Close Menu
    What's Hot

    सूजी आंखें, टूटा दांत! क्लब में एक्ट्रेस संग बेरहमी से मारपीट, हालत देख दहल गए फैंस

    April 28, 2026

    Uma Bharti: देश में सामाजिक बराबरी के लिए आरक्षण जरूरी, कोई माई का लाल नहीं छीन सकता: उमा भारती

    April 28, 2026

    भारत के 5 सबसे खूबसूरत रेलवे रूट, सफर बन जाता है यादगार

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Uma Bharti: देश में सामाजिक बराबरी के लिए आरक्षण जरूरी, कोई माई का लाल नहीं छीन सकता: उमा भारती

      April 28, 2026

      Sabarimala Women Entry Case: धार्मिक कामों के नाम पर सड़कें ब्लॉक नहीं की जा सकतीं: सुप्रीम कोर्ट

      April 28, 2026

      Narendra Modi Visit Varanasi: सपा-कांग्रेस जैसी पार्टियों ने देश की महिलाओं को धोखा दिया: पीएम मोदी

      April 28, 2026

      आतंकवाद के केंद्र अब उचित सजा से बच नहीं सकते : राजनाथ

      April 28, 2026

      राजपुरा-शंभू के बीच डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर धमाका, एजेंसियां अलर्ट

      April 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»तीन बड़ी कंपनियां भारत में करेंगी 67.5 अरब डॉलर का निवेश
    दुनिया

    तीन बड़ी कंपनियां भारत में करेंगी 67.5 अरब डॉलर का निवेश

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India Economy : तीन बड़ी कंपनियां भारत में करेंगी 67.5 अरब डॉलर का निवेश
    India Economy : तीन बड़ी कंपनियां भारत में करेंगी 67.5 अरब डॉलर का निवेश

    अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल के निवेश से मिलेगी भारतीय जीडीपी के विकास को रफ्तार, भारत जल्द बनेगा विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

    India Economy (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : आने वाले पांच साल भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही अहम साबित होने जा रहे हैं। एक तरफ जहां भारतीय सरकार विश्व के कई प्रमुख देशों के साथ व्यापार समझौतों के माध्यम से आने वाले पांच साल में द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करने का प्रयास कर रही है। वहीं भारत की उभरती अर्थव्यवस्था से विश्व भर की नामी कंपनियों की नजर भी भारत पर बनी हुई है।

    यहां पर मिल रहे शानदार मौकों के चलते हर बड़ी कंपनी भारत में निवेश की इच्छुक है। इसी क्रम में माइक्रोसॉफ्ट ने देश के एआई केंद्रित भविष्य के लिए बुनियादी ढांचे और संप्रभु क्षमताओं के निर्माण में मदद करने के लिए 2030 तक 17.5 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की है। अमेजन ने अगले पांच वर्षों में 35 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है। गूगल भी इसी दौरान 15 अरब डॉलर का निवेश करेगा।

    विकसित देशों में निवेश से कतरा रहे निवेशक

    ज्ञात रहे कि वर्तमान में निवेशक विकसित देशों में निवेश करने से कतरा रहे हैं। यही कारण है कि ताजा जारी रिपोर्ट में यह आंकड़े सामने आए हैं कि विकसित देशों में एफडीआई में 22 प्रतिशत की गिरावट आई है। विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में निवेश स्थिर रहा। एशिया, विशेष रूप से पूर्वी और दक्षिणपूर्वी एशिया, साथ ही भारत में निवेशकों ने परियोजनाओं में मजबूत सक्रियता बनाए रखी है।

    न्यूजीलैंड करेगा 20 अरब डॉलर का निवेश

    न्यूजीलैंड ने भी भारत के साथ अपने व्यापार समझौते के तहत 20 अरब डॉलर की ऐसी ही प्रतिबद्धता जताई है। इसे 2026 में लागू किया जाना है। संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन की रिपोर्ट-2025 के अनुसार, वैश्विक एफडीआई 2024 में 11 फीसदी गिरकर 1.5 लाख करोड़ डॉलर हो गया।

    नवंबर में उद्योग मंत्री ने की बड़ी घोषणा

    नवंबर में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने प्रक्रियाओं को तेज, सुगम और कुशल बनाकर अधिक निवेश आकर्षित करने के तरीकों पर भी परामर्श किया। निवेशक अनुकूल नीतियां और नियामक प्रक्रियाएं ठीक की गई हैं। निवेश पर मजबूत रिटर्न और अनुपालन संबंधी बोझ में कमी आई है। उद्योग से संबंधित छोटी गलतियों को अपराध की श्रेणी से बाहर करना और मंजूरी प्रक्रियाओं को सरल बनाने जैसे ये कुछ ऐसे प्रमुख उपाय हैं जो वैश्विक चुनौतियों के बावजूद विदेशी निवेशकों को भारत की ओर आकर्षित कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें : Business News Update : बैंकिंग क्षेत्र में केंद्र सरकार करेगी बड़े बदलाव

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकश्मीर घाटी में बेहतर होगी बिजली व्यवस्था
    Next Article हिसार में JE रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार, दुकान को अवैध बताकर धमकाया, फिर न तोड़ने के नाम पर मांगे पैसे
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सोना 200 रुपए तेज, चांदी 3500 रुपए चमकी

      April 28, 2026

      अमेरिका-ईरान वार्ता शुरू होने की उम्मीद से झूमा शेयर बाजार

      April 28, 2026

      क्रूड की कीमतों में तेजी से पेट्रोल-डीजल पर दबाव

      April 28, 2026

      भारत के लिए अच्छा साबित होगा न्यूजीलैंड से एफटीए

      April 28, 2026

      तीन दिन में करीब 2600 अंक टूटा सेंसेक्स

      April 27, 2026

      क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल पार

      April 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सूजी आंखें, टूटा दांत! क्लब में एक्ट्रेस संग बेरहमी से मारपीट, हालत देख दहल गए फैंस

      By श्वेता चौहानApril 28, 2026

      Preet Singh Mumbai Club Incident: सूजी आंखें, टूटा दांत! क्लब में एक्ट्रेस संग बेरहमी से…

      Uma Bharti: देश में सामाजिक बराबरी के लिए आरक्षण जरूरी, कोई माई का लाल नहीं छीन सकता: उमा भारती

      April 28, 2026

      भारत के 5 सबसे खूबसूरत रेलवे रूट, सफर बन जाता है यादगार

      April 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.