Close Menu
    What's Hot

    चयनकर्ताओं ने किया नजर अंदाज, दो मैच में दो डबल सेंचुरी ठोक डाली, आयुष बदोनी ने रच दिया इतिहास | Sports

    October 27, 2026

    बिहार विधान परिषद चुनाव में तिरहुत से एनडीए प्रत्याशी की जीत, पटना से जदयू के नीरज कुमार पीछे

    October 27, 2026

    सड़क हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल को दिलाया उपचार

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बिहार विधान परिषद चुनाव में तिरहुत से एनडीए प्रत्याशी की जीत, पटना से जदयू के नीरज कुमार पीछे

      October 27, 2026

      टोल प्लाजा के 20 KM के दायरे में रहते हैं? टोल के लिए जारी हुआ नया नियम, जानें आपको फायदा या नुकसान

      October 27, 2026

      Congress Protest Rally: कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली अनुमति, जानिए क्या हैं दिल्ली पुलिस की शर्तें | National

      October 27, 2026

      Supreme Court News: एसआईआर और CEC को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, याचिकाकर्ताओं को 10 दिन का समय | National

      October 27, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में हल्की ठंड, चक्रवात अर्नब से कई राज्यों पर खतरा | National

      October 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, October 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»चयनकर्ताओं ने किया नजर अंदाज, दो मैच में दो डबल सेंचुरी ठोक डाली, आयुष बदोनी ने रच दिया इतिहास | Sports
    खेल

    चयनकर्ताओं ने किया नजर अंदाज, दो मैच में दो डबल सेंचुरी ठोक डाली, आयुष बदोनी ने रच दिया इतिहास | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानOctober 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    आयुष बदोनी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जमाया लगातार दूसरा दोहरा शतक

    नई दिल्ली. भारतीय टीम में जगह बनाने की दावेदारी ठोक रहे दिल्ली के स्टार आयुष बदोनी ने रणजी ट्रॉफी में धमाका कर दिया है. मंगलवार को रणजी ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ शानदार दोहरा शतक जड़ा. इस पारी को खेलने के साथ ही उन्होंने विराट कोहली और गौतम गंभीर जैसे दिग्गजों की खास लिस्ट में जगह बना ली. बदोनी लगातार दो फर्स्ट क्लास पारियों में दोहरा शतक लगाने का कारनामा अंजाम दिया. ऐसा करते ही भारतीय बल्लेबाजों के चुनिंदा लिस्ट में शामिल हो गए.

    इस महीने की शुरुआत में गुजरात के खिलाफ 217 रन बनाने के बाद दिल्ली के कप्तान बदोनी ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी. उन्होंने झारखंड के खिलाफ 228 गेंद पर नाबाद 210 रन बनाए. उनकी इस पारी की बदौलत दिल्ली ने अपनी पहली पारी 515 रन पर घोषित कर दी. बदोनी ने सुमित माथुर के साथ छठे विकेट के लिए 334 रन की विशाल साझेदारी की. पारी घोषित किए जाने के समय माथुर 253 गेंद पर नाबाद 150 रन बनाकर खेल रहे थे. इसके जवाब में झारखंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 131 रन बना लिए थे. उत्कर्ष सिंह 53 रन बनाकर नाबाद थे.

    Ayush Badoni with a 210 against Jharkhand. I’m glad that quality middle order batters, who tackle spin and pace equally well, are emerging the ranks in Ranji cricket lately. Rewarding such players always bears good results for the national team, as you can see in the case of Devdutt Padikkal already. #RanjiTrophy

    — Priyank Panchal (@PKpanchal09) October 27, 2026

    बदोनी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपनी निरंतरता से एक बार फिर प्रभावित किया है. इस फॉर्मेट में उनका बल्लेबाजी औसत 60 से अधिक है. विराट कोहली और गौतम गंभीर भी उन चुनिंदा भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हैं. दोनों ही दिग्गज ने लगातार दो फर्स्ट क्लास पारियों में दोहरे शतक लगाए थे. बदोनी यह उपलब्धि हासिल करने वाले 21वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले स्नेहल कौथंकर ने 2024-25 रणजी ट्रॉफी सीजन में यह कारनामा किया था. उन्होंने लगातार दो दोहरे शतक लगाए और इसके बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तिहरा शतक भी जड़ा था. वह गोवा के पहले खिलाड़ी बने थे, जिन्होंने लगातार दो दोहरे शतक लगाने के बाद तिहरा शतक बनाया.

    दूसरे दिन दिल्ली ने 5 विकेट पर 309 रन से आगे खेलना शुरू किया. बदोनी और माथुर ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी. इससे पहले दिल्ली की टीम 181 रन पर 5 विकेट गंवाकर दबाव में आ गई थी. दोनों बल्लेबाजों ने पहले पारी को संभाला और फिर झारखंड के गेंदबाजों पर हावी हो गए. उनकी बड़ी साझेदारी ने दिल्ली को 515 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

    Previous articleUttarakhand News: जस्टिस सुधीर सिंह बनेंगे उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, कॉलेजियम ने की सिफारिश
    Next articleNew Toll pass: केंद्र सरकार का ऐलान, 1 नवंबर से 1,500 रुपये में मिलेगा टोल पास

    Viplove Kumar

    खेल पत्रकारिता में लगभग दो दशक का समृद्ध अनुभव। ज़ी न्यूज़, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत में खेल संपादक के रूप में काम किया. न्यूज़18 की डिजिटल स्पोर्ट्स टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. एक दर्जन से ज्यादा आईसीसी इवेंट कवर कर चुके हैं. ओलंपिक और कॉमनवेल्थ की रिपोर्टिंग का अनुभव. 5 फुटबॉल वर्ल्ड कप इवेंट कवर करने का भी अनुभव, वर्तमान में आईटीवी (India News) की प्रतिष्ठित वेबसाइट की कमान संभाल रहे हैं. खेल, राष्ट्रीय और डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ के साथ सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी कंटेंट निर्माण में विशेषज्ञता।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार विधान परिषद चुनाव में तिरहुत से एनडीए प्रत्याशी की जीत, पटना से जदयू के नीरज कुमार पीछे
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      तुम अब भी 12 गेंद में 50 रन नहीं बना सकते, है ना? …युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा की ली चुटकी | Sports

      October 27, 2026

      अभिषेक शर्मा को रोकना मुश्किल, तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड, टी20 इंटरनेशनल में रचा इतिहास | Sports

      October 27, 2026

      वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने मारे इतने छक्के, तोड़ डाले 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड, रचा इतिहास, न्यूजीलैंड का खेल खत्म | Sports

      October 27, 2026

      Abhishek Sharma 100 WATCH VIDEO: अभिषेक शर्मा ने कैसे बच्चों की तरह कूटा, 199 रन बन गया मजाक, न्यूजीलैंड में मचाई तबाही | Sports

      October 27, 2026

      कप्तानी से हटते ही हरमनप्रीत कौर फॉर्म में लौटी, 37 साल की उम्र में ऐसा करिश्मा, टीम इंडिया को बनाया चैंपियन | Sports

      October 27, 2026

      ईशान किशन तीसरे टी20 से भी बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा एक और मौका, न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला | Sports

      October 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      चयनकर्ताओं ने किया नजर अंदाज, दो मैच में दो डबल सेंचुरी ठोक डाली, आयुष बदोनी ने रच दिया इतिहास | Sports

      By परवेश चौहानOctober 27, 2026

      आयुष बदोनी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जमाया लगातार दूसरा दोहरा शतक नई दिल्ली. भारतीय…

      बिहार विधान परिषद चुनाव में तिरहुत से एनडीए प्रत्याशी की जीत, पटना से जदयू के नीरज कुमार पीछे

      October 27, 2026

      सड़क हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल को दिलाया उपचार

      October 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.