Close Menu
    What's Hot

    2026 Mahindra Scorpio N Facelift या Mahindra Thar Roxx, जानें कौन है ज्यादा दमदार और आपके लिए बेहतर

    August 7, 2026

    जंतर-मंतर से जुड़ी टिप्पणी के बाद पंजाब के सुपरकॉप भुल्लर का तबादला, BJP ने टाइमिंग पर उठाए सवाल

    August 7, 2026

    हरियाणा में अचानक क्यों बदल दिए गए 17 IAS- 7 PCS अफसर, किसको क्या मिला प्रभार? देखें पूरी लिस्ट

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      जंतर-मंतर से जुड़ी टिप्पणी के बाद पंजाब के सुपरकॉप भुल्लर का तबादला, BJP ने टाइमिंग पर उठाए सवाल

      August 7, 2026

      Ranchi Protest News: रांची में प्रोटेस्ट के दौरान कई छात्र बेहोश, लेफ्ट नेता नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, जानिए अपडेट्स | National

      August 7, 2026

      Mumbai News: 15 अगस्त से पहले मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी, मेयर को आया ईमेल, जानिए इसमें क्या-क्या लिखा? | National

      August 7, 2026

      Agni-4 vs BrahMos Missile: अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, 4000 किमी तक करेगी वार, ब्रह्मोस से यह कितनी अलग? | National

      August 7, 2026

      PM Modi New Video: पीएम मोदी की Gen Z से अपील, फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, वीडियो करें शेयर | National

      August 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, August 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में इन 8 सड़कों का होगा आधुनिकीकरण, 15 करोड़ आएगी लागत, जानें कौन-कौन सी होगी?
    हरियाणा

    हरियाणा में इन 8 सड़कों का होगा आधुनिकीकरण, 15 करोड़ आएगी लागत, जानें कौन-कौन सी होगी?

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाDecember 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से जर्जर सड़कों और अव्यवस्थित ट्रैफिक से परेशान सोहना वासियों को अब बेहतर और आधुनिक सड़कें मिलने जा रही हैं। सोहना नगर परिषद ने शहर की आठ प्रमुख सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने का फैसला लिया है, जिन पर करीब 15 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस योजना को लेकर नगर परिषद ने तैयारी तेज कर दी है और इसके लिए एक सलाहकार भी नियुक्त कर दिया गया है। डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार होने के बाद योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

    नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद सोहना की सड़कों की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। इन मॉडल सड़कों को आधुनिक शहरी मानकों के अनुसार विकसित किया जाएगा, ताकि आम लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन मिल सके। इन सड़कों पर बेहतर नालियां, मजबूत जल निकासी व्यवस्था और चौड़े फुटपाथ बनाए जाएंगे, जिससे बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी। इसके साथ ही सभी सड़कों पर आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी, जिससे रात के समय भी आवाजाही सुरक्षित रहे।

    जानकारी के मुताबिक, जिन सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा, उनमें चुंगी नंबर-1 से नंगली मोड़, नंगली मोड़ से बांध रोड, नंगली मोड़ से फव्वारा चौक, फव्वारा चौक से शिव कुंड, फव्वारा चौक से लेबर चौक, लेबर चौक से अग्रसेन पार्क और लेबर चौक से सिटी पुलिस स्टेशन तक की सड़कें शामिल हैं। इसके अलावा बलूदा गांव तक जाने वाली करीब पांच किलोमीटर लंबी बलूदा रोड को भी मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा। कुल मिलाकर इन सड़कों की लंबाई लगभग पांच किलोमीटर के आसपास होगी।


    Haryana ACB Action

    नगर परिषद की योजना केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर को भविष्य के ट्रैफिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने पर भी फोकस किया जा रहा है। इसी कड़ी में टोल नंबर-1 से बांध रोड तक साइकिल ट्रैक का निर्माण भी कराया जाएगा, ताकि साइकिल चालकों को सुरक्षित रास्ता मिल सके और लोगों को पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। अधिकारियों के अनुसार, सभी मॉडल सड़कों पर बड़ी और हाई-मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे पूरे इलाके में बेहतर रोशनी सुनिश्चित हो सके।

    नगर परिषद का दावा है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से न केवल सोहना की यातायात व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि शहर की सुंदरता में भी इजाफा होगा। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि वर्षों से चली आ रही सड़क, जलभराव और अंधेरे की समस्याओं से अब राहत मिलेगी और सोहना को एक आधुनिक शहर के रूप में नई पहचान मिलेगी।


    whatsapp image 2025 12 22 at 14052 pm 694be1b651111

    गेम
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविवादों में घिरी आॅस्कर 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट हुई फिल्म होमबाउंड
    Next Article PM Narendera Modi: मनरेगा की जगह लेगा नया कानून, गांवों में रोजगार के साथ संपत्ति बनेगी: पीएम मोदी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में अचानक क्यों बदल दिए गए 17 IAS- 7 PCS अफसर, किसको क्या मिला प्रभार? देखें पूरी लिस्ट

    August 7, 2026

    करनाल में बीरू हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

    August 7, 2026

    क्या है अम्बाला छावनी फ्री होल्ड पॉलिसी? जिसके लिए अपनी ही सरकार से भिड़ने को तैयार मंत्री अनिल विज

    August 7, 2026

    कितने तरह के होते हैं कार-बाइक के इंश्योरेंस, क्या थर्ड पार्टी बीमा करवाना फायदेमंद है?

    August 7, 2026

    32 सकेंड में 34 वार के पीछे की कहानी, संध्या हत्याकांड की वजह का खुलासा, एकतरफा प्यार करता था आरोपी पूर्व छात्र अमित

    August 7, 2026

    हरियाणा में सरकारी भर्तियों का रोडमैप तैयार, HSSC जल्द जारी करेगा वार्षिक भर्ती कैलेंडर, सीएम सैनी ने किया ऐलान

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    2026 Mahindra Scorpio N Facelift या Mahindra Thar Roxx, जानें कौन है ज्यादा दमदार और आपके लिए बेहतर

    By परवेश चौहानAugust 7, 2026

    Scorpio N Facelift Vs Mahindra Thar Roxx: हाल ही में Scorpio N Facelift लॉन्च हुई…

    जंतर-मंतर से जुड़ी टिप्पणी के बाद पंजाब के सुपरकॉप भुल्लर का तबादला, BJP ने टाइमिंग पर उठाए सवाल

    August 7, 2026

    हरियाणा में अचानक क्यों बदल दिए गए 17 IAS- 7 PCS अफसर, किसको क्या मिला प्रभार? देखें पूरी लिस्ट

    August 7, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.