Close Menu
    What's Hot

    एशियाई हॉकी फेडरेशन ने CM मान को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया

    September 22, 2026

    स्टॉक मार्केट में तेजी बरकरार, उछलकर खुला बाजार, कच्चे तेल की कीमत बढ़ी

    September 22, 2026

    सांबा रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों को लगा गोलीबारी हुई

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सांबा रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों को लगा गोलीबारी हुई

      September 22, 2026

      यूपी चुनाव में दमखम दिखाएंगे चंद्रशेखर आजाद, 42 और सीटों पर प्रभारियों का ऐलान

      September 22, 2026

      सिम कार्ड का दुरुपयोग पडे़गा महंगा, ₹50 लाख का जुर्माना, जानें कैसे करें फर्जीवाड़े से बचाव

      September 21, 2026

      New Delhi : 6 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला पकड़ गया, लोगों ने जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा | National

      September 21, 2026

      बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

      September 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, September 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»फरीदाबाद की किसान सुनीत का बेटा क्यों नहीं बन पाया डॉक्टर? रुला गई घीया की खेती
    हरियाणा

    फरीदाबाद की किसान सुनीत का बेटा क्यों नहीं बन पाया डॉक्टर? रुला गई घीया की खेती

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 25, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फरीदाबाद. खेतों में किसान दिन रात मेहनत करता है, लेकिन जब फसल बाजार में पहुंचती है तो उसकी मेहनत का सही दाम नहीं मिल पाता है. कभी मौसम फसल बिगाड़ देता है तो कभी मंडी में रेट गिर जाता है. ऐसी ही कहानी फरीदाबाद के डीग गांव की एक महिला किसान की है, जिसने घीया की खेती का तरीका तो बदल दिया, लेकिन खेती से होने वाली कमाई की चिंता आज भी बनी हुई है. इस किसान ने मचान और जाल पर घीया की खेती शुरू की है, ताकि बरसात में फसल खराब न हो और पैदावार बेहतर हो सके. किसान की मेहनत सिर्फ ज्यादा कमाई के लिए नहीं है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य का सपना पूरा करने के लिए भी है.

    लोकल 18 से किसान सुनीता बताती हैं कि मैंने इस बार एक एकड़ जमीन में घीया की खेती की है. इस बार घीया को जमीन पर फैलाने के बजाय जाल और मचान पर चढ़ाया है. जमीन पर घीया लगाने से बरसात के मौसम में फसल खराब होने का खतरा रहता है. जाल पर खेती करने से घीया जमीन से ऊपर रहता है और बरसात में फसल को नुकसान कम होता है. इसी वजह से खेती का तरीका बदला है.

    अभी कितनी कीमत

    सुनीता बताती हैं कि जाल पर घीया की खेती करने से पैदावार ठीक हो रही है, लेकिन बाजार में रेट अभी भी ज्यादा नहीं है. बल्लभगढ़ मंडी में घीया करीब 15 रुपये किलो के रेट पर जा रहा है. अगर रेट 30 रुपये किलो तक पहुंच जाए तो किसान को कुछ फायदा हो सकता है. मौजूदा रेट में आढ़ती को फायदा हो रहा है, लेकिन किसान को उतना लाभ नहीं मिल रहा है. इतनी मेहनत के बाद भी परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है. सुनीता के मुताबिक, जाल पर घीया की खेती में लागत भी ज्यादा आती है और मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ती है. एक एकड़ में 60 से 70 हजार रुपये की लागत आती है. करीब 50 मजदूरों की जरूरत पड़ी. जाल पर खेती करने के बाद भी कीड़े लगने की समस्या रहती है. फसल बचाने के लिए दवा का छिड़काव करना पड़ता है. 5 बार जुताई करनी पड़ती है. एक एकड़ में 3 किलो बीज लगता है.

    निकलता गया समय

    सुनीता बताती हैं कि कई सालों से खेती कर रही हूं, लेकिन खेती से ऐसा मुनाफा नहीं हो पाया जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सके. कभी मौसम नुकसान कर देता है तो कभी फसल का रेट कम हो जाता है. हाल ही में गेहूं की फसल भी ओलावृष्टि की वजह से खराब हो गई. सुनीता कहती हैं कि मेरे दो बेटे हैं. बड़ा बेटा 12वीं कर चुका है और छोटा बेटा 12वीं में पढ़ रहा है. बड़ा बेटा डॉक्टर बनना चाहता था और उसने एमबीबीएस में दाखिले के लिए नीट की परीक्षा भी दी. बेटे ने तीन बार परीक्षा दी, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से उसका डॉक्टर बनने का सपना पूरा नहीं हो सका. एक बार नीट की परीक्षा भी रद्द हो गई थी और इसके बाद बेटे की पढ़ाई का समय भी निकलता गया.

    बस इतनी चाहत


    गुरमीत राम रहीम को फिर मिली फरलो 88059

    सुनीता बताती हैं कि परिवार के पास प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की फीस देने के लिए पैसे नहीं हैं. अब उम्मीद इसी खेती से जुड़ी है. अगर घीया का सही रेट मिल जाए और फसल की अच्छी कीमत बाजार में मिले तो परिवार को कुछ राहत मिल सकती है. मैं चाहती हूं कि खेती से इतना मुनाफा हो कि घर का खर्च चल सके और बच्चों की पढ़ाई भी अच्छी तरह हो सके. किसान की मेहनत का सही दाम मिलना जरूरी है, क्योंकि किसान सिर्फ फसल नहीं उगाता, वह अपने परिवार के भविष्य के सपने भी खेत में बोता है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIMD Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली में अगले 2-3 घंटे भारी बारिश ! मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट | Delhi
    Next Article Hijab Row: स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब वाली याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- हिजाब इस्लाम का जरूरी हिस्सा नहीं | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    125 साल से चली आ रही परंपरा फिर जीवंत, अंबाला में पांच हिंडोलों के साथ शुरू हुआ वामन द्वादशी मेला

    September 22, 2026

    हरियाणा में सीआईडी का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 5 लाख रुपये मांगे थे, ट्रांसपोर्टर ने एसीबी से की थी शिकायत

    September 22, 2026

    हरियाणा के नूंह में 4.30 करोड़ रुपये के चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, क्रेटा में 40 पैकेटों में छिपाकर ले जा रहे थे

    September 22, 2026

    फरीदाबादः सोतई गांव में जमीन मुआवजे के लिए किसानों का धरना 32वें दिन भी जारी, महिलाएं कर रहीं भजन-कीर्तन

    September 21, 2026

    भूपेंद्र हुड्डा के बयान पर अभय चौटाला का पलटवार, बोले- कुछ दिनों में दम निकल जाएगा

    September 21, 2026

    महिलाओं को बार-बार क्यों होता है यूरीन इंफेक्शन? डॉक्टर ने बताए बचाव के आसान तरीके, बिना परामर्श न लें कोई दवा

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    एशियाई हॉकी फेडरेशन ने CM मान को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया

    By श्वेता चौहानSeptember 22, 2026

    महिला और पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को, फाइनल 2 और…

    स्टॉक मार्केट में तेजी बरकरार, उछलकर खुला बाजार, कच्चे तेल की कीमत बढ़ी

    September 22, 2026

    सांबा रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों को लगा गोलीबारी हुई

    September 22, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.