Stock market closing 3 August 2026 (आज तक), मुंबई: ईरान पर नए हमले न करने के ट्रंप के बयान का शेयर बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा है। कारोबारी सत्र के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 544 अंकों की तेजी के साथ 78,639.03 पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 390 अंकों के उछाल के साथ 24,774,30 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 78,895.10 का ऊपरी स्तर और 78,497.34 का निचला स्तर छुआ। बीएसई पर 21 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो 9 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
इन शेयरों में तेजी
इंडिगो, TCS, इन्फोसिस, इटरनल, ITC, एक्सिस बैंक, बजाज फिन्सर्व, LT, HCLTECH, ट्रेंट, SBIN, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक बैंक, ICICI बैंक, टाइटन, HDFC बैंक, अल्ट्रासेमको, एशियन पेंट, BEL, रिलायंस और NTPC के शेयर में तेजी दर्ज की गई।
इन शेयरों में गिरावट
बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, अडाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, मारुति, भारती एयरटेल और सन फार्मा के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 1.55%, निफ्टी मिडकैप 100 में 1.21% और निफ्टी स्मॉलकैप में 1.29% की तेजी देखी गई।
कच्चे तेल की कीमतें फिसलीं
ट्रंप के ईरान पर नए हमले न करने का बयान का क्रूड मार्केट पर सकारात्मक असर पड़ा है। सोमवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 5.05% की गिरावट के साथ 83.49 डॉलर प्रति बैरल रहा।
तेजी के साथ खुला था बाजार
अमेरिकी राष्ट्रपित डॉनल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर हमले रोकने की घोषणा से शेयर बाजार में नई ऊर्जा का संचार हुआ। कारोबारी सत्र के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार जबरदस्त तेजी के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 789 अंकों की तेजी के साथ 78,883.34 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 183 अंक उछलकर 24,572.70 पर खुला।

