नई दिल्ली. टीम इंडिया के आतिशी ओपनर अभिषेक शर्मा ने एक और धमाकेदार पारी खेल डाली. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में महज 15 बॉल पर फिफ्टी ठोक दी. इस शानदार कामयाबी पर जहां पूरी दुनिया उनको सलाम कर रही थी तो उनके गुरु पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने मजाक भरा तंज कर डाला. इस धुरंधर के नाम इस फॉर्मेट में सबसे तेज इंटरनेशनल हाफ सेंचुरी बनाने की रिकॉर्ड दर्ज है.
मंगलवार, 27 अक्तूबर को युवराज सिंह ने अपने शिष्य अभिषेक शर्मा की चुटकी ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक ने महज 15 गेंद में अर्धशतक और फिर सिर्फ 35 गेंद में शतक जड़ दिया. रिकॉर्ड बुक में अब भी युवराज सिंह का नाम टॉप पर है. जिन्होंने 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. अभिषेक ने महज 35 गेंद में अपना शतक पूरा किया और इसके बाद अपने मशहूर मेडिटेशन पोज में नजर आए.
You still can’t get 50 of 12 can you 😜 @OfficialAbhi04! Looks like two left handers batting in their backyard!
#IndVsNZ
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) October 27, 2026
इस जीत के साथ भारत ने न्यूजीलैंड में लगातार तीसरी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज अपने नाम की. इससे पहले भारतीय टीम ने 2020 में मेजबान टीम का 5-0 से सूपड़ा साफ किया था. 2022 में सीरीज 1-0 से जीती थी. युवराज ने मंगलवार दोपहर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभिषेक को टैग करते हुए लिखा, “तुम अब भी 12 गेंदों में 50 रन नहीं बना सकते, है ना?
And I can’t make 100 of 30 or 34 balls 😜 Well played sir @OfficialAbhi04 ! Great innings aur apne single bhi le liye 🤷🏻♂️ Good stuff on the other end by #VaibhavSooryavanshi! Devastating combination! Hats off to @IamSanjuSamson, playing at no. 3 as a complete team man! Well-bowled by our bowlers to keep the score under 200! Great series win 👌 congratulations Team India 🇮🇳
#IndVSNZ
@BCCI
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) October 27, 2026
युवराज के इस पोस्ट का जवाब देते हुए अभिषेक ने मैच के बाद कहा, “मैं यह बात पहले भी कह चुका हूं. मुझे नहीं पता कि उस समय वह किस तरह की क्रिकेट खेल रहे थे, लेकिन ऐसा करना बिल्कुल भी आसान नहीं है. मैं कहूंगा कि अगर कोई भी बल्लेबाज वहां जाकर इस तरह बल्लेबाजी करना चाहे, तो यह बिल्कुल आसान नहीं है.”
इसके तुरंत बाद युवराज ने एक्स पर एक और पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “और मैं 30 या 34 गेंद में शतक नहीं बना सकता. बहुत बढ़िया खेला.”

