Stock market closing 5 October 2026: कारोबारी सत्र का पहला दिन शेयर मार्केट के लिए राहत भरा रहा। सोमवार को स्टॉक मार्केट उछाल के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 472.77 अंक उछलकर 72,382.47 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 133.80 अंकों की तेजी के साथ 22,555.75 पर बंद हुआ।
बीएसई पर 20 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, तो 10 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 72,631.93 का ऊपरी स्तर, जबकि 71,840.18 का निचला स्तर छुआ।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
बीएसई पर ITC, इटरनल, भारती एयरटेल, अडाणी पोर्ट्स, ICICI बैंक, रिलायंस, एलएंडटी, NTPC, टाइटन, TCS, मारुति, पावरग्रिड, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, अल्ट्रासेमको, SBIN, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो और BEL के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। ITC के शेयर में सबसे ज्यादा 4.49% का उछाल दर्ज किया गया।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
बीएसई पर HCLTECH, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, HDFC बैंक, हिंदुस्तान लीवर, टाटा स्टील, सन फार्मा, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट और ट्रेंट के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। HCLTECH के शेयर में सबसे ज्यादा 3.69% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का हाल
निफ्टी 100 में 0.55%, निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.47% और निफ्टी मिडकैप 100 में 0.15% की तेजी दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमत उछली
सोमवार को शाम 4.40 बजे ब्रेंट क्रूड 0.22% के उछाल के साथ 102.4 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

