Close Menu
    What's Hot

    98 वर्षीय महिला को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला

    March 20, 2026

    पार्टी में फिर चला ‘थप्पड़ सीन’! ‘भाभीजी’ ने रणवीर को मारा तमाचा, इंटरनेट पर छाया वीडियो

    March 20, 2026

    निवेशकों के 11 लाख करोड़ से ज्यादा डूबे

    March 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      इजरायल ने आईआरजीसी के कमांडर अली मोहम्मद नैनी को मार गिराया

      March 20, 2026

      पीएम मोदी ने ऊर्जा ठिकानों पर हो रहे हमलों की निंदा की, बातचीत से मसला सुलझाएं देश

      March 20, 2026

      हमने अमेरिका को युद्ध में नहीं धकेला : नेतन्याहू

      March 20, 2026

      सड़क हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत, चार गंभीर

      March 20, 2026

      बंगाल में भाजपा ने 111 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की

      March 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, March 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सोना 5330 रुपए सस्ता, चांदी 14 हजार से ज्यादा टूटी
    दुनिया

    सोना 5330 रुपए सस्ता, चांदी 14 हजार से ज्यादा टूटी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gold Price Update : सोना 5330 रुपए सस्ता, चांदी 14 हजार से ज्यादा टूटी
    Gold Price Update : सोना 5330 रुपए सस्ता, चांदी 14 हजार से ज्यादा टूटी

    दोनों कीमती धातुओं के दाम में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी

    Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारतीय सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले कुछ दिन से इनके दाम में लगातार कमजोरी बनी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस कमजोरी के पीछे वैश्विक बाजार में दोनों के दाम में गिरावट मुख्य वजह है।

    बीते दिन भी अंतरराष्टÑीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 1.22% गिरकर 4,836 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि स्पॉट सिल्वर 2.25% से ज्यादा टूटकर 75.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। मार्च महीने में अब तक सोने की कीमतों में करीब 4% और चांदी में लगभग 16% की गिरावट आ चुकी है, जिससे निवेशकों की धारणा फिलहाल कमजोर बनी हुई है।

    दिल्ली सर्राफा बाजार में इस तरह रही कीमत

    दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 14230 रुपये गिरकर 2.33 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 5330 रुपये गिरकर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका-ईरान तनाव और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे डॉलर मजबूत हुआ और इसका सीधा दबाव सोने-चांदी पर पड़ा।

    निवेशकों के डूबे 11 लाख करोड़ रुपए

    तीन दिन की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बुरी तरह से टूट गए। इतना ही नहीं बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को आई बड़ी बिकवाली के बीच बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण करीब 11.5 लाख करोड़ रुपये घटकर करीब 427 लाख करोड़ रुपये रह गया।

    इस तरह रहा शेयर बाजार का हाल

    30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2,496.89 अंक या 3.26 प्रतिशत गिरकर 74,207.24 पर बंद हुआ। जून 2024 के बाद यह इसकी सबसे बड़ी एक दिवसीय गिरावट है। दिन के दौरान, यह 2,753.18 अंक या 3.58 प्रतिशत गिरकर 73,950.95 पर पहुंचा था। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 775.65 अंक या 3.26 प्रतिशत गिरकर 23,002.15 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से, इटरनल, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और बजाज फिनसर्व प्रमुख पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं। एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती द्वारा नैतिक चिंताओं का हवाला देते हुए इस्तीफा देने के बाद बैंक के शेयरों में 5.13 प्रतिशत की गिरावट आई।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमंत्री बरिंदर कुमार गोयल बोले- कंडी क्षेत्र अब पिछड़ा नहीं रहा, मान सरकार ने नहरी पानी ऊंचे इलाकों तक पहुंचाया
    Next Article 41 की उम्र में मां बनेंगी दिव्यांका, IVF या नैचुरल, सच्चाई आई सामने
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      निवेशकों के 11 लाख करोड़ से ज्यादा डूबे

      March 20, 2026

      देश में 100 प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्क होंगे विकसित

      March 20, 2026

      युद्ध ने वैश्विक बाजारों की चिंता बढ़ाई

      March 20, 2026

      पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारतीय निर्यातकों की मदद करेगी सरकार

      March 20, 2026

      सोना एक हजार रुपए सस्ता, चांदी 6 हजार लुढ़की

      March 19, 2026

      भारतीय शेयर बाजार को मिला वैश्विक तेजी का फायदा

      March 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      98 वर्षीय महिला को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला

      By श्वेता चौहानMarch 20, 2026

      मोगा : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार यह सुनिश्चित कर रही है…

      पार्टी में फिर चला ‘थप्पड़ सीन’! ‘भाभीजी’ ने रणवीर को मारा तमाचा, इंटरनेट पर छाया वीडियो

      March 20, 2026

      निवेशकों के 11 लाख करोड़ से ज्यादा डूबे

      March 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.