Stock market closing 6 August 2026 (द भारत ख़बर), मुंबई: कारोबारी सत्र के चौथे दिन गुरुवार को बैंकिंग कंपनियों के स्टॉक में तेजी का असर दिखा, जिससे शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 373 अंकों की तेजी के साथ 78,954.76 पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 11 अंकों की मामूली तेजी के साथ 24,636.00 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 78,954.76 का ऊपरी स्तर और 78,633.73 का निचला स्तर छुआ। बीएसई पर 14 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो 16 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
इन शेयरों में तेजी
रिलायंस, SBIN, BEL, ICICI बैंक, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिन्सर्व, ट्रेंट, भारती एयरटेल, LT, ITC, HDFC बैंक और HCLTECH में तेजी दर्ज की गई। रिलायंस के शेयर में सबसे ज्यादा 3.43% का उछाल दर्ज किया गया।
इन शेयरों में गिरावट
बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, एशियन पेंट, अडाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, कोटक बैंक, टाटा स्टील, अल्ट्रासेमको, NTPC, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो, TCS और पारवग्रिड के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। पावरग्रिड के शेयर में सबसे ज्यादा 3.99% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.05% की तेजी, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.44% की गिरावट और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.48% की तेजी दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमतें उछलीं
गुरुवार को 4.42 बजे ब्रेंट क्रूड 1.06% उछलकर 80.29 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
तेजी पर खुला था बाजार
कारोबारी सत्र के चौथे दिन गुरुवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 201 अंकों की तेजी के साथ 78,782.43 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 17 अंक उछलकर 24,641.10 पर खुला।

