नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को लेकर लगातार बातें की जा रही है. जानकारी के मुताबिक उनका कार्यकाल अब आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुनी जाने वाली टीम की बैठक उनका आखिरी टीम सलेक्शन मीटिंग होगी. बीसीसीआई और मुख्य चयनकर्ता के बीच के रिश्तों को लेकर काफी खबरें सामने आ चुकी है. ऐसे में उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़े इसकी उम्मीद कम है.
रिपोर्ट के मुताबिक अगरकर को अपने बीसीसीआई के साथ करार बढ़ाए जाने की उम्मीद थी. बोर्ड के टॉप अधिकारियों की तरफ से अब तक ऐसे कोई संकेत नहीं मिले है. ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टी20 और वनडे सीरीज के लिए की जाने वाली बैठक उनकी आखिरी टीम सलेक्शन मीटिंग मानी जा रही है. अजीत अगरकर को ने जुलाई 2023 में चयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया था. उनके कार्यकाल में भारत ने 2024 और 2026 का टी20 विश्व कप जीता जबकि 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की.

अगरकर का मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 को खत्म हो गया था. BCCI ने एक्सटेंशन देकर इसे बढ़ाकर 4 अक्टूबर तक कर दिया था. अगरकर बतौर मुख्य कोच 2027 वनडे विश्व कप तक काम करने के इच्छुक थे लेकिन अभी तक बोर्ड की ओर से इस संबंध में कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई है. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक अगरकर ने अपने करीबी लोगों से कथित तौर पर कहा है कि वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन के बाद वह BCCI सचिव देवजीत सैकिया को धन्यवाद संदेश भेज सकते हैं. उनके भविष्य को लेकर अंतिम फैसला बोर्ड को करना है.
इसी महीने की शुरुआत में हुई BCCI की समीक्षा बैठक में अजीत अगरकर शामिल नहीं हुए थे. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने 3 सितंबर को बताया था कि बैठक बेहद कम समय के नोटिस पर बुलाई गई थी. मुख्य चयनकर्ता शहर में नहीं थे इसी वजह से वो मीटिंग में शामिल नहीं हुए. जहां वो गए थे वहां से ऑनलाइन जुड़ना भी संभव नहीं हो पाया. अगरकर और BCCI अधिकारियों के बीच मतभेद की अटकलें पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर आई. इंग्लैंड दौरे पर उनको वनडे टीम से बाहर किए जाने की खबर सामने आई.इसके बाद बीसीसीआई सचिव को आकर इसे लेकर जवाब देना पड़ा

