प्रमुख रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने पश्चिम एशिया तनाव लंबा खिंचने के दिए संदेश
Business News Hindi (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : पश्चिम एशिया में जारी तनाव कम होने की उम्मीद अमेरिका और ईरान में बेनतीजा रही वार्ता के साथ ही धुमिल हो चुकी हैं। दोनों देश जहां एक दूसरे के खिलाफ फिर से सख्त कार्रवाई के बयान दे रहे हैं। वहीं अमेरिका ने ईरान के साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य की घेराबंदी शुरू कर दी है। इससे जाहिर है किन आने वाले दिनों में न केवल इन दोनों के बीच तनाव बढ़ेगा बल्कि फिर से भयानक युद्ध शुरू हो सकता है। इसी बीच प्रमुख रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने इस तनाव का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर सीधे तौर पर पड़ने की संभावना जताई है।
चुनौतीपूर्ण को सकता है आने वाला समय
भारत के लिए आने वाले दिन चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के मुताबिक, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल, गैस और उर्वरक के आयात बिल में भारी उछाल आने की आशंका है। इससे व्यापार घाटा बढ़ने के साथ देश की जीडीपी वृद्धि भी धीमी पड़ सकती है। यदि संकट लंबा खिंचता है तो भारत का चालू खाता घाटा बढ़कर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के करीब 2 फीसदी तक पहुंच सकता है।
रिपोर्ट में कहा है कि मुश्किल हालात में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी तथा उर्वरक आयात में वृद्धि से व्यापार घाटा काफी बढ़ सकता है। कच्चे तेल की कीमतों में सालाना आधार पर 23 फीसदी की वृद्धि हो सकती है, जिससे पेट्रोलियम आयात बिल में तेज उछाल आने की आशंका है। इसके अलावा, पश्चिम एशिया निर्यात में संभावित बाधाएं, शिपिंग व बीमा लागत में वृद्धि एवं वैश्विक मांग में नरमी भी निर्यात पर दबाव डाल सकती है। इन सब कारणों से व्यापार घाटा और बढ़ेगा। इससे महंगाई में वृद्धि हो सकती है, साथ ही रुपये पर भी दबाव बढ़ेगा।
भारतीय शेयर बाजार पर दिखा असर
अमेरिका-ईरान वार्ता बेनतीजा रहने का असर सीधे तौर पर भारतीय शेयर बाजार पर दिखाई दिया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 702.68 अंक या 0.91 प्रतिशत गिरकर 76,847.57 पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसमें 1,681.93 अंक या 2.16 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 75,868.32 पर पहुंचा। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 207.95 अंक या 0.86 प्रतिशत गिरकर 23,842.65 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से मारुति, इंटरग्लोब एविएशन, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक सबसे पिछड़ने वाली कंपनियां रहीं। आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक विजेता रहे।डॉलर के मुकाबले रुपया 56 पैसे कमजोर होकर 93.39 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
ये भी पढ़ें : Pakistan Stock Market : पाकिस्तान शेयर बाजार एक ही दिन में 6 हजार अंक गिरा

