Close Menu
    What's Hot

    अमेरिकी सेना ने होर्मुज में दो ईरानी ड्रोन गिराए, ईरान बोला- सैन्य कार्रवाई से पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा अमेरिका

    June 7, 2026

    गुरुद्वारा प्रबंधन के लिए 5 लाख रुपये की सेवा राशि देने की घोषणा

    June 7, 2026

    चिलचिलाती गर्मी में मोनालिसा को सता रही समंदर की याद, भोजपुरी हसीना ने शेयर की 5 साल पुरानी तस्वीरें

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिकी सेना ने होर्मुज में दो ईरानी ड्रोन गिराए, ईरान बोला- सैन्य कार्रवाई से पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा अमेरिका

      June 7, 2026

      Cockroach Janta Party Updates: जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन नहीं रुकेगा: अभिजीत दीपके

      June 7, 2026

      हीट वेव को लेकर 3 दिन का येलो अलर्ट, 45 के पार पहुंचेगा तापमान

      June 7, 2026

      अमेरिका ने तोड़ा सीजफायर : ईरान

      June 7, 2026

      सीबीएसई 12वीं की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने की कल अंतिम तारीख

      June 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, June 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»केएल राहुल की पारी पर भारी पड़े डेरिल मिचेल
    खेल

    केएल राहुल की पारी पर भारी पड़े डेरिल मिचेल

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Ind vs NZ ODI Series : केएल राहुल की पारी पर भारी पड़े डेरिल मिचेल
    Ind vs NZ ODI Series : केएल राहुल की पारी पर भारी पड़े डेरिल मिचेल

    दूसरे एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को सात विकेट से हराया

    Ind vs NZ ODI Series (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : भारतीय दौर पर आई न्यूजीलैंड की टीम ने तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज में पहला मैच हारने के बाद दूसरे मैच में जोरदार वापसी करते हुए शानदार जीत दर्ज की। इस तरह से दोनों टीमें अब एक-एक की बराबरी पर पहुंच गई हैं। हालांकि दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने सात विकेट पर 284 रन ही बनाए। इसमें विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का नाबाद शतक शामिल था जिन्होंने 92 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 112 रन बनाए इसी की बदौलत भारत 284 रन बनाने में कामयाब रहा।

    2023 के बाद वनडे में न्यूजीलैंड से हारा भारत

    यह 2023 के बाद भारत के खिलाफ वनडे में उनकी पहली जीत है, इससे पहले उन्हें लगातार आठ मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं भारत में भी न्यूजीलैंड ने 2017 के बाद पहली बार वनडे मुकाबले में भारत को हराया है, जहां उसे लगातार आठ मैचों में शिकस्त मिली थी। इस मैच में डेरिल मिचेल के नाबाद शतकीय पारी और विल यंग तथा ग्लेन फिलिप्स की शानदार पारियों के बल पर न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की।

    न्यूजीलैंड का वनडे में सबसे सफल रन चेज

    यह भारत में वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड द्वारा किया गया अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ सफल लक्ष्य पीछा 2017 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 281 रन का था। कुल मिलाकर भारत के खिलाफ वनडे में न्यूजीलैंड का यह पांचवां सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा, जिसमें 2020 में हैमिल्टन में 348 रन का रिकॉर्ड शीर्ष पर है। इसके अलावा राजकोट में यह पांच मैचों में पहली बार हुआ जब लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली।

    रंग नहीं दिखा पाई रोको की जोड़ी

    भारत के लिए राहुल के अलावा शुभमन गिल ने 56 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। भारत के लिए राहुल और गिल के अलावा रवींद्र जडेजा ने 27, रोहित शर्मा ने 24, विराट कोहली ने 23, नीतीश कुमार रेड्डी ने 20, श्रेयस अय्यर ने आठ और हर्षित राणा ने दो रन बनाए। मोहम्मद सिराज दो रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए क्रिस्टन क्लार्क ने तीन विकेट झटके, जबकि काइल जैमिसन, जकारी फोक्स, जेडन लोनोक्स और माइकल ब्रेसवेल को एक-एक सफलता मिली।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभीषण ठंड की चपेट में उत्तर भारत के मैदानी हिस्से
    Next Article भू राजनीतिक तनाव ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      अफगानिस्तान के सामने भारत ने बनाया रनों का पहाड़

      June 7, 2026

      सिक्सर किंग वैभव सूर्यवंशी पर स्टडी करेगा आईआईएम इंदौर

      June 2, 2026

      बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बनी, गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराया

      May 31, 2026

      आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला

      May 31, 2026

      दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने उतरेंगी आरसीबी और जीटी

      May 31, 2026

      विनेश फोगाट एशियन गेम्स ट्रायल के सेमीफाइनल में जींद की मीनाक्षी से हारी विनेश फोगाट

      May 30, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अमेरिकी सेना ने होर्मुज में दो ईरानी ड्रोन गिराए, ईरान बोला- सैन्य कार्रवाई से पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा अमेरिका

      By अंकित कुमारJune 7, 2026

      US Iran War Ceasefire: अमेरिकी सेना ने होर्मुज में दो ईरानी ड्रोन गिराए, ईरान बोला-…

      गुरुद्वारा प्रबंधन के लिए 5 लाख रुपये की सेवा राशि देने की घोषणा

      June 7, 2026

      चिलचिलाती गर्मी में मोनालिसा को सता रही समंदर की याद, भोजपुरी हसीना ने शेयर की 5 साल पुरानी तस्वीरें

      June 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.