Close Menu
    What's Hot

    इंडोनेशिया में भूकंप से 38 लोगों की मौत

    August 15, 2026

    विद्यार्थी गर्मी से बेहाल…मुख्यमंत्री सैनी के कार्यक्रम में नहीं चली AC, 2 अफसरों पर गिरी गाज

    August 15, 2026

    छोटे टैक्सपेयर्स 31 दिसंबर तक कर सकेंगे अघोषित विदेशी संपत्ति की घोषणा

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      इंडोनेशिया में भूकंप से 38 लोगों की मौत

      August 15, 2026

      यूपी में स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, आईटीबीपी के डीआईजी और ड्राइवर की मौत

      August 15, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी SUV, 5 लोगों की मौत | National

      August 15, 2026

      Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत, खाटू श्याम जा रहा था परिवार | National

      August 15, 2026

      PM Modi Look: लाल किले पर मरून-पीले-सफेद बांधनी पगड़ी में दिखे पीएम मोदी, फिर याद आया पुराना अंदाज | National

      August 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»SC on Delhi Protest: सीजेपी प्रोटेस्ट में हुई हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने दिए SIT जांच के आदेश, CJI बोले- जवाबदेही तय हो | Delhi
    दिल्ली

    SC on Delhi Protest: सीजेपी प्रोटेस्ट में हुई हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने दिए SIT जांच के आदेश, CJI बोले- जवाबदेही तय हो | Delhi

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Supreme Court SIT probe into Delhi protest violence, Delhi protest violence independent investigation, CJI Surya Kant on Delhi police action, Delhi Police protest protocol violation, NEET 2026 protest violence Supreme Court, SIT investigation into Delhi protest crackdown, दिल्ली प्रदर्शन में हिंसा, सुप्रीम कोर्ट एसआईटी जांच, दिल्ली पुलिस कार्रवाई, सीजेआई सूर्यकांत
    सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के प्रदर्शन में हुई हिंसा और पुलिस ज्यादती की जांच के लिए SIT गठित करने का आदेश दिया है।

    SC to Form SIT for Delhi Protest Violence: दिल्ली में नीट पेपर लीक के विरोध में हुए छात्र आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा और पुलिस कार्रवाई पर अब सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जाएगा। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने स्पष्ट किया कि केवल जांच कर लेना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि हिंसा और ज्यादतियों के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही भी तय करनी होगी। सीजेआई ने कहा कि अगर जिम्मेदारी तय नहीं की गई तो किसी भी जांच का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंसा के दौरान चाहे किसी भी पक्ष की ओर से कानून का उल्लंघन हुआ हो, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

    सीजेआई ने कहा कि पूरी तरह स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। जिसने भी ज्यादती की है, कानून उसके अनुसार कार्रवाई करेगा। अगर जवाबदेही तय नहीं होगी तो जांच का कोई मतलब नहीं रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया कि गठित की जाने वाली एसआईटी हिंसा की पूरी घटना की जांच करेगी और यह भी पता लगाएगी कि अत्यधिक बल प्रयोग और अन्य घटनाओं के लिए कौन जिम्मेदार था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दिल्ली पुलिस पर भी सवाल उठाए। CJI ने कहा कि बड़े प्रदर्शनों से निपटने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहले ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर चुका है, लेकिन इस मामले में उन प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अब एक नया और अधिक प्रभावी प्रोटोकॉल तैयार करने की आवश्यकता है।

    क्या है पूरा मामला?

    दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में छात्रों ने नीट पेपर लीक के विरोध में आंदोलन शुरू किया था। प्रदर्शन के दौरान 20 जुलाई को संसद मार्च का आह्वान किया गया, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान पुलिस द्वारा बल प्रयोग, लाठीचार्ज, हिरासत और प्रदर्शनकारियों के घायल होने के आरोप लगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार और CJP के प्रतिनिधियों के बीच कई दौर की बातचीत भी हुई। सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने वार्ता की थी। शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संगठन ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया था।

    पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

    आंदोलन समाप्त हो चुका है, लेकिन प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद जारी है। कई प्रदर्शनकारियों और मानवाधिकार संगठनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने आवश्यकता से ज्यादा बल प्रयोग किया और प्रदर्शनकारियों पर बर्बरता की। इन्हीं आरोपों के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतंत्र जांच की जरूरत पर जोर दिया और स्पष्ट किया कि केवल घटनाओं की समीक्षा पर्याप्त नहीं होगी, बल्कि यह भी तय किया जाना चाहिए कि कार्रवाई में किस स्तर पर चूक हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार था। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित की जाने वाली एसआईटी से उम्मीद की जा रही है कि वह पुलिस कार्रवाई, भीड़ नियंत्रण के दौरान अपनाई गई रणनीति, आदेश देने वाले अधिकारियों की भूमिका और हिंसा के दौरान हुई ज्यादतियों की निष्पक्ष जांच करेगी।

    Previous articleIRCTC Tatkal टिकट वालों के लिए बड़ी खबर! 1 अगस्त से नया नियम लागू, अब ऐसे मिलेगा टिकट

    Amit Upadhyay

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएयर इंडिया को जबरदस्त झटका, 22,238 करोड़ रुपये का नुकसान, डूबेगी कंपनी?
    Next Article वाराणसी से लौट रहे फरीदाबाद के युवक की हत्या, पत्नी और बेटे के साथ चिप्स लेने के लिए रुका था अरुण, बदमाशों ने गोलियों से भूना
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      IMD Weather Alert: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम? जानें देशभर का अपडेट | National

      August 15, 2026

      Delhi Traffic Alert: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली की ये सड़कें रहेंगी बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें अपडेट | Delhi

      August 14, 2026

      Golden Temple Gurbani Row: गोल्डन टेंपल से गुरबानी प्रसारण पर नहीं लगेगी रोक ! हाईकोर्ट बोला- यह कॉपीराइट उल्लंघन नहीं | Delhi

      August 14, 2026

      कल स्वतंत्रता दिवस के दिन दिल्ली मेट्रो खुलेगी या नहीं? अगर हां तो जानें समय

      August 14, 2026

      स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले दिल्ली में हड़कंप, हाई कोर्ट, लाल किला,समेत कई जगहों पर बम की धमकी

      August 14, 2026

      Delhi News: डीडीए ने पास किया मास्टर प्लान 2047, दिल्ली के 70 गांवों में होगा डेवलपमेंट, जानें क्या-क्या बदलेगा? | Delhi

      August 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      इंडोनेशिया में भूकंप से 38 लोगों की मौत

      By अंकित कुमारAugust 15, 2026

      Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप, सुनामी और ज्वालामुखी विस्फोट का खतरा दुनिया के कई दूसरे…

      विद्यार्थी गर्मी से बेहाल…मुख्यमंत्री सैनी के कार्यक्रम में नहीं चली AC, 2 अफसरों पर गिरी गाज

      August 15, 2026

      छोटे टैक्सपेयर्स 31 दिसंबर तक कर सकेंगे अघोषित विदेशी संपत्ति की घोषणा

      August 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.