Close Menu
    What's Hot

    प्राइवेट वीडियो के नाम पर बवाल, फातिमा जटोई ने बताया पूरा खेल

    January 14, 2026

    आईपीएसी रेड मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने टीएमसी की याचिका खारिज की

    January 14, 2026

    हरियाणा में कड़ाके की ठंड का असर, बढ़ सकती हैं स्कूलों की छुट्टियां, चंडीगढ़ में 4 दिन बंद हुए स्कूल

    January 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      आईपीएसी रेड मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने टीएमसी की याचिका खारिज की

      January 14, 2026

      डिजिटल अरेस्ट मामले को लेकर केंद्र सरकार ने बनाई हाई-लेवल कमेटी

      January 14, 2026

      अमेरिका और ग्रीनलैंड के बीच बढ़ा तनाव

      January 14, 2026

      राजौरी में एक बार फिर पाकिस्तान की ड्रोन घुसपैठ

      January 14, 2026

      उत्तर भारत में अभी और गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

      January 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, January 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»Smart City Mission को लेकर सैलजा ने लोकसभा में उठाया सवाल, कहा- स्मार्ट सिटी का मतलब केवल फंड जारी करना नहीं
    दिल्ली

    Smart City Mission को लेकर सैलजा ने लोकसभा में उठाया सवाल, कहा- स्मार्ट सिटी का मतलब केवल फंड जारी करना नहीं

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Smart City Mission को लेकर सैलजा ने लोकसभा में उठाया सवाल, कहा- स्मार्ट सिटी का मतलब केवल फंड जारी करना नहीं
    Smart City Mission को लेकर सैलजा ने लोकसभा में उठाया सवाल, कहा- स्मार्ट सिटी का मतलब केवल फंड जारी करना नहीं

    • सांसद कुमारी सैलजा ने कहा- करनाल-फरीदाबाद में 577 करोड़ की 22 परियोजनाएं अधूरी

    Smart City Mission, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली/चंडीगढ़ : लोकसभा में स्मार्ट सिटी मिशन की धीमी प्रगति पर गंभीर प्रश्न उठाते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि मिशन के तहत करनाल और फरीदाबाद में  577 करोड रुपये की 22 परियोजनाएं अभी भी अधूरी पड़ी हैं, जबकि इनकी तय समयसीमा दिसंबर 2025 रखी गई थी।

    शेष 22 परियोजनाएं लगभग 577 करोड़ रुपये की निर्माणाधीन

    सांसद कुमारी सैलजा की ओर से पूछे गए प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री टोक्हान साहू ने स्वीकार किया कि दोनों शहरों में कुल 161 परियोजनाएं स्वीकृत थीं, जिनकी लागत 2,136 करोड़ रुपये है। इनमें से 139 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, और अब तक 1,559 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। शेष 22 परियोजनाएं लगभग 577 करोड़ रुपये की निर्माणाधीन हैं। मंत्री ने यह भी बताया कि करनाल और फरीदाबाद ने मिलकर 980 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता का दावा किया था, जिनमें से 921 करोड़ रुपये का उपयोग किया गया है।

    करनाल में कुल 117 परियोजनाएं स्वीकृत थीं, जिनमें से 105 परियोजनाएँ पूरी हो चुकी

    मंत्रालय ने दोनों शहरों की एसपीवी कंपनियों को सलाह दी है कि सभी परियोजनाएं दिसंबर 2025 तक हर हाल में पूरी कर ली जाएं। मंत्री की ओर से जवाब में कहा गया है कि करनाल में कुल 117 परियोजनाएं स्वीकृत थीं, जिनमें से 105 परियोजनाएँ (801 करोड़ रुपये) पूरी हो चुकी हैं, जबकि 12 परियोजनाएं (406 करोड़ रुपये) अब भी लंबित हैं। करनाल अभी तक अपनी 59 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता का उपयोग नहीं कर पाया है। फरीदाबाद में 44 में से 34 परियोजनाएं (758 करोड़ रुपये) पूरी हुई हैं, जबकि 10 परियोजनाएं (171 करोड़ रुपये) निर्माणाधीन हैं।

    स्मार्ट सिटी का मतलब केवल फंड जारी करना नहीं : सैलजा

    सांसद सैलजा ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी का मतलब केवल फंड जारी करना नहीं, बल्कि पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध जनहितकारी विकास सुनिश्चित करना होता है। भाजपा सरकार की नीतियों ने इस मिशन को अधूरे प्रोजेक्ट्स और अनुत्तरित सवालों तक सीमित कर दिया है। सैलजा ने केंद्र से पूछा कि जब स्मार्ट सिटी जैसे महत्वपूर्ण शहरी विकास कार्यक्रम में इतनी अधिक देरी हो रही है, तो समयसीमा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए क्या प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

    ये भी पढ़ें: Minister Krishan Bedi का ‘चौटाला परिवार’ की सुरक्षा हटाने पर बड़ा बयान, बोले-रौब झाड़ने के लिए खामखां सुरक्षा ले रहे थे

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBigg Boss Fame Tanya Mittal को मिला नया प्रोजेक्ट, वीडियो वायरल, नेटिजेंस ने दी एक्टिंग सीखने की सलाह
    Next Article दिग्गज अभिनेत्री ने 62 साल की उम्र में दिखाया हॉट अंदाज, समंदर किनारे की मस्ती
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली के लोगों पर मौसम का डबल अटैक

      January 14, 2026

      प्रदूषण के आगे बेबस हुई देश की राजधानी

      January 11, 2026

      दिल्ली में ठंड ने तोड़ा डेढ़ दशक का रिकॉर्ड

      January 11, 2026

      बेहद खराब श्रेणी में राजधानी में हवा की गुणवत्ता

      January 7, 2026

      वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

      January 6, 2026

      डीएमआरसी क्वार्टर में आग, तीन की मौत

      January 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      प्राइवेट वीडियो के नाम पर बवाल, फातिमा जटोई ने बताया पूरा खेल

      By श्वेता चौहानJanuary 14, 2026

      66 Minute 39 Second Viral Video : प्राइवेट वीडियो के नाम पर बवाल, फातिमा जटोई…

      आईपीएसी रेड मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने टीएमसी की याचिका खारिज की

      January 14, 2026

      हरियाणा में कड़ाके की ठंड का असर, बढ़ सकती हैं स्कूलों की छुट्टियां, चंडीगढ़ में 4 दिन बंद हुए स्कूल

      January 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.