एक मुस्लिम परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है फिल्म की कहानी
Lahore 1947, (द भारत ख़बर), मुंबई: सनी देओल ने 2026 की शुरूआत में बॉर्डर 2 बवाल काट दिया था। इसके बाद सनी देओल के पास कई बड़े फिल्ममेकर्स से आॅफर मिल रहे हैं। एक्टर के पास बहुत सी फिल्में लाइनअप में शामिल हैं। सनी देओल इस साल गबरू, लाहौर 1947 और रामायण से बॉक्स आॅफिस पर धमाका करने वाले हैं।
हाल ही में ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई, जिनमें दावा किया गया कि सनी देओल की लाहौर 1947 का नाम बदला जाएगा। लेकिन इनमें कोई सच्चाई नहीं थी। इसी बीच अब खबर मिली है कि वाकई में सनी देओल की फिल्म का नाम बदलने की पूरी तैयारी है।
आमिर खान कर रहे फिल्म को प्रोड्यूस
बॉर्डर 2 के बाद सनी देओल की लाहौर 1947 की अनाउंसमेंट की गई थी, जिसके बाद से ही फैंस में इसे लेकर जबरदस्त क्रेज है। ये फिल्म 13 अगस्त को थिएटरों में रिलीज होने वाली है। सनी देओल की इस फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं।
बीते दिनों खुद आमिर खान ने बताया था कि लाहौर 1947 का नाम नहीं बदला जा रहा है। लेकिन अब खबर सामने आई है कि लाहौर 1947 का नाम बदला जा रहा है और इसका नया टाइटल भी पता चल गया है।
बंटवारा 1947 किया जा सकता नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 की मच अवेटेड फिल्म लाहौर 1947 का नाम बदलने के बारे में सोचा जा रहा है। राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी सनी देओल और आमिर खान की फिल्म लाहौर 1947 का नाम बदलकर अब बंटवारा 1947 किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने कोई ऐलान नहीं किया है लेकिन ऐसी उम्मीद है कि जल्द ही मेकर्स बंटवारा 1947 पर मुहर लगा सकते हैं।
लाहौर 1947 की कहानी
सनी देओल की इस फिल्म में प्रीति जिंटा, अली फजल और शबाना आजमी जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म की कहानी एक मुस्लिम परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लखनऊ से लाहौर चला जाता है और उसे एक ऐसी हवेली रहने के लिए दी जाती है, जिसे एक हिंदू परिवार पीछे छोड़ गया था। लेकिन उस घर की बुजुर्ग महिला वहां से जाने से इनकार कर देती है और धीरे-धीरे दोनों परिवारों के बीच एक अनोखा रिश्ता बन जाता है।
ये भी पढ़ें: जब अक्षय कुमार के घर तक पहुंचा भूल भुलैया का खौफ, डर से 6 सला तक सहमा रहा बेटा

