Close Menu
    What's Hot

    यूपी के नोएडा फेज़-2 में मज़दूरों का विरोध प्रदर्शन जारी, पुलिस तैनात

    April 14, 2026

    पाकिस्तान शेयर बाजार एक ही दिन में 6 हजार अंक गिरा

    April 14, 2026

    Redmi ला रहा है 8500mAh बैटरी वाला धांसू 5G फोन, 165Hz डिस्प्ले और कूलिंग फैन से होगा लैस

    April 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बाबा साहेब को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कई दिग्गजों ने किया नमन

      April 14, 2026

      इस साल सामान्य से कम होगी मानसून बारिश : आईएमडी

      April 14, 2026

      नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर 50 फैक्ट्री-आॅफिसों में तोड़फोड़

      April 13, 2026

      बिहार के नए सीएम का ऐलान कल

      April 13, 2026

      बंगाल में एसआईआर में जिनके नाम कटे, वो मतदान नहीं कर सकेंगे

      April 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»देश में तेल और गैस की आपूर्ति सामान्य : केंद्र
    दुनिया

    देश में तेल और गैस की आपूर्ति सामान्य : केंद्र

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Oil and LPG Supply : देश में तेल और गैस की आपूर्ति सामान्य : केंद्र
    Oil and LPG Supply : देश में तेल और गैस की आपूर्ति सामान्य : केंद्र

    कहा, देश में पर्याप्त स्टॉक, रिफाइनरियां भी कर रहीं तेजी से तेल उत्पादन

    Oil and LPG Supply  (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : आने वाला समय दुनिया भर के लिए नई मुश्किलें ला सकता है। अमेरिका-ईरान वार्ता बिना किसी नजीते के समाप्त होने से नई समस्या विश्व के सामने खड़ी हो गई है। एक तरफ जहां ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर पूरी तरह से अपना नियंत्रण होने की घोषणा की है तो वहीं अमेरिका ने इसी घेराबंदी कर दी है। इससे यह आशंका बनी हुई है कि आने वाले दिनों में होर्मुज पूरी तरह से बंद रह सकता है।

    इससे जहां जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति बाधित होगी वहीं भारत में तेल और गैस की आपूर्ति की समस्या पैदा हो सकती है। इसी के चलते देश भर में अफवाहों का दौर शुरू हो चुका है। इसी बीच केंद्र सरकार ने एक बार फिर से लोगों को यह विश्वास दिलाया है कि निकट भविष्य में हमारे देश में ऐसी कोई भी समस्या सामने नहीं आएगी। देश में तेल और गैस का पर्याप्त स्टॉक है और इसकी सप्लाई पूरी तरह से सुचारू है।

    पेट्रोलियम मंत्रालय ने वर्तमान स्थिति बारे दी जानकारी

    दुनिया भर में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में जारी अस्थाई संकट के बीच भारत सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने रविवार को कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (एलपीजी) की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

    मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, देश की सभी तेल रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं। सरकार के पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। साथ ही, पेट्रोल और डीजल का भंडार भी इतना है कि बाजार में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में असामान्य उछाल के बावजूद सरकार ने घरेलू बाजार में तेल की कीमतों को स्थिर रखा है।

    अभी दाम बढ़ने के नहीं हैं आसार

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल महंगा होने का असर सीधे जनता की जेब पर न पड़े, इसके लिए भारत सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली उत्पाद शुल्क यानी कि एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर दी है। इसके अलावा, घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्यात पर सख्ती बढ़ा दी गई है। 11 अप्रैल 2026 को जारी अधिसूचना के मुताबिक, डीजल के निर्यात पर लेवी बढ़ाकर 55.50 रुपये और हवाई ईंधन पर 42 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

    सरकार के मुताबिक, आम घरों की जरूरतों को देखते हुए रिफाइनरियों से एलपीजी का उत्पादन बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नियमित कोटे से अलग 48,000 किलोलीटर केरोसिन का अतिरिक्त आवंटन किया गया है। दवा, खाद्य वितरण और रसायन जैसे महत्वपूर्ण उद्योगों को भी रोजाना 800 मीट्रिक टन सी3 और सी4 स्ट्रीम की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।

    ये भी पढ़ें : Business News Hindi : पश्चिम एशिया तनाव से बढ़ेगा भारत का व्यापार घाटा : क्रिसिल

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईरान से 40 लाख बैरल कच्चा तेल पहुंचा भारत
    Next Article छुपकर की शादी, फोटो हुई लीक! PAK हसीना का फूटा गुस्सा
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      पाकिस्तान शेयर बाजार एक ही दिन में 6 हजार अंक गिरा

      April 14, 2026

      ईरान से 40 लाख बैरल कच्चा तेल पहुंचा भारत

      April 14, 2026

      पश्चिम एशिया तनाव से बढ़ेगा भारत का व्यापार घाटा : क्रिसिल

      April 14, 2026

      US-ईरान शांति वार्ता टूटने से कच्चे तेल की कीमतें $100 के पार, दुनिया भर के बाज़ारों में हलचल

      April 13, 2026

      शानदार रही शेयर बाजार की साप्ताहिक क्लोजिंग

      April 11, 2026

      पांच सप्ताह में चार लाख एलपीजी कनेक्शन पीएनजी में बदले

      April 11, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      यूपी के नोएडा फेज़-2 में मज़दूरों का विरोध प्रदर्शन जारी, पुलिस तैनात

      By परवेश चौहानApril 14, 2026

      Noida Breaking: यूपी के नोएडा फेज़-2 में मज़दूरों का विरोध प्रदर्शन जारी, पुलिस तैनात Noida…

      पाकिस्तान शेयर बाजार एक ही दिन में 6 हजार अंक गिरा

      April 14, 2026

      Redmi ला रहा है 8500mAh बैटरी वाला धांसू 5G फोन, 165Hz डिस्प्ले और कूलिंग फैन से होगा लैस

      April 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.