Close Menu
    What's Hot

    2027 की लड़ाई के लिए यूथ कांग्रेस को अभी से मैदान में…

    September 22, 2026

    Delhi News: हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद फ्रेंड्स कॉलोनी में अतिक्रमण, PWD के इंजीनियर के साथ बदसलूकी | Delhi

    September 22, 2026

    बैंकिंग, IT के शेयर फिसले, लुढ़ककर बंद हुआ स्टॉक मार्केट, कच्चे तेल की कीमत घटी

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Sharjeel Imam News: शरजील इमाम को मिली 7 दिन की अंतरिम जमानत, चचेरे भाइयों की शादी में होगा शामिल | Delhi

      September 22, 2026

      Krishna Mukerji Dies: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस | National

      September 22, 2026

      सांबा रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों को लगा गोलीबारी हुई

      September 22, 2026

      यूपी चुनाव में दमखम दिखाएंगे चंद्रशेखर आजाद, 42 और सीटों पर प्रभारियों का ऐलान

      September 22, 2026

      सिम कार्ड का दुरुपयोग पडे़गा महंगा, ₹50 लाख का जुर्माना, जानें कैसे करें फर्जीवाड़े से बचाव

      September 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, September 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»success story | painting story | business| पेंटिंग की दुनिया में कैसे बढ़ सकते हैं आगे? अंबाला की मानसी से सीखिए हुनर, एक डिजाइन से कमाए 50 हजार रुपये
    हरियाणा

    success story | painting story | business| पेंटिंग की दुनिया में कैसे बढ़ सकते हैं आगे? अंबाला की मानसी से सीखिए हुनर, एक डिजाइन से कमाए 50 हजार रुपये

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 22, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    अंबाला: अगर आपके बच्चे को रंगों से खेलना, तस्वीरें बनाना और नई-नई चीजें कागज पर उतारना पसंद है, तो यह शौक भविष्य में सिर्फ एक कला बनकर नहीं रहना जरूरी नहीं है. आज के समय में पेंटिंग एक ऐसा बिजनेस आइडिया भी बन चुकी है, जिससे कमाई के साथ अपनी पहचान भी बनाई जा सकती है. खास बात यह है कि इस काम को बड़े निवेश के बिना भी शुरू किया जा सकता है. बता दें कि घर से स्केच और पोर्ट्रेट बनाने से लेकर अपनी पेंटिंग एकेडमी खोलने तक इसमें कमाई के कई रास्ते हैं.

    अंबाला की पेंटिंग आर्टिस्ट मानसी के अनुसार, बच्चों में अगर छोटी उम्र से ही पेंटिंग का शौक है तो माता-पिता इसे केवल हॉबी समझकर नजरअंदाज न करें. सही ट्रेनिंग और लगातार प्रैक्टिस से बच्चा इस कला में आगे बढ़ सकता है. आज कई बच्चे पेंटिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं और आगे चलकर इसी क्षेत्र को करियर के तौर पर भी अपना रहे हैं.

    नेचर और धार्मिक विषयों पर बनाती हैं पेंटिंग
    वहीं आर्टिस्ट मानसी ने लोकल 18 को बताया कि उन्हें खुद बचपन से ही पेंटिंग करना काफी पसंद था. शुरुआत में उनके लिए पेंटिंग केवल एक कला थी, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने समझा कि इस कला से अच्छी कमाई भी की जा सकती है. उनके टीचरों ने भी पेंटिंग सीखने के दौरान उन्हें काफी प्रोत्साहित किया. इसके बाद उन्होंने नेचर और धार्मिक विषयों पर पेंटिंग बनानी शुरू की और धीरे-धीरे उनकी बनाई कलाकृतियों को पसंद किया जाने लगा.

    50 हजार रुपये में बिकी पेंटिंग
    मानसी बताती हैं कि शुरुआत में जब वह लोगों को कहती थीं कि पेंटिंग कमाई का अच्छा जरिया बन सकती है, तो कई लोग इसे सिर्फ शौक मानते थे. लेकिन समय के साथ उनकी कला की मांग बढ़ी. उनकी एक पेंटिंग करीब 50 हजार रुपये तक में बिक चुकी है. उनका कहना है कि कलाकार के लिए पेंटिंग सिर्फ रंग और कैनवास नहीं होती, बल्कि उसमें उसकी मेहनत और भावनाएं भी जुड़ी होती हैं, इसी कारण किसी खास कलाकृति की कीमत लाखों रुपये तक भी पहुंच सकती है.


    delhi ncr new expressway news 2026 09 d54c1bfb3d92794316adcbbe9ddb10f2 1200x675

    Good News: 7084 करोड़ का एक्‍सप्रेसवे, द‍िल्‍ली-NCR के 5 शहरों की मौज, कैसे ये सुपर कॉरिडोर जाम को करेगा तमाम

    उन्होंने बताया कि पेंटिंग सीखने के बाद कमाई के लिए सिर्फ पेंटिंग बेचने पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है. कोई भी कलाकार अपनी पेंटिंग एकेडमी शुरू कर सकता है और बच्चों को ड्राइंग व पेंटिंग सिखा सकता है. वही मानसी के अनुसार, करीब 15 से 20 हजार रुपये के शुरुआती खर्च में छोटी एकेडमी शुरू की जा सकती है. अगर शुरुआत में 20 बच्चे भी जुड़ जाएं और प्रत्येक बच्चे से 1 हजार रुपये फीस ली जाए तो करीब 20 हजार रुपये की मासिक फीस बन सकती है.

    पेंटिंग में नौकरी का बड़ा स्कोप
    उन्होंने बताया कि बच्चों की संख्या बढ़ने पर इसी काम से कमाई 40 से 45 हजार रुपये तक पहुंच सकती है. यानी छोटे स्तर से शुरू किया गया काम धीरे-धीरे एक बड़े बिजनेस में बदला जा सकता है. इसके लिए सबसे जरूरी चीज पेंटिंग का अच्छा ज्ञान और बच्चों को सिखाने की क्षमता है. एकेडमी के साथ कलाकार निजी क्लास भी चला सकता है. मानसी के मुताबिक, पेंटिंग सीखने वाले बच्चों के लिए आगे नौकरी के विकल्प भी मौजूद हैं. वह ड्राइंग टीचर के तौर पर स्कूल या अन्य संस्थानों में काम कर सकते हैं. उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ा जा सकता है.

    रचनात्मकता के साथ कमाई का भी रास्ता
    वहीं आज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ने कलाकारों के लिए घर बैठे कमाई के रास्ते भी खोल दिए हैं. उन्होंने बताया कि ऑनलाइन लोग अपने लिए स्केच और पोर्ट्रेट बनवाते हैं,ऐसे में कलाकार घर से ही ऑर्डर लेकर काम कर सकते हैं. मानसी बताती हैं कि कई आर्टिस्ट ऑनलाइन स्केच और पोर्ट्रेट बनाकर रोजाना करीब 1000 से 1500 रुपये तक कमाई कर रहे हैं. यानी पेंटिंग में बच्चों के लिए रचनात्मकता के साथ कमाई का भी रास्ता मौजूद है. जरूरत है तो बस सही प्रशिक्षण, लगातार अभ्यास और अपनी कला को लोगों तक पहुंचाने की.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleAsian Games Final: 69 रन पर श्रीलंका ढेर, 147 रन से रौंदा भारत ने जीता लगातार दूसरा गोल्ड मेडल, हरमनप्रीत ने रचा इतिहास | Sports
    Next Article Sharjeel Imam News: शरजील इमाम को मिली 7 दिन की अंतरिम जमानत, चचेरे भाइयों की शादी में होगा शामिल | Delhi
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    गुरुग्राम में SPR-सोहना रोड के बीच बनेगा 900 मीटर का मिसिंग लिंक, 6 सेक्टरों को सीधी कनेक्टिविटी

    September 22, 2026

    125 साल से चली आ रही परंपरा फिर जीवंत, अंबाला में पांच हिंडोलों के साथ शुरू हुआ वामन द्वादशी मेला

    September 22, 2026

    हरियाणा में सीआईडी का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 5 लाख रुपये मांगे थे, ट्रांसपोर्टर ने एसीबी से की थी शिकायत

    September 22, 2026

    हरियाणा के नूंह में 4.30 करोड़ रुपये के चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, क्रेटा में 40 पैकेटों में छिपाकर ले जा रहे थे

    September 22, 2026

    फरीदाबादः सोतई गांव में जमीन मुआवजे के लिए किसानों का धरना 32वें दिन भी जारी, महिलाएं कर रहीं भजन-कीर्तन

    September 21, 2026

    भूपेंद्र हुड्डा के बयान पर अभय चौटाला का पलटवार, बोले- कुछ दिनों में दम निकल जाएगा

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    2027 की लड़ाई के लिए यूथ कांग्रेस को अभी से मैदान में…

    By श्वेता चौहानSeptember 22, 2026

    Punjab News: पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात और ‘मिशन 2027’ को लेकर आज नई दिल्ली…

    Delhi News: हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद फ्रेंड्स कॉलोनी में अतिक्रमण, PWD के इंजीनियर के साथ बदसलूकी | Delhi

    September 22, 2026

    बैंकिंग, IT के शेयर फिसले, लुढ़ककर बंद हुआ स्टॉक मार्केट, कच्चे तेल की कीमत घटी

    September 22, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.