Stock market opening 17 August 2026: कच्चा तेल महंगा होने के साथ-साथ IT और बैंकिंग के शेयरों में गिरावट का असर बाजार पर देखने को मिल रहा है। कारोबारी सत्र के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार गिरावट पर खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 116.33 अंक फिसलकर 77,892.92 पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 22.55 अंकों की गिरावट के साथ 24,343.45 पर खुला।
सुबह 11 बजे सेंसेक्स 507.22 अंक लुढ़ककर 77,510.52 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 119.70 अंक फिसलकर 24,246.30 पर कारोबार कर रहा था। BSE पर महज 6 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो 24 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।
इन शेयरों में तेजी
BEL, बजाज फाइनेंस, मारुति, इटरनल, इंडिगो और एक्सिस बैंक के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। BEL के शेयर में सबसे ज्यादा 0.51% का उछाल देखा जा रहा है।
इन शेयरों में गिरावट
बीएसई पर SBIN, बजाज फिन्सर्व, टाइटन, इन्फोसिस, अडाणी पोर्ट्स, HDFC बैंक, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, HCLTECH, TCS, एशियन पेंट, ट्रेंट, LT, अल्ट्रासेमको, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, कोटक बैंक, पावरग्रिड, रिलायंस, टेक महिंद्रा, ITC और NTPC के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। टाटा स्टील के शेयर में सबसे ज्यादा 1.76% की गिरावट देखी जा रही है। इन्फोसिस के शेयर में सबसे ज्यादा 2.22% की गिरावट देखी जा रही है।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.48%, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.30%, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप में 0.08% की गिरावट देखी जा रही है।
कच्चे तेल हुआ महंगा
सोमवार को सुबह 11.07 बजे ब्रेंट क्रूड 0.05% उछलकर 88.56 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
कारोबारी सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 70.71 अंक फिसलकर 78,009.25 पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 29.85 अंक लुढ़ककर 24,366.00 पर बंद हुआ।

