Close Menu
    What's Hot

    कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चंडीगढ़ में ज्ञानेश कुमार की…

    September 25, 2026

    Bihar News: जमुई पीड़िता की पहचान उजागर करने पर बिहार के CMO कर्मचारी पर FIR, जानिए पूरा मामला | National

    September 25, 2026

    ‘पुलिया कभी भी गिर सकती है’, फरीदाबाद के दयालपुर में ये कैसी आफत?

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Bihar News: जमुई पीड़िता की पहचान उजागर करने पर बिहार के CMO कर्मचारी पर FIR, जानिए पूरा मामला | National

      September 25, 2026

      Jammu News: जम्मू में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता | National

      September 25, 2026

      Ganesh Visarjan 2026: आज किस समय करें बप्पा का विसर्जन? नोट करें सुबह से रात तक का शुभ मुहूर्त, पूरी विसर्जन विधि | festival

      September 25, 2026

      IMD Weather Update : आज भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, 19 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट! बारिश-आंधी का खतरा | National

      September 25, 2026

      जमुई के बाद समस्तीपुर में लड़की से बीच सड़क पर हैवानियत, पुलिस कर रही जांच

      September 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, September 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»Delhi News: दिल्ली के मुखर्जी नगर में DU छात्राओं से गंदी हरकतें करने वाले 2 आरोपी अरेस्ट, टाटा सफारी भी जब्त | Delhi
    दिल्ली

    Delhi News: दिल्ली के मुखर्जी नगर में DU छात्राओं से गंदी हरकतें करने वाले 2 आरोपी अरेस्ट, टाटा सफारी भी जब्त | Delhi

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानSeptember 25, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Mukherjee Nagar Student Harassment Case, Hindu College Students Delhi, DU Students Harassment Case, Delhi Police Mukherjee Nagar, Tata Safari Seized Delhi, Delhi Student Safety Case, मुखर्जी नगर छात्रा बदसलूकी, हिंदू कॉलेज छात्राएं, दिल्ली पुलिस गिरफ्तारी, दिल्ली न्यूज
    डीयू की छात्राओं से अभद्रता करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

    DU Students Harassment Case News: दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में हिंदू कॉलेज की दो छात्राओं से बदसलूकी और गाली-गलौज की गई। आरोपी युवकों ने आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं। इस मामले में अब पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हुई सफेद टाटा सफारी को भी जब्त कर लिया है। घटना बुधवार रात करीब 9:30 बजे हकीकत पार्क के पास हुई थी। पुलिस के मुताबिक दोनों छात्राएं पैदल जा रही थीं, तभी एक SUV में सवार युवकों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। शिकायत के आधार पर मुखर्जी नगर थाने में FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    क्या है पूरा मामला?

    शिकायत के अनुसार दोनों छात्राएं मुखर्जी नगर इलाके में पैदल जा रही थीं। इसी दौरान सफेद रंग की कार में सवार युवकों ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। छात्राओं ने जब इसका विरोध किया तो युवकों ने गाली-गलौज की और कुछ दूरी तक उनका पीछा किया। छात्रा ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने वीडियो में यह भी आरोप लगाया कि जब दोनों ने घटना को रिकॉर्ड करने की कोशिश की तो कार में सवार लोगों ने उन्हें वाहन के अंदर खींचने की कोशिश की।

    पुलिस ने कार जब्त की

    दिल्ली पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई और घटना में इस्तेमाल हुई SUV को ट्रेस किया गया। पुलिस ने वाहन के ड्राइवर की पहचान नमन के रूप में की थी और उसके साथ दो से तीन अन्य लोगों के मौजूद होने की बात कही थी। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है। जब्त वाहन पर करीब 44,000 रुपये के ट्रैफिक चालान लंबित थे, जिनमें ज्यादातर ओवरस्पीडिंग से जुड़े थे। मुखर्जी नगर थाने में दर्ज FIR के बाद आरोपियों को अरेस्ट किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

    पुलिस पर देरी का आरोप

    घटना के बाद छात्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती शेयर करते हुए आरोप लगाया कि वह और उसकी दोस्त शिकायत दर्ज कराने के लिए कई पुलिस थानों गईं, लेकिन उन्हें क्षेत्राधिकार का हवाला देकर दूसरे थाने जाने को कहा गया। पुलिस ने इस आरोप का भी संज्ञान लिया है। DCP नॉर्थ वेस्ट आकांक्षा यादव के मुताबिक पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि छात्राओं को किन परिस्थितियों में अलग-अलग थानों में जाना पड़ा और शिकायत दर्ज होने में देरी क्यों हुई।

    एक आरोपी DU का छात्र

    पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया था कि वाहन चलाने वाला व्यक्ति दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र है। छात्रा ने भी अपने वीडियो में आरोपी के लॉ फैकल्टी से जुड़े होने का दावा किया था। हालांकि इस संबंध में पुलिस की जांच जारी है और आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। फिलहाल दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस घटना के पूरे क्रम, वाहन में मौजूद अन्य लोगों की भूमिका और छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

    Previous articleUP School Closed: यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
    Next articleLudhiana News: लुधियाना में बेकाबू कार ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, बाइक सवार हवा में उछला, आरोप- नशे में था ड्राइवर

    Amit Upadhyay

    Amit Upadhyay is an accomplished journalist with nearly a decade of versatile experience spanning print and digital media. He is currently leading the National Desk as Chief Sub Editor for ITV’s Aaj Samaaj Website. Armed with Bachelor’s and Master’s degrees in Journalism, Amit’s distinguished career includes foundational roles at Amar Ujala, Sandhya Times (Times Group) and Dainik Bhaskar, where he drove international and national news operations. He later expanded his digital footprint during the pandemic with ABP News managing extensive verticals. He spent 4 years establishing deep expertise in health journalism at News18 India.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article22 साल के शहज़ाद का कहर, तूफानी शतक जड़ तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड, पाकिस्तान के सबसे तेज सेंचुरी | Sports
    Next Article ‘पुलिया कभी भी गिर सकती है’, फरीदाबाद के दयालपुर में ये कैसी आफत?
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Delhi Fire News: दिल्ली के मॉडल टाउन में इमारत में लगी आग, 25 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, कूलिंग ऑपरेशन जारी | Delhi

      September 25, 2026

      दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित नार्को किंगपिन पार्वती गिरफ्तार, सहयोगी भी पकड़ा गया | Delhi

      September 25, 2026

      दिल्ली के अलीपुर में खौफनाक वारदात, मुखमेलपुर गांव में पत्नी ने पति को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान MCD कर्मचारी की मौत | Crime

      September 25, 2026

      मुखर्जी नगर में DU छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, कार में खींचने की कोशिश; FIR के लिए 3 थानों के चक्कर | Crime

      September 25, 2026

      Delhi Crime News: दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में युवक की चाकू मारकर हत्या, भीड़भाड़ के बावजूद आरोपी फरार | Delhi

      September 24, 2026

      Gurgaon City Bus: मानेसर से दिल्ली का सफर हुआ आसान, द्वारका एक्सप्रेसवे पर सिटी बस सेवा शुरू, कितना होगा किराया, टाइमिंग और रूट | State

      September 24, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चंडीगढ़ में ज्ञानेश कुमार की…

      By श्वेता चौहानSeptember 25, 2026

      Punjab News: पंजाब कांग्रेस आज चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन कर रही है और मुख्य चुनाव…

      Bihar News: जमुई पीड़िता की पहचान उजागर करने पर बिहार के CMO कर्मचारी पर FIR, जानिए पूरा मामला | National

      September 25, 2026

      ‘पुलिया कभी भी गिर सकती है’, फरीदाबाद के दयालपुर में ये कैसी आफत?

      September 25, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.