Close Menu
    What's Hot

    India vs Japan T20 Live Streaming: सोनी या जियो हॉटस्टार पर नहीं दिखेगा टीम इंडिया का मैच, जापान से मुकाबले की लाइव स्ट्रींमिंग की पूरी डिटेल | Sports

    September 21, 2026

    एशियन हॉकी फ़ेडरेशन ने मुख्यमंत्री मान को जापान में हॉकी…

    September 21, 2026

    New Delhi : 6 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला पकड़ गया, लोगों ने जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा | National

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      New Delhi : 6 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला पकड़ गया, लोगों ने जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा | National

      September 21, 2026

      बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

      September 21, 2026

      Crime Against Women: महिलाओं के खिलाफ अपराध में बिहार सबसे ऊपर, छत्तीसगढ़ में भी बढ़े मामले; आंध्र में आंकड़ा घटा | National

      September 21, 2026

      बढ़ सकती हैं सोनिया गांधी की मुश्किलें, वोटर लिस्ट मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द, फिर से होगी जांच!

      September 21, 2026

      देशभर में बंद रहेंगे बैंक, SBI ने जारी की एडवाइजरी, जल्द निपटा लें ये काम

      September 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, September 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»दिल्ली में प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण बढ़ते वाहन
    दिल्ली

    दिल्ली में प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण बढ़ते वाहन

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Breaking News : दिल्ली में प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण बढ़ते वाहन
    Delhi Breaking News : दिल्ली में प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण बढ़ते वाहन

    सीएसई की ताजा रिपोर्ट में तथ्य आए सामने

    Delhi Breaking News (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में प्रदूषण बहुत जटिल समस्या का रूप धारण कर चुका है। सरकार के लाख प्रयास के बावजूद यह थमने का नाम नहीं ले रहा और पिछले दो माह से ज्यादा समय से देश की राजधानी गैस चैंबर के रूप में तबदील हो चुकी है। यह समस्या केवल इस साल की नहीं है बल्कि हर साल यह समस्या राजधानी के सामने आती है। वहीं सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) की एक ताजा स्टडी के मुताबिक दिल्ली में प्रदूषण के पीछे सबसे बड़ा कारण दिल्ली की सड़कों पर बढ़ रही वाहनों की संख्या है।

    रिपोर्ट का सबसे अहम निष्कर्ष यह है कि दिल्ली में पीएम 2.5 के ऊंचे स्तर की सबसे बड़ी वजह वाहन उत्सर्जन है। एनसीआर में मौजूद एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों से मिले रियल-टाइम डेटा के आधार पर किए गए विश्लेषण में सामने आया कि दिल्ली के स्थानीय प्रदूषण में लगभग आधा योगदान सिर्फ वाहनों से आता है। यानी राजधानी की सड़कों पर बढ़ते वाहन अब सबसे बड़ा प्रदूषण स्रोत बन चुके हैं।

    दिल्ली के साथ एनसीआर के हालात भी खराब

    दिसंबर में पीएम 2.5 के स्तर में सबसे तेज बढ़ोतरी नोएडा में दर्ज की गई, जहां इसमें 38 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके बाद बल्लभगढ़ में 32 प्रतिशत, बागपत में 31 प्रतिशत और दिल्ली में 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। यह दिखाता है कि एनसीआर के कई हिस्सों में हवा की गुणवत्ता एक साथ बिगड़ी है।

    सीएसई की रिपोर्ट में नए खुलासे

    दिल्ली की खतरनाक वायु गुणवत्ता के लिए अब तक जिस पराली जलाने को सबसे बड़ा दोषी माना जाता रहा है, उस धारणा पर एक नई रिपोर्ट ने सवाल खड़े कर दिए हैं। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) की एक ताजा स्टडी के मुताबिक, पराली जलाने का दौर खत्म होने के बाद भी दिल्ली में पीएम 2.5 का स्तर कम नहीं हुआ, बल्कि दिसंबर महीने में यह और ज्यादा गंभीर हो गया। अध्ययन में अक्तूबर और नवंबर को “अर्ली विंटर” अवधि के रूप में देखा गया है, जब खेतों में आग का प्रभाव सबसे ज्यादा रहता है। इसके मुकाबले दिसंबर को “पोस्ट-फार्म फायर” चरण माना गया, जब पराली जलाने का असर लगभग नगण्य हो जाता है।

    दिसंबर में ज्यादा गंभीर हुई स्थिति

    रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर में पूरे एनसीआर में फैला स्मॉग न सिर्फ व्यापक था, बल्कि पराली जलाने वाले महीनों की तुलना में कहीं अधिक गंभीर रहा। रिपोर्ट यह भी बताती है कि दिल्ली की हवा में मौजूद पीएम 2.5 का पूरा बोझ सिर्फ राजधानी से नहीं आ रहा। 1 से 15 दिसंबर के बीच दिल्ली का योगदान कुल पीएम 2.5 में सिर्फ 35 प्रतिशत रहा, जबकि 65 प्रतिशत प्रदूषण आसपास के एनसीआर जिलों और उससे भी दूर के इलाकों से आया। यह आंकड़ा साफ करता है कि समस्या केवल स्थानीय नहीं, बल्कि क्षेत्रीय स्तर की है।

    पराली के असर का आंकलन कैसे हुआ

    पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण के योगदान का आकलन करने के लिए सीएसई ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सिस्टम आॅफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च से प्राप्त अनुमानों का इस्तेमाल किया। इन आंकड़ों से यह स्पष्ट हुआ कि पराली का असर सीमित समय तक रहता है। जबकि सर्दियों में वाहन और अन्य स्थानीय स्रोत लंबे समय तक प्रदूषण को बनाए रखते हैं।

    ये भी पढ़ें : Delhi Pollution News : राजधानी में न हुई बारिश न मिली प्रदूषण से राहत

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबजट 2026 से आम जनता और उद्योगों को उम्मीदें
    Next Article श्वेता तिवारी का बिंदास स्वैग! बोलीं– “मैं नियमों में फिट नहीं बैठती”, पोस्ट ने मचा दी सनसनी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली पुलिस भर्ती के शारीरिक परीक्षण के दौरान 23 साल के युवक की मौत

      September 21, 2026

      दिल्ली की रोहिणी जेल में कैदी की धारदार हथियार से हत्या, मामूली झगड़े में वारदात को दिया अंजाम

      September 21, 2026

      DELHI SIR: लालकृष्ण आडवाणी और मनीष सिसोदिया को नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला, कुल 33 लाख मतदाता शामिल | National

      September 20, 2026

      कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों का आरोप- पीट-पीटकर मारा

      September 20, 2026

      दिल्ली से हरियाणा तक मौसम साफ! हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें देशभर का अपडेट

      September 20, 2026

      DUSU Election Result: समाजवादी छात्रसभा के विशेष यादव ने हार के बाद शुरू किया धरना, रिकाउंटिंग की कर रहे मांग | Delhi

      September 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      India vs Japan T20 Live Streaming: सोनी या जियो हॉटस्टार पर नहीं दिखेगा टीम इंडिया का मैच, जापान से मुकाबले की लाइव स्ट्रींमिंग की पूरी डिटेल | Sports

      By परवेश चौहानSeptember 21, 2026

      India vs Japan T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें नई दिल्ली. एशियन गेम्स 2026…

      एशियन हॉकी फ़ेडरेशन ने मुख्यमंत्री मान को जापान में हॉकी…

      September 21, 2026

      New Delhi : 6 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला पकड़ गया, लोगों ने जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा | National

      September 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.