Close Menu
    What's Hot

    IND vs SL Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज कब होगी शुरू? पहला मैच कहां खेला जाएगा, किन रिकॉर्ड्स पर नजर | Cricket

    August 1, 2026

    बलतेज पन्नू बोले- कांग्रेस पूरी तरह से बिखर चुकी है, राजा वड़िंग ‘AAP’ के विरुद्ध अफवाहें फैलाने के बजाय अपना घर संभालें

    August 1, 2026

    Delhi News: दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, ऑनलाइन कैसे करें अप्लाई और किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत | Delhi

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      केंद्र ने कहा- एथेनॉल न मिलाते तो लोगों को होता नुकसान, कीमत होती 125 रुपये लीटर, लोगों को हुआ फायदा

      August 1, 2026

      Jammu Kashmir Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा, कई दुकानें तिनके की तरह बहीं, राजौरी में भूस्खलन | National

      August 1, 2026

      Commercial LPG Cylinder Price: 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, दिल्ली में 202 रुपये की कटौती, चेक करें लेटेस्ट रेट | National

      August 1, 2026

      हजारों प्रवासियों ने मोरक्को से स्पेन के सेउटा में की घुसपैठ, 18 की मौत

      August 1, 2026

      हमास डालेगा हथियार, वापस लौटेगी इजरायली सेना, ट्रंप ने किया शांति समझौते का ऐलान

      July 31, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»जुलाई में GST से सरकार का खजाना लबालब, दूसरी बार 2 लाख करोड़ पार, इंपोर्ट से मिली बढ़त
    दुनिया

    जुलाई में GST से सरकार का खजाना लबालब, दूसरी बार 2 लाख करोड़ पार, इंपोर्ट से मिली बढ़त

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    GST collection July: देश में जुलाई महीने में वस्तु एवं सेवा कर (GST) कलेक्शन का आंकड़ा बंपर रहा। इस महीने कुल जीएसटी कलेक्शन 2.11 लाख करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 15.4% ज्यादा है। पिछले 14 महीने के दौरान जून में सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन हुआ और चालू वित्त वर्ष में दूसरी बार मासिक कलेक्शन का आंकड़ा 2 लाख करोड़ के पार हुआ है।

    इंपोर्ट पर जीएसटी से बढ़ा कलेक्शन

    जीएसटी कलेक्शन में वृद्धि, आयात से जुड़े जीएसटी कलेक्शन की वजह से हुई है। यह 28.8% बढ़कर 66,511 करोड़ रुपये रहा। घरेलू जीएसटी रेवेन्यू 10.1% बढ़कर 1.45 लाख करोड़ रुपये रहा, जिससे देश की आर्थिक गतिविधियों और खपत में लगातार मजबूती का संकेत मिलता है।

    मई 2025 के बाद सर्वाधिक बढ़ोतरी

    जुलाई का कलेक्शन जून में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी के बाद आया है। जून महीने में जीएसटी कलेक्शन 13.9% बढ़कर 1.95 लाख करोड़ रुपये रहा था। जुलाई में कलेक्शन 2.11 लाख करोड़ रुपये रहा, जो मई 2025 के बाद सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है। उस समय रेवेन्यू में साल-दर-साल आधार पर 16.4% की बढ़ोतरी हुई थी।

    दोबारा 2 लाख करोड़ रुपये पार

    चालू वित्त वर्ष में अप्रैल में ग्रॉस GST कलेक्शन पहली बार 2 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया था। उस वक्त रेवेन्यू रिकॉर्ड 2.43 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। इसमें साल के आखिर में हुए बिजनेस ट्रांजैक्शन और सालाना रिटर्न फाइलिंग से मदद मिली थी। मई में यह घटकर 1.94 लाख करोड़ रुपये हो गया और जून में फिर से बढ़कर 1.95 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जिसके बाद कलेक्शन एक बार फिर 2 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े से ऊपर चला गया है।

    नेट GST रेवेन्यू 1.81 लाख करोड़

    रिफंड घटाने के बाद, जुलाई में नेट GST रेवेन्यू 1.81 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 15.8% ज्यादा है। इस महीने में कुल रिफंड 13.1% बढ़कर 29,968 करोड़ रुपये हो गए, जबकि नेट कस्टम्स GST रेवेन्यू में 30.3% की बढ़ोतरी हुई, जो इंपोर्ट पर ज्यादा टैक्स कलेक्शन को दिखाता है। कुल मिलाकर, चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-जुलाई के दौरान ग्रॉस GST कलेक्शन 10.1% बढ़कर 8.43 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 7.66 लाख करोड़ रुपये था। नेट कलेक्शन में 9.2% बढ़कर 7.21 लाख करोड़ रुपये रहा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाषण इंस्टाग्राम पर बैन करने पर मीत हेयर ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा- यह बोलने की आजादी और लोकतंत्र का उल्लंघन है
    Next Article Delhi News: दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, ऑनलाइन कैसे करें अप्लाई और किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत | Delhi
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      इन्फोसिस को महंगा लग रहा डेटा सेंटर बिजनेस, AI दौर में क्या पछताएगी कंपनी?, जानें पूरा मामला

      August 1, 2026

      IOCL को हुआ भारी नुकसान, मार्जिन में कमी और मध्यपूर्व में जारी जंग का दिखा असर

      August 1, 2026

      1 अगस्त से लगेगा महंगाई का झटका! कार, मोबाइल, टीवी समेत कई चीजें होंगी महंगी

      July 31, 2026

      फाइनेंस और ऑटो ने दिया सहारा, तेजी पर बंद हुआ बाजार, IT बैंकिंग के स्टॉक फिसले

      July 31, 2026

      1 अगस्त से सिलेंडर के दाम बढ़ंगें या सस्ते होंगे, जानें यहां

      July 31, 2026

      अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक! घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी लिस्ट

      July 31, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      IND vs SL Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज कब होगी शुरू? पहला मैच कहां खेला जाएगा, किन रिकॉर्ड्स पर नजर | Cricket

      By परवेश चौहानAugust 1, 2026

      भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। India…

      बलतेज पन्नू बोले- कांग्रेस पूरी तरह से बिखर चुकी है, राजा वड़िंग ‘AAP’ के विरुद्ध अफवाहें फैलाने के बजाय अपना घर संभालें

      August 1, 2026

      Delhi News: दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, ऑनलाइन कैसे करें अप्लाई और किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत | Delhi

      August 1, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.