Close Menu
    What's Hot

    टीम इंडिया के नाम दर्ज होगा श्रीलंका में महारिकॉर्ड, सिर्फ दो टीम कर पाई ऐसा कारनामा, खास क्लब में एंट्री पक्की | Sports

    August 6, 2026

    अमृतसरी कुलचा के लिए GI टैग पाने के लिए प्रशासन ने…

    August 6, 2026

    डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

      August 6, 2026

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

      August 6, 2026

      मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

      August 6, 2026

      रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

      August 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे
    Breaking News

    ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    US Iran War: ट्रंप ने लिखा, अमेरिका के पास कुछ खास तरह के गोला-बारूद बहुत ज्यादा मात्रा में हैं।
    US Iran War: ट्रंप ने लिखा, अमेरिका के पास कुछ खास तरह के गोला-बारूद बहुत ज्यादा मात्रा में हैं।

    कहा- अमेरिकी रक्षा कंपनियां हमारे देश के इतिहास में सबसे ज्यादा प्लांट और फैक्ट्रियां लगा रही हैं।
    US Iran War, (द भारत ख़बर), वॉशिंगटन डीसी/तेहरान/तेल अवीव: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद मौजूद है और जरूरत के मुताबिक नए हथियार भी तेजी से तैयार किए जा रहे हैं। ट्रंप ने गुरुवार को ट्रुथ सोशल पर लिखा, अमेरिका के पास कुछ खास तरह के गोला-बारूद बहुत ज्यादा मात्रा में हैं। इसके अलावा, जरूरत के हिसाब से बड़ी मात्रा में इसका निर्माण भी जारी है। अमेरिकी रक्षा कंपनियां हमारे देश के इतिहास में सबसे ज्यादा प्लांट और फैक्ट्रियां लगा रही हैं।

    इससे अमेरिका की रक्षा उत्पादन क्षमता और मजबूत होगी। अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त अंदाज में उन्होंने कहा कि यूएस के खिलाफ ऐसी खबरें फैलाने वालों की पहचान की जा रही है। उन्हें जेल की सजा मिलेगी। हालांकि, ट्रम्प ने यह नहीं बताया कि वह किस सीक्रेट जानकारी लीक का जिक्र कर रहे हैं। दरअसल, कुछ अखबारों में मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से दावा किया गया है कि अमेरिकी सेना के पास हथियार तेजी से खत्म होते जा रहे हैं।

    होर्मुज में टोल लगा तो महंगाई बढ़ेंगी

    उधर, दुनिया के 8 बड़े शिपिंग ग्रुप्स ने संयुक्त राष्ट्र और इंटरनेशनल मैरीटाइम आॅगेर्नाइजेशन से अपील की है कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टोल या सर्विस फीस लगाने का विरोध किया जाए। ग्रुप्स का कहना है कि अगर ऐसा हुआ तो शिपिंग महंगी हो जाएगी, ऊर्जा की कीमतें बढ़ेंगी और दुनियाभर में महंगाई पर असर पड़ेगा।

    एक बार यह व्यवस्था लागू हुई तो दूसरे समुद्री रास्तों पर भी ऐसे शुल्क लगाए जा सकते हैं। सोमवार को ईरान ने कहा था कि होर्मुज स्ट्रेट खुलने के बाद ओमान के साथ मिलकर जहाजों को दी जाने वाली कुछ समुद्री सेवाओं के बदले शुल्क वसूला जाएगा। वहीं, अमेरिका पहले ही साफ कर चुका है कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग पर किसी एक देश का नियंत्रण या शुल्क वसूलना अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है।

    ईरानी सेना बोली- हर खतरे से निपटने को तैयार

    वहीं, ईरानी सेना ने कहा है कि वह किसी भी संभावित खतरे का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अमीर अकरामिनिया ने कहा कि सेना लगातार अपनी आॅपरेशनल क्षमता बढ़ाने पर काम कर रही है।

    इसके लिए क्षतिग्रस्त सिस्टम को आधुनिक बनाया जा रहा है और घरेलू तकनीक के आधार पर नए सैन्य उपकरण शामिल किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई सैन्य सामग्री मिलने के साथ ही सेना अपने हथियारों और उपकरणों की तैनाती भी जरूरत के मुताबिक बदल रही है, ताकि किसी भी चुनौती का तुरंत जवाब दिया जा सके।

    वेंस बोले- ईरान से बातचीत आसान नहीं

    अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत लंबी और मुश्किल होगी। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में वेंस ने कहा कि ईरान के कुछ गुट युद्ध खत्म करना चाहते हैं, जबकि कुछ कट्टरपंथी गुट संघर्ष जारी रखने के पक्ष में हैं। ऐसे में अमेरिका को सैन्य, आर्थिक और कूटनीतिक स्तर पर संतुलित रणनीति अपनानी होगी।

    ये भी पढ़ें: हरियाणा के 6 जिलों में बारिश, गुरुग्राम में नेशनल हाईवे पर लगा जाम, वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकचरे से कमाना है पैसा, प्लांट लगाना कितना आसान, क्या नगरपालिका मदद करती है?
    Next Article Stock market closing: बैंकों में तेजी से शेयर बाजार को मिला सपोर्ट, तेजी के साथ बंद हुआ मार्केट, महंगा हुआ कच्चा तेल | Economy
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

      August 6, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

      August 6, 2026

      मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

      August 6, 2026

      रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

      August 6, 2026

      नोएडा में भारी बारिश से बेपटरी हुआ जीवन, सड़कों पर भरा पानी, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

      August 5, 2026

      Sheikh Hasina News: शेख हसीना का बड़ा ऐलान, दिसंबर में हर हाल में बांग्लादेश लौटूंगी, चाहे जेल भेज दें या मार दें | World

      August 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      टीम इंडिया के नाम दर्ज होगा श्रीलंका में महारिकॉर्ड, सिर्फ दो टीम कर पाई ऐसा कारनामा, खास क्लब में एंट्री पक्की | Sports

      By परवेश चौहानAugust 6, 2026

      भारतीय टीम 600 टेस्ट खेलने वाली बनेगी पहली टीम नई दिल्ली. श्रीलंका के दौरे पर…

      अमृतसरी कुलचा के लिए GI टैग पाने के लिए प्रशासन ने…

      August 6, 2026

      डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

      August 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.