नई दिल्ली. आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की चिंता चोटिल खिलाड़ियों की वजह से बढ़ गई है. 15 अगस्त से पहले टेस्ट खेला जाना है. 7 अगस्त यानी शुक्रवार से भारतीय टीम तीन दिन के एक प्रैक्टिस मैच में खेलने उतरेगी. इस वॉर्म-अप मैच में उतरने से एक दिन पहले कप्तान शुभमन गिल के प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल होने की खबर सामने आ रही है. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले ही सीरीज से बाहर हो चुके हैं. साई सुदर्शन के भी पहले मुकाबले में खेलने पर संशय बना हुआ है.
श्रीलंका दौरे की शुरुआत भारतीय टीम को एक प्रैक्टिस मैच से करना है. इससे एक दिन पहले कप्तान शुभमन गिल प्रैक्टिस सेशन के दौरान टोलि हो गए. उनको बल्लेबाजी करते समय दो बार चोट लगी. हालांकि राहत की बात यह है कि मेडिकल टीम ने जांच के बाद इसे गंभीर नहीं बताया. उनको आगे प्रैक्टिस जारी रखने की अनुमति मिल गई.नेट्स में बल्लेबाजी के दौरान गिल के अंगूठे पर तेज गेंद लगी. बॉल लगने के तुरंत बाद ही टीम के फिजियो मैदान पर पहुंच गए.
Capturing smiles and creating travel memories on the way to Colombo 😁🎞️#TeamIndia have arrived in Sri Lanka 🛬#SLvIND pic.twitter.com/TuRFOW4gIw
— BCCI (@BCCI) August 5, 2026
कप्तान को लगी अंगुठे की चोट पर प्राथमिक उपचार किया. चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी लिहाजा उन्होंने फिर से बल्लेबाजी शुरू कर दी. बल्लेबाजी में लगी चोट जब गिल स्लिप कैचिंग प्रैक्टिस कर रहे थे तो उनको फिर से चोट लगी. इस बार उनके दाहिने हाथ पर भी गेंद लगी.बैटिंग के दौरान लगी चोट से ये ज्यादा दर्दनाक थी और गिल तकलीफ में नजर आए.
📍 Colombo
The preps have begun for the #SLvIND Test Series 🙌#TeamIndia pic.twitter.com/Dc5hQMEJOL
— BCCI (@BCCI) August 5, 2026
भारतीय टीम की चिंता कप्तान शुभमन गिल को लेकर है क्योंकि वो इससे पहले कई बार सीरीज को मिस कर चुके हैं. हालांकि प्रैक्टिस सेशन में लगी चोट के बाद वो सहज दिखे. टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि कप्तान पूरी तरह फिट रहेंगे. गौरतलब है कि इस बार के टेस्ट चैंपियनशिप सर्किल में उन्होंने रोहित शर्मा की जगह टीम की कमान संभाली है.बतौर टेस्ट कप्तान शुभमन गिल पहली बार श्रीलंका के दौरे पर पहुंचे हैं. कप्तान के तौर पर इंग्लैंड के दौरे पर पहुंचे गिल ने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी. 5 मैचों की इस सीरीज को टीम इंडिया ने 2-2 से बराबर किया था. घर पर खेलते हुए भारतीय टीम को उनकी कप्तानी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था.

