरी सेवाओं तक पहुंच दिलाने में मदद करती हैं. इस कार्यक्रम के जरिए उन लोगों तक प्राथमिक नेत्र देखभाल पहुंचाने का प्रयास है, जिन्हें सामान्य तौर पर ऐसी सेवाओं का लाभ लेने में परेशानी होती है. विजनस्प्रिंग फाउंडेशन के भारत स्थित प्रबंध निदेशक अंशु तनेजा ने कहा कि साफ दिखाई देना व्यक्ति के स्वास्थ्य और आजीविका के लिए बेहद जरूरी है. लेकिन कई वंचित समुदायों के लोगों के लिए अस्पताल की दूरी, यात्रा का खर्च, काम से छुट्टी और चश्मे को लेकर सामाजिक झिझक जैसी बाधाएं होती हैं. एक मोबाइल वैन दिल्ली एनसीआर में जबकि दूसरी वैन बैंगलुरु में हमेशा असहाय लोगों को लिए सड़कों पर रहेगी.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवित्त मंत्री ने अगले बैंकिंग सुधार का दिया संकेत, जल्द हो सकता है समिति का गठन, विकसित भारत के लक्ष्य पर तेजी से काम
    Next Article दिल्ली एम्स की रिपोर्ट, एक्टर ट्विशा ने आत्महत्या की
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    फरीदाबाद में यहां मिल रही 40 रुपए में अनलिमिटेड बिरयानी, दुकानदार ने बताया कैसे मिला अनोखे बिजनेस का आइडिया

    August 17, 2026

    अंबाला में पुलिस पर हमले के बाद NH-44 पर रिटायर्ड पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन, घायल DSP वीरेंद्र की पत्नी ने की सख्त कार्रवाई की मांग

    August 17, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम? जानें देशभर का अपडेट

    August 17, 2026

    देशभर में मशहूर मुरथल के रेशम ढाबे में अब इंसान नहीं रोबोट परोस रहे परांठे, कैसे टेबल तक पहुंचता है ऑर्डर? जानें

    August 17, 2026

    बेटे को रेल हादसे में खोया, अब उठा रहे 200 छात्रों का पढ़ाई खर्च, जानिए कौन हैं अंबाला के जगदीश कुमार?

    August 17, 2026

    घेर लेगी आफत, हो जाओगे बर्बाद…क्या आपने भी बेडरूम में लगा रखा है शीशा? जानिए वजह – News18 हिंदी

    August 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    BWF World Championships: आयुष शेट्टी का बड़ा उलटफेर, वर्ल्ड नंबर-1 शी यूकी को हराकर मचाया तहलका | Sports

    By परवेश चौहानAugust 17, 2026

    आयुष ने बड़ा उलटफेर करते हुए दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी शी यूकी को हरा सन्न…

    अरविंद केजरीवाल बोले- मैं ‘दिमागी नक्सल’ हूं, क्योंकि मैं देशभक्त हूं और मुझे इस पर गर्व है

    August 17, 2026

    दिल्ली एम्स की रिपोर्ट, एक्टर ट्विशा ने आत्महत्या की

    August 17, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.