Close Menu
    What's Hot

    सम्राट चौधरी कल लेंगे सीएम पद की शपथ, राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया

    April 14, 2026

    हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, बैंक खाता अनफ्रीज कराने के नाम पर रिश्वत लेने वाले 2 गिरफ्तार

    April 14, 2026

    विवेक अग्निहोत्री की फिल्म आॅपरेशन सिंदूर में वरुण धवन की एंट्री?

    April 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सम्राट चौधरी कल लेंगे सीएम पद की शपथ, राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया

      April 14, 2026

      पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच फोन पर हुई बातचीत, ईरान जंग पर की चर्चा

      April 14, 2026

      ईरान ने अमेरिका पर बातचीत के बजाय शर्तें थोपने का आरोप लगाया

      April 14, 2026

      सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए सीएम, कल 11 बजे लेंगे शपथ

      April 14, 2026

      भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, हर परिवार को 10,000 रुपए देने का वादा

      April 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»इंग्लैंड के बाद दक्षिण अफ्रीका भी सेमीफाइनल में पहुंचा
    खेल

    इंग्लैंड के बाद दक्षिण अफ्रीका भी सेमीफाइनल में पहुंचा

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    T20 World Cup 2026 Live : इंग्लैंड के बाद दक्षिण अफ्रीका भी सेमीफाइनल में पहुंचा
    T20 World Cup 2026 Live : इंग्लैंड के बाद दक्षिण अफ्रीका भी सेमीफाइनल में पहुंचा

    एकतरफा मुकाबले में वेस्ट इंडीज को 9 विकेट से हराया, कप्तान एडेन मार्करम ने नाबाद 82 रन की पारी खेली

    T20 World Cup 2026 Live (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : टी20 विश्व कप 2026 में सेमीफाइनल में दो टीमों की जगह पक्की हो गई है। जबकि दो टीमों का सेमीफाइनल के लिए प्रवेश अभी पेंडिंग है। दोनों ग्रुप से अभी तक एक-एक टीम ने क्वालीफाई किया है। बुधवार को जहां इंग्लैंड ने मेजबान श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

    वहीं गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका ने वेस्ट इंडीज की टीम को एकतरफा मैच में 9 विकेट से शिकस्त देते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। गुरुवार को खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। कप्तान के इस निर्णय को गेंदबाजों और बाद में बल्लेबाजों ने सही साबित किया और टीम ने अंत में एक आसान जीत दर्ज की।

    कप्तान ने खेली शानदार पारी

    कप्तान एडेन मार्करम की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराया। दक्षिण अफ्रीका ने इसके साथ ही टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है और सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत कर लिया है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में मार्करम ने दमदार बल्लेबाजी की जिससे दक्षिण अफ्रीका ने 16.1 ओवर में एक विकेट पर 177 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

    ओपनर ने दिलाई शानदार शुरुआत

    लक्ष्य का पीछा करते हुए मार्करम ने क्विंटन डिकॉक के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीका को मजबूत शुरूआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़े। डिकॉक अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन रोस्टन चेज ने उन्हें आउट कर दिया। डिकॉक 24 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मार्करम ने रेयान रिकेल्टन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया।

    दोनों बल्लेबाजों ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज पर दबाव बढ़ाया। दक्षिण अफ्रीका की कोशिश मैच को जल्द से जल्द अपने नाम करने की थी जिससे नेट रन रेट और बेहतर किया जा सके। दक्षिण अफ्रीका इसमें सफल रहा क्योंकि उसने 23 गेंद शेष रहते हुए मुकाबला अपने नाम किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्करम ने 46 गेंदों पर सात चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन बनाए, जबकि रिकेल्टन 28 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 45 रन बनाकर नाबाद रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअफगानिस्तान के हमलों में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए
    Next Article विकसित भारत के लिए टैक्स-जीडीपी अनुपात में वृद्धि जरूरी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      193 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही केकेआर के 6 बैटर्स पवेलियन लौटे

      April 14, 2026

      हैदराबाद ने राजस्थान को 217 रन का लक्ष्य दिया

      April 13, 2026

      मैच हारे तो याद आई माहिका! हार्दिक पंड्या का इमोशनल वीडियो कॉल वायरल

      April 13, 2026

      आरसीबी ने मुंबई को 241 रन का टारगेट दिया

      April 12, 2026

      चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रन का लक्ष्य

      April 11, 2026

      बेंगलुरु ने राजस्थान को 202 का टारगेट दिया

      April 10, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सम्राट चौधरी कल लेंगे सीएम पद की शपथ, राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया

      By अंकित कुमारApril 14, 2026

      Bihar CM: सम्राट चौधरी कल लेंगे सीएम पद की शपथ, राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने…

      हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, बैंक खाता अनफ्रीज कराने के नाम पर रिश्वत लेने वाले 2 गिरफ्तार

      April 14, 2026

      विवेक अग्निहोत्री की फिल्म आॅपरेशन सिंदूर में वरुण धवन की एंट्री?

      April 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.