Stock Market Closing 29 July 2026: IT कंपनियों में तेजी की वजह से कारोबारी सत्र के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 888 अंकों की तेजी के साथ 77,654 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 264 अंक उछलकर 24,250 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 77,765.49 का ऊपरी स्तर और 77,333.24 का निचला स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने 24,283.55 ऊपरी स्तर और 24,136.75 का निचला स्तर छुआ।
इन शेयरों में तेजी
TCS, इटरनल, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टाइटन, HCLTECH, एशियन पेंट, LT, इंडिगो, अल्ट्रासेमको, मारुति, बजाज फिन्सर्व, कोटक बैंक, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, ITC, SBIN, ट्रेंट, रिलायंस, HUL, इन्फोसिस, Iternal, HDFC बैंक, ICICI बैंक और भारती एयरटेल के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। HUL के शेयर में सबसे ज्यादा 4.70% की तेजी दर्ज की गई।
इन शेयरों में गिरावट
NTPC, BEL, पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अडाणी पोर्ट्स के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। अडाणी पोर्ट्स के शेयर में सबसे ज्यादा 3.19% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
Nifty 100 में 1.04%, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.82% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1.48% की तेजी दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं
बुधवार को ब्रेंट क्रूड 5.16% उछलकर 88.12 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
मंगलवार को गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
कारोबारी सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 69 अंकों की गिरावट के साथ 76,765 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 10 अंक फिसलकर 23,985 पर बंद हुआ।

