नई दिल्ली. भारतीय टीम के लिए श्रीलंका टेस्ट सीरीज को बहुत ही अहम माना जा रहा है. आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए दो टेस्ट मैचों की सीरीज को जीतना जरूरी है. भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने जा रही है. टीम इंडिया फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है. WTC फाइनल में पहुंचने के लिए उसे लगातार बेहतर करना होगा. फैंस के मन में सवाल यह है कि श्रीलंका को इस सीरीज में हराने से क्या भारत WTC FINAL में जगह बना सकता है. चलिए हम आपको पूरा गणित समझाते हैं.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल पर इस समय नजर डाले तो भारत का जीत प्रतिशत 48.15% है. श्रीलंका की टीम 41.67% जीत के प्रतिशत के साथ छठे नंबर पर है. कमाल की बात यह कि चौथे नंबर पर बांग्लादेश की टीम है और उसके जीत का प्रतिशत 58.33% है. भारतीय टीम यहां जीत हासिल कर बांग्लादेश की मुश्किलें बढ़ा सकती है.
श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम को दो टेस्ट मैच खेलना है. अगर सीरीज में शुभमन गिल की टीम को एक जीत मिलती है और दूसरा मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ. ऐसे में टीम इंडिया को सीरीज खत्म होने पर 16 अंक मिलेंगे. इसका फायदा ये होगा कि भारत के अंक बढ़कर 68 हो जाएंगे और जीत का प्रतिशत 51.51% तक पहुंच जाएगा. वहीं मेजबान टीम के जीत का प्रतिशत घटकर 33.33% हो जाएगा.
शुभमन गिल की टीम ने अगर श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में मेजबान का क्लीन स्वीप कर दिया और नतीजा 2-0 से भारत हक में रहा तो क्या होगा. भारत को दोनों टेस्ट में जीत हासिल करने क बाद 24 अंक मिलेंगे और उसके कुल अंक 76 हो जाएंगे. अब बात करें इससे जीत के प्रतिशत पर कितना असर पड़ेगा तो. भारतीय टीम का प्रतिशत का प्रतिशत दोनों टेस्ट जीतने के बाद बढ़कर 57.58% हो जाएगा. अगर नजीता 0-2 से श्रीलंका के खिलाफ गया तो उसके जीत का प्रतिशत घटकर 27.78% हो जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय 87.50 जीत प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है. मौजूदा टेस्ट चैंपियनशिप विजेता टीम साउथ अफ्रीका 75 प्रतिशत जीत के साथ दूसरे नंबर पर है. तीसरे नंबर पर 72.22 जीत प्रतिशत हासिल करके न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है.

