सोनीपत. हरियाणा की धरती जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का आज से संचालन शुरू हो गया. पीएम मोदी ने शुक्रवार को सुबह सवा 11 बजे इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ऐसे में जींद से सोनीपत पहुंचे यात्रियों ने अपने अनुभव साझा किए.
यात्रियों ने इस ट्रेन को भविष्य की रेल बताते हुए कहा कि सफर बेहद आरामदायक और शानदार रहा. लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना की और मांग की कि इस ट्रेन का संचालन दिल्ली तक भी किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल तकनीक का लाभ उठा सकें.
दरअसल, हाइड्रोजन ट्रेन में सफर कर आए यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला. यात्रियों का कहना है कि ट्रेन का सफर बेहद सुगम, आरामदायक और आधुनिक सुविधाओं से भरपूर रहा. उनका मानना है कि हाइड्रोजन आधारित तकनीक रेलवे के भविष्य को नई दिशा देगी और पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाएगी.यात्रियों ने सरकार की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि भारत तेजी से आधुनिक परिवहन व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है.
महिला यात्री रेणु ने कहा कि इस हाइड्रोजन ट्रेन को दिल्ली तक चलाना चाहिए. इससे बड़ी संख्या में दैनिक यात्रियों को इसका लाभ मिल सके. क्योंकि सोनीपत में जब यह पहुंची है तो इससे आगे के लिए कोई ट्रेन नहीं थी. हालांकि, अभी इस ट्रेन के रूट की टाइमिंग नहीं बनाई गई है.
महिला यात्री रेणु ने इस ट्रेन में सफर किया था.
ट्रेन में सफर करने वाले अमित ने कहा कि यह गर्व का मौका है और पीएम ने जो तोहफा दिया, काफी अहम है. अन्य ट्रेनों के मुकाबले पर वह कहते हैं कि यह ट्रेन अलग है. वह कहते हैं कि पूरे हरियाणा के लोग इस ट्रेन में सफर करें. सुबह साढ़े 11 बजे ट्रेन जींद से चली थी और जगह जगह स्वागत किया गया. प्रदूषण कम होगा और इसमे पानी और टॉयलेट जैसी सुविधाएं हैं. उन्होंने कहा कि यहां पर फैक्ट्री एरिया हैं तो अब ट्रेन से कोई प्रदूषण नहीं होगा और हमें फायदा होगा. इस ट्रेन में स्कूली बच्चों को भी सफर करने का मौका दिया गया था.
पीएम मोदी ने शुक्रवार को सुबह सवा 11 बजे इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
गौर रहे कि जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन चलेगी और इसमें किराया महज 5 रुपये से 25 रुपये तक रखा गया है.ट्रेन की स्पीड करीब 110 किमी प्रतिघंटा रहेगी औऱ इसमें 10 कोच लगाए गए हैं. यह दुनिया की सबसे पावरफुल हाईड्रोजन ट्रेन हैं. सबसे पहले जर्मनी में 2022 में हाईड्रोजन ट्रेन चली थी.
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
