Close Menu
    What's Hot

    मेरे पास 5 करोड़ थे…” राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस की सच्चाई से उठाया पर्दा

    April 22, 2026

    Pahalgam Attack Anniversary: भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा : पीएम मोदी

    April 22, 2026

    हरियाणा के गुरुग्राम में पहली बार कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों की उम्मीद

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Pahalgam Attack Anniversary: भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा : पीएम मोदी

      April 22, 2026

      अमेरिका ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाया

      April 22, 2026

      केरल के त्रिशूर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 लोगों मौत

      April 22, 2026

      कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

      April 21, 2026

      पीएम मोदी के खिलाफ खरगे के आतंकवादी वाले बयान से भड़की बीजेपी

      April 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»भीषण ठंड की चपेट में उत्तर भारत के मैदानी हिस्से
    Breaking News

    भीषण ठंड की चपेट में उत्तर भारत के मैदानी हिस्से

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Weather Update Today : भीषण ठंड की चपेट में उत्तर भारत के मैदानी हिस्से
    Weather Update Today : भीषण ठंड की चपेट में उत्तर भारत के मैदानी हिस्से

    अभी नहीं राहत के आसार, आने वाले दो दिन जारी रहेगा शीतलहर का प्रकोप

    Weather Update Today (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : उत्तर भारत में इस साल सर्दी अपना रोद्र रूप दिखा रही है। पिछले कई दिन से जारी कोहरे और शीतलहर के प्रभाव से मैदानी राज्यों का तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है। जिससे ठंड बहुत ज्यादा हो चुकी है। वहीं पहाड़ों में भी ऊंची चोटियों पर बफबारी होने से निचले हिस्सों का तापमान शून्य के आसपास या फिर इससे नीचे बना हुआ है। वहीं आज से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

    इसके असर से आने वाले दिनों में जहां पहाड़ों में बर्फबारी होने की संभावना है वहीं मैदानों में बारिश और शीतलहर चलने के आसार हैं। जिससे ठंड में वृद्धि होना तय है। भारती मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन उत्तर भारत के बड़े हिस्से में भीषण शीतलहर बनी रहेगी। कई राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया जा रहा है।

    पंजाब में बठिंडा, हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा

    पंजाब के बठिंडा में 3.2 डिग्री के साथ सबसे सर्द स्थिति रही, जबकि हरियाणा के नारनौल में एक डिग्री और भिवानी में 1.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। 17 से 20 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी की संभावना है। हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में 3.1 डिग्री, अयोध्या और मुजफ्फरनगर में 3.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 10 से अधिक राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

    डल झील का बड़ा हिस्सा जमा

    कश्मीर घाटी से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ठंड ने कहर बरपा रखा है। जम्मू-कश्मीर में चिल्ला-ए-कलां के बीच श्रीनगर में डल झील का बड़ा हिस्सा जम गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.2 डिग्री रहा, जबकि कुपवाड़ा में माइनस 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। लद्दाख के द्रास में पारा माइनस 21.7 डिग्री तक गिर गया है। हिमाचल और उत्तराखंड के कई इलाकों में भी पारा शून्य के आसपास बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल ठंड से राहत के आसार कम हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में किसानों की हुई मौज, मिलेगी 3 लाख रुपये की सब्सिडी
    Next Article केएल राहुल की पारी पर भारी पड़े डेरिल मिचेल
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Pahalgam Attack Anniversary: भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा : पीएम मोदी

      April 22, 2026

      अमेरिका ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाया

      April 22, 2026

      केरल के त्रिशूर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 लोगों मौत

      April 22, 2026

      कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

      April 21, 2026

      पीएम मोदी के खिलाफ खरगे के आतंकवादी वाले बयान से भड़की बीजेपी

      April 21, 2026

      Kanpur Double Murder: चंडीगढ़ की महिला से थे पति शशि रंजन मिश्रा के करीबी रिश्ते : रेशमा छेत्री

      April 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मेरे पास 5 करोड़ थे…” राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस की सच्चाई से उठाया पर्दा

      By श्वेता चौहानApril 22, 2026

      Rajpal Yadav Cheque Bounce Dispute Details: मेरे पास 5 करोड़ थे…” राजपाल यादव ने चेक…

      Pahalgam Attack Anniversary: भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा : पीएम मोदी

      April 22, 2026

      हरियाणा के गुरुग्राम में पहली बार कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों की उम्मीद

      April 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.