Close Menu
    What's Hot

    एयर इंडिया फ्लाइट को लेकर बड़ा खुलासा, पायलट डोप टेस्ट में फेल, ड्यूटी से हटाए गए | National

    August 9, 2026

    रेवाड़ी में घर की लड़ाई सड़क पर आई, पति पे पत्नी पर बरसाए लात घूसे, मामला जानकर सब हुए हैरान

    August 9, 2026

    टोरंटो में 7 महीने बाद पकड़ा गया भारतवंशी महिला हिमांशी खुराना की हत्या का आरोपी, प्रेमी पर ही हत्या का आरोप

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      एयर इंडिया फ्लाइट को लेकर बड़ा खुलासा, पायलट डोप टेस्ट में फेल, ड्यूटी से हटाए गए | National

      August 9, 2026

      टोरंटो में 7 महीने बाद पकड़ा गया भारतवंशी महिला हिमांशी खुराना की हत्या का आरोपी, प्रेमी पर ही हत्या का आरोप

      August 9, 2026

      ममता बनर्जी का आरोप- गुंडों ने मेरी कार पर हमला किया, मेरी जान जा सकती थी

      August 9, 2026

      सरकार JPSC परीक्षाएं रद्द करने को राजी, CGL परीक्षा रद्द करने से इनकार, छात्र घेरेंगे विधानसभा

      August 9, 2026

      महाराष्ट्र में महंगा हुआ दूध! इस तारीख से बढ़ेंगे दाम, जानें कितना पड़ेगा असर

      August 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, August 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 7.052 अरब डॉलर की गिरावट
    दुनिया

    देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 7.052 अरब डॉलर की गिरावट

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India's Foreign Exchange Reserves : देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 7.052 अरब डॉलर की गिरावट
    India’s Foreign Exchange Reserves : देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 7.052 अरब डॉलर की गिरावट

    भारतीय रिजर्व बैंक ने साझा किए आंकड़े, लगातार दूसरे सप्ताह इसमें आई गिरावट

    India’s Foreign Exchange Reserves  (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : वैश्विक हालात, कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित होना और भारतीय रुपए की गिरती कीमत के चलते विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार से पूंजी निकालने का क्रम लगातार जारी है। यही कारण है कि देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह भी कमी देखने को मिली है। इसके चलते देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 फरवरी के अपने 728.494 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर से काफी नीचे आ चुका है।

    भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों में बताया कि 13 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार घट गया है। यह 7.052 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 709.759 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार में कमी दर्ज की गई है।

    पिछले सप्ताह इतना था विदेशी मुद्रा भंडार

    पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में कुल भंडार 11.683 अरब डॉलर घटकर 716.81 अरब डॉलर हो गया था। हालांकि, 27 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में यह 4.885 अरब डॉलर बढ़कर 728.494 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। केंद्रीय बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 13 मार्च को समाप्त सप्ताह के लिए विदेशी मुद्रा संपत्ति में कमी आई है। यह भंडार का एक प्रमुख घटक है। विदेशी मुद्रा संपत्ति 7.678 अरब डॉलर घटकर 555.568 अरब डॉलर रह गई।

    भारतीय रुपया लगातार हो रहा कमजोर

    शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 64 पैसे टूटकर 93.53 के अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। विदेशी कोषों की लगातार निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में तेज वृद्धि के कारण भारतीय मुद्रा पर दबाव देखा गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 92.92 पर खुला और जल्द ही पहली बार 93 के स्तर को पार कर गया। पूरे सत्र के दौरान इसमें गिरावट जारी रही और अंतत: यह पिछले बंद भाव से 64 पैसे गिरकर 93.53 पर बंद हुआ। बुधवार को रुपया 49 पैसे गिरकर 92.89 के अपने पिछले रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था।

    भू राजनीतिक अस्थिरता बनी मुख्य कारण

    रुपया की कमजोरी के पीछे विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशी कोषों की लगातार निकासी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के “दोहरे झटके” से भारतीय रुपये में गिरावट आई है। भू-राजनीतिक अस्थिरता अल्पकालिक धारणा के लिए एक प्रमुख कारक बनी हुई है। इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की ताकत मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.37 फीसदी बढ़कर 99.60 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.03 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 108.62 डॉलर प्रति बैरल पर था। इन सभी कारकों ने रुपये पर भारी दबाव डाला।

    ये भी पढ़ें : Crude Oil Price : अमेरिका-ईरान युद्ध से कच्चे तेल में लगेगी ‘आग’

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारतीय शेयर बाजार में अस्थिरता का दौर रहेगा जारी
    Next Article नवरात्रि पर मिलावटखोरों पर शिकंजा, फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      UPI के चार्ज पर सबसे बड़ा फैसला, जानें UPI ट्रांजैक्शन पर कितना और किसे देना होगा शुल्क

      August 9, 2026

      रियल एस्टेट में मंदी की आहट! नहीं बिक रहे मकान, बिल्डर हुए परेशान

      August 9, 2026

      भारत में भी उड़ने वाली टैक्सी, जानें क्या है एयर टैक्सी, क्यों है जरूरत और कब से शुरू होगी सर्विस

      August 9, 2026

      डाबर के खिलाफ FSSAI के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक, ‘100%’ लेबल वाले प्रॉडक्ट की बिक्री का रास्ता साफ

      August 8, 2026

      Honda की कारों पर जबरदस्त डिस्काउंट, अगस्त महीने में ऑफर की बौछार, जानें कितने की पड़ेगी आपकी ड्रीम कार

      August 8, 2026

      टाटा की EV कारों पर अगस्त में तगड़ा डिस्काउंट, दिल जीतने वाले ऑफर, यहां मिलेगी सारी जानकारी

      August 8, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      एयर इंडिया फ्लाइट को लेकर बड़ा खुलासा, पायलट डोप टेस्ट में फेल, ड्यूटी से हटाए गए | National

      By अंकित कुमारAugust 9, 2026

      एयर इंडिया फ्लाइट को लेकर बड़ा खुलासा, पायलट डोप टेस्ट में फेल नई दिल्ली. एयर…

      रेवाड़ी में घर की लड़ाई सड़क पर आई, पति पे पत्नी पर बरसाए लात घूसे, मामला जानकर सब हुए हैरान

      August 9, 2026

      टोरंटो में 7 महीने बाद पकड़ा गया भारतवंशी महिला हिमांशी खुराना की हत्या का आरोपी, प्रेमी पर ही हत्या का आरोप

      August 9, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.