नई दिल्ली. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन अगले साल होना है और टॉप 8 टीमों को सीधा मेन ड्रॉ में एंट्री मिलेगी. पिछले कुछ सालों में बड़ी बड़ी टीमों को धूल चटाने वाली अफगानिस्तान की टीम ने अपनी जगह इस मेगा आईसीसी इवेंट में पक्की कर ली है. इस टीम ने आयरलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में आयरलैंड को 3 विकेट से हराया. इसका सीधा असर ICC की वनडे रैंकिंग पर पड़ा है. आयरलैंड के खिलाफ 2-0 की बढ़त के साथ ही अफगानिस्तान ने विश्व कप 2027 के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया. इसके साथ ही बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की टीमों की उम्मीदों को झटका लगा.
साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे में खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए सारी टीमें फाइनल हो चुकी हैं. अफगानिस्तान ने चौथा बार अपनी जगह पक्की की है. ICC के नियमों के मुताबिक 30 सितंबर 2026 तक वनडे रैंकिंग में टॉप आठ टीमों को सीधे विश्व कप में जगह मिलेगी. मेजबान होने के नाते दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को रैंकिंग में छूट मिलेगी. उनको पहले ही सीधा एंट्री मिली हुई है. आयरलैंड के खिलाफ मिली हालिया जीत के बाद अफगानिस्तान के पास 91 रेटिंग प्वाइंट्स हो गए हैं. मौजूदा आईसीसी वनडे रैंकिंग में टीम 8वें नंबर पर है. कमाल की बात यह कि सातवें नंबर पर काबिज इंग्लैंड से वो सिर्फ दो अंक पीछे है.
All-Round Rashid, Gurbaz Guide Afghanistan to Second Successive Victory over Ireland
Kabul – August 10, 2026: A brilliant all-round performance from Rashid Khan, alongside a crucial half-century from Rahmanullah Gurbaz, helped Afghanistan secure a three-wicket victory over…
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) August 10, 2026
आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 के लिए ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान ने जगह पक्की की है. बांग्लादेश की टीम 9वें नंबर पर है लेकिन दक्षिण अफ्रीका मेजबान होने के नाते सीधा जगह बनाएगा. लिहाजा टॉप 8 में उसके होने की मान्यता नहीं दी जाएगी. ऐसे में 9वीं रैंकिंग पर रहने वाली टीम बांग्लादेश भी वर्ल्ड कप खेलेगी.
अफगानिस्तान के वर्ल्ड कप में एंट्री हासिल करने की वजह से दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज की मुश्किलें बढ़ गई. मौजूदा आईसीसी वनडे रैंकिंग में टीम 10वें नंबर पर है. टीम एक बार फिर से सीधे क्वालीफाई करने से चूक गई है. हालांकि अभी 30 सितंबर की रैंकिंग आने में वक्त है लेकिन अफसोस की बात ये है कि वेस्टइंडीज को इस बीच सिर्फ1 वनडे खेलना है,. भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच को जीतने के बाद भी उसकी रैंकिंग में ज्यादा सुधार नहीं होगा. ऐसे में अब टीम के सामने क्वालीफायर मुकाबलों के जरिए विश्व कप में जगह बनाने का मौका होगा. साल 2023 विश्व कप में वेस्टइंडीज क्वालीफायर से हारकर बाहर हो गई थी. 2019 में भी क्वालीफायर खेलना पड़ा था. मुख्य ड्रॉ में पहुंचने के बाद टीम को नौ मैचों में छह हार मिली थी.

