नीतीश राणा की 27 बॉल पर हाफ सेंचुरी
SRH Vs DC, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: अभिषेक की शतकीय पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने IPL में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 243 रन का टारगेट दिया है। जवाब में दिल्ली ने 10.1 ओवर में 3 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं।
समीर रिजवी और डेविड मिलर क्रीज पर हैं। राणा फिफ्टी पूरी कर चुके हैं। उन्होंने IPL में 21वीं फिफ्टी लगाई। केएल राहुल 37 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें साकिब हुसैन ने कैच कराया। पाथुम निसांका (8 रन) को दिलशान मदुशंका ने आउट किया।
अभिषेक शर्मा ने 10 चौके और 10 छक्के लगाए
उप्पल स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। SRH ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 242 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने नाबाद 135 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 68 गेंद में 10 चौके और 10 छक्के लगाए।
हेनरिक क्लासन ने नाबाद 37 रन बनाए। दोनों ने 66 रन की नाबाद पार्टनरशिप की। अभिषेक के अलावा ट्रैविस हेड ने 37 और ईशान किशन ने 25 रन बनाए। दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया। एक बल्लेबाज रनआउट हुआ।

