Close Menu
    What's Hot

    भारत-अमेरिका के बीच एफटीए को लेकर कुछ मुद्दे लंबित : गोयल

    June 21, 2026

    शांति वार्ता में शामिल होने गालिबाफ स्विट्जरलैंड पहुंचे

    June 21, 2026

    Aaj Ka Mausam:दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों को मिलेगी गर्मी से राहत, 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      शांति वार्ता में शामिल होने गालिबाफ स्विट्जरलैंड पहुंचे

      June 21, 2026

      16 एफडीसी दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

      June 21, 2026

      सीजेपी का प्रदर्शन खत्म कराने जंतर-मंतर पर पहुंची पुलिस

      June 20, 2026

      12 दिनों से तेलंगाना में अटका मानसून, 23 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना

      June 20, 2026

      PM Modi: बंगाल में अब कानून का राज: पीएम मोदी

      June 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, June 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»टेक»आपकी प्राइवेसी को बनाए रखेंगे ये 5 एप्स
    टेक

    आपकी प्राइवेसी को बनाए रखेंगे ये 5 एप्स

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Data Privacy: आपकी प्राइवेसी को बनाए रखेंगे ये 5 एप्स
    Data Privacy: आपकी प्राइवेसी को बनाए रखेंगे ये 5 एप्स

    टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल के बीच डाटा प्राइवेसी एक बड़ी चिंता का विषय
    Data Privacy, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: आज हम चारों तरफ टेक्नोलॉजी से घिरे हुए हैं। हमारा ज्यादातर काम टेक्नोलॉजी पर निर्भर हो गया है। ऐसे में डाटा प्राइवेसी एक बड़ा मुद्दा बन गई है। हाल में सरकार स्मार्टफोन्स में संचार साथी एप को प्री-इंस्टॉल करने की बात कर रही है। जिसे निजता का उल्लघंन माना जा रहा था। एप का विरोध हुआ और उसके प्री-इंस्टॉलेशन की शर्त को सरकार ने वापस ले लिया। ऐसे समय में, जब ज्यादातर एप्स हमारा डाटा ट्रैक करते हैं। हम आपको 5 ऐसे एंड्रॉयड एप्स के बारे में बताएंगे जो आपकी प्राइवेसी को बनाए रखेंगे।

    डकडकगो

    डकडकगो एक अमेरिकी ब्राउजर एप है। यह ओपन-सोर्स नहीं है, लेकिन इसे खास तौर पर प्राइवेसी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह आपकी सर्च हिस्ट्री सेव नहीं करता। और न ही आपके बारे में विज्ञापन प्रोफाइल बनाता है। यह थर्ड-पार्टी ट्रैकर्स को ब्लॉक करता है और वेबसाइट्स को सुरक्षित (एन्क्रिप्टेड) कनेक्शन इस्तेमाल करने पर मजबूर करता है।

    प्रोटोन मेल

    प्रोटोन मेल स्विट्जरलैंड की प्रोटोन एजी कंपनी का ईमेल एप है। यह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करता है। यानी आपके ईमेल आप और जिसे भेज रहे हैं, वही पढ़ सकता है। कंपनी भी आपके ईमेल नहीं पढ़ सकती। इसमें भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी मौजूद है।

    सिग्नल

    सिग्नल फाउंडेशन का सिग्नल एप पूरी तरह ओपन-सोर्स है। सभी मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं। एप आपके फोन नंबर और आखिरी बार कब ऑनलाइन थे, बस इतना ही डाटा रखता है। इसमें न तो विज्ञापन हैं, न ट्रैकर्स और न ही यूजर प्रोफाइलिंग है। इसी वजह से सिग्नल अभी भी सबसे सुरक्षित मैसेजिंग एप्स में से एक माना जाता है।

    ऑर्गेनिक मैप्स

    Organic Maps (ऑर्गेनिक मैप्स) एक ओपन-सोर्स मैप एप है जो ओपन स्ट्रीट मैप के डाटा पर चलता है। यह ऑफलाइन नेविगेशन के लिए बहुत अच्छा है। यह आपकी लोकेशन हिस्ट्री या सर्च हिस्ट्री जैसी कोई जानकारी नहीं रखता। न बैकग्राउंड में कोई डाटा ट्रैकिंग करता है।

    ब्लॉकडा

    Blokada (ब्लॉकडा) एक ऐसा एप है जो आपके फोन में सिस्टम लेवल पर विज्ञापनों और छिपे हुए ट्रैकर्स को रोकता है। इससे एप्स आपका डाटा विज्ञापन कंपनियों को नहीं भेज पाते। भारत जैसे देश में जहां कई एप्स विज्ञापन दिखाते हैं, यह काफी उपयोगी है। इसका प्ले स्टोर वाला वर्जन पूरी तरह ओपन-सोर्स नहीं है। लेकिन ब्लॉकडा के क्लासिक वर्जन (4 और 5) पूरी तरह ओपन-सोर्स हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटीम के लिए लगातार योगदान से खुश हूं
    Next Article कैटी पेरी ने कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री के साथ की अपने रोमांस की पुष्टि, जस्टिन ट्रूडो के साथ शेयर की डेटिंग की तस्वीरें तस्वीरें
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      OnePlus ने लॉन्च किया धाकड़ टैबलेट, Snapdragon 8 Elite चिप और 13,380mAh बैटरी से मचाएगा धमाल

      June 20, 2026

      OnePlus 16 में मिल सकती है 9,000mAh बैटरी, गेमिंग और AI के लिए बनेगा बेस्ट फोन

      June 18, 2026

      200MP कैमरे वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन हुआ सस्ता, अब इतने रुपये में खरीदें

      June 18, 2026

      Apple ला सकता है iPhone 18 में बड़ा अपग्रेड, AI एक्सपीरियंस होगा पहले से कहीं बेहतर

      June 17, 2026

      IP69 रेटिंग, 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी… Tecno Spark 50 Pro बना ऑलराउंडर फोन

      June 17, 2026

      7540mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5

      June 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भारत-अमेरिका के बीच एफटीए को लेकर कुछ मुद्दे लंबित : गोयल

      By परवेश चौहानJune 21, 2026

      India-US Trade Deal : भारत-अमेरिका के बीच एफटीए को लेकर कुछ मुद्दे लंबित : गोयल…

      शांति वार्ता में शामिल होने गालिबाफ स्विट्जरलैंड पहुंचे

      June 21, 2026

      Aaj Ka Mausam:दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों को मिलेगी गर्मी से राहत, 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

      June 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.