Close Menu
    What's Hot

    ईरान ने पाकिस्तान की भूमिका पर उठाए सवाल, कहा पाक मध्यस्थ बनने के लायक नहीं

    April 27, 2026

    नौतपा कब से होगा शुरू? जानें क्या करें और क्या न करें

    April 27, 2026

    ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के सकारात्मक परिणाम आने लगे सामने; सजा दर 64% से बढ़कर 84%

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ईरान ने पाकिस्तान की भूमिका पर उठाए सवाल, कहा पाक मध्यस्थ बनने के लायक नहीं

      April 27, 2026

      50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने सिक्किम पहुंचे पीएम, गंगटोक में मोदी का रोड शो शुरू

      April 27, 2026

      पश्चिम बंगाल के हुगली में टीएमसी सांसद की कार पर र्इंट-पत्थर और लाठियों से हमला

      April 27, 2026

      ‘झूठ और गाली’ पर चलती है TMC! बंगाल रैली में पीएम मोदी का करारा हमला

      April 27, 2026

      AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का आंकड़ा 148

      April 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, April 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»तीन दिन में करीब 2600 अंक टूटा सेंसेक्स
    दुनिया

    तीन दिन में करीब 2600 अंक टूटा सेंसेक्स

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Share Market Update : तीन दिन में करीब 2600 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी भी आया नीचे
    Share Market Update : तीन दिन में करीब 2600 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी भी आया नीचे

    एक बार फिर से भारतीय शेयर बाजार की नकारात्मक साप्ताहिक क्लोजिंग

    Share Market Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में किसी तरह की कोई प्रगति न होने और लगातार बरकरार तनाव का प्रतिकूल असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ रहा है। यही कारण है कि एक बार फिर से भारतीय शेयर बाजार लगातार तीन दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। बुधवार और गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी इसमें बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

    30 शेयरों वाला सेंसेक्स 982.71 अंक या 1.27% गिरकर 76,681.29 अंक पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 275.10 अंक या 1.14% गिरकर 23,897.95 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक शेयर बाजार ज्यादातर नीचे रहे जबकि तेल की कीमतें बढ़ीं क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत ठप रही। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे कमजोर होकर 94.23 पर बंद हुआ।

    ट्रंप के बयान के बाद बढ़ा तनाव

    ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि अमेरिकी सेना जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगों को साफ करने के अपने प्रयासों को तेज कर रही है, और उन्होंने सेना को उस क्षेत्र में बारूदी सुरंगें बिछाने वाली छोटी ईरानी नावों को “गोली मारकर नष्ट करने” का आदेश दिया। ईरान के साथ युद्ध 28 फरवरी को शुरू होने के बाद से तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं।

    सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी

    शुक्रवार को नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के मुल्य में एक बार फिर से कमजोरी नजर आई। राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपए सस्ता हुआ, जबकि चांदी के दाम में 3,000 रुपए की भारी गिरावट आई। यह लगातार तीसरा कारोबारी सत्र है जब दोनों धातुओं की कीमतों में कमी देखी गई है। बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु की चमक फीकी पड़ रही है।

    इस तरह रही दोनों धातुओं की कीमत

    इसी के चलते राजधानी दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 200 रुपए गिरकर 1,55,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को सोना 1,56,100 रुपए पर बंद हुआ था। चांदी में गिरावट का रुख और भी अधिक रहा। चांदी 3,000 रुपए टूटकर 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी 2,50,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

    ये भी पढ़ें : Paytm Payments Bank : आखिर क्यों मुसीबत में फंसा पेटीएम पेमेंट्स बैंक

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब में बड़े पैमाने पर AAP कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, सांसदों की घरों की दीवारों पर लिखा गया ‘गद्दार’
    Next Article बोल्ड कंटेंट से भरपूर फिल्म हुई वायरल, A सर्टिफिकेट के बाद YouTube पर फ्री में देख रहे लोग
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल पार

      April 27, 2026

      Bank Cyber ​​Fraud : बैंकों के लिए साइबर फ्रॉड बड़ी चुनौती : वित्त मंत्री

      April 27, 2026

      Oil and LPG Supply : देश में तेल-एलपीजी की आपूर्ति लगभग सामान्य : सुजाता शर्मा

      April 27, 2026

      खाड़ी देशों के तेल उत्पादन में बड़ी गिरावट

      April 27, 2026

      भारत और न्यूजीलैंड एफटीए के तैयार

      April 27, 2026

      सेबी ने भारतीय बाजार को पूरी तरह बदल दिया : पांडे

      April 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ईरान ने पाकिस्तान की भूमिका पर उठाए सवाल, कहा पाक मध्यस्थ बनने के लायक नहीं

      By अंकित कुमारApril 27, 2026

      US-Iran Ceasefire: ईरान ने पाकिस्तान की भूमिका पर उठाए सवाल, कहा पाक मध्यस्थ बनने के…

      नौतपा कब से होगा शुरू? जानें क्या करें और क्या न करें

      April 27, 2026

      ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के सकारात्मक परिणाम आने लगे सामने; सजा दर 64% से बढ़कर 84%

      April 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.