Close Menu
    What's Hot

    मैं ईरान-इजरायल समस्या को जल्द हल कर दूंगा : ट्रंप

    June 23, 2026

    कॉमेडी से करोड़ों का साम्राज्य! जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं समय रैना

    June 23, 2026

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 22 साल बाद फिर जमेगी अक्षय-रवीना की जोड़ी

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मैं ईरान-इजरायल समस्या को जल्द हल कर दूंगा : ट्रंप

      June 23, 2026

      मैं ट्रम्प के इशारों पर काम नहीं करता: नेतन्याहू

      June 23, 2026

      लखनऊ में इमारत में आग लगने 15 लोगों की मौत

      June 22, 2026

      गॉडजिला अल नीनो से भारत में सूखे का खतरा बढ़ा

      June 22, 2026

      उद्धव के 6 सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल, राउत बोले- शिंदे ने 6 गद्दार पैदा किए

      June 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, June 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»इस साल शेयर मार्केट पर भारी पड़ा सोना
    दुनिया

    इस साल शेयर मार्केट पर भारी पड़ा सोना

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Hindi : इस साल शेयर मार्केट पर भारी पड़ा सोना
    Business News Hindi : इस साल शेयर मार्केट पर भारी पड़ा सोना

    निवेशकों को मिला बेहतर रिटर्न, 2026 में भी सोने की चमक बरकरार रहने की उम्मीद

    Business News Hindi (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : वर्ष 2025 का अंतिम महीना बीत रहा है। यह साल निवेशकों के लिए अभी तक यादगार बना हुआ है। कारण यह है कि इस साल शेयर बाजार और सोना दोनों ही अपना आॅल टाइम हाई लगा चुके हैं। एक तरफ जहां शेयर बाजार में उथल-पुथल का माहौल रहा है वहीं सोना पूरा साल ही लगातार शिखर की तरफ अग्रसर रहा है। सुरक्षित निवेश एसेट के रूप में सोने की चमक बरकरार रही और साल 2025 में घरेलू बाजार में इसने अब तक लगभग 67 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस साल गोल्ड करीब 1,32,000 रुपये के आॅल टाइम हाई तक गया। पर गोल्ड के मुकाबले सेंसेक्स और निफ्टी उतना ज्यादा रिटर्न नहीं दे पाया।

    वर्ष 2025 में अभी तक इतना ऊपर गए सेंसेक्स-निफ्टी

    31 दिसंबर 2024 को सेंसेक्स 78,139.01 पर था, जबकि बीते शुक्रवार को ये 85,712.37 पर बंद हुआ। यानी ये इस साल अब तक 9.69 फीसदी चढ़ चुका है। इस दौरान सेंसेक्स ने 86,159.02 का आॅल टाइम हाई छू लिया। 31 दिसंबर 2024 को निफ्टी 23,644.80 पर था, जबकि शुक्रवार को ये 26,186.45 पर बंद हुआ। यानी ये इस साल 10.75 फीसदी चढ़ चुका है। निफ्टी ने इस साल अब तक 26,325.80 का आॅल-टाइम हाई छू लिया है।

    सेंसेक्स और निफ्टी से बहुत आगे निकला सोना

    साल 2025 में सेंसेक्स का रिटर्न 9.7 फीसदी और निफ्टी का रिटर्न 10.75 फीसदी रहा। वहीं गोल्ड ने 67 फीसदी की छलांग लगाई। यानी गोल्ड ने सेंसेक्स के मुकाबले 6 गुना से अधिक और निफ्टी के मुकाबले करीब 6 गुना रिटर्न दिया। जानकारों का मानना है कि यदि ग्लोबल हालात और रुपये-डॉलर रेट लगभग समान बनी रहती है या रुपया कमजोर होता है, तो 2026 में सोने की कीमत 5 से 16 प्रतिशत और चढ़ सकती हैं। उनका यह भी कहना है कि सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई के करीब हैं, इसलिए सोच-समझ कर निवेश करना जरूरी है।

    एक जनवरी 2025 को 79390 रुपए था सोना

    दिल्ली सरार्फा संघ के आंकड़ों अनुसार, इस साल एक जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम थी जो बीते शुक्रवार पांच दिसंबर को 1,32,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। इस साल अब तक सोने की कीमत करीब 67 प्रतिशत चढ़ चुकी है। इसका अन्य कारण डॉलर के मुकाबले रुपये का कमजोर होना और मजबूत वैश्विक संकेत है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब में सड़क हादसे में पांच की मौत
    Next Article सलमान के सवालों से ट्रॉफी तक! Bigg Boss 19 विनर गौरव खन्ना की सक्सेस स्टोरी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      जल्द भारत पहुंचेगा लाखों टन कच्चा तेल

      June 21, 2026

      भारत-अमेरिका के बीच एफटीए को लेकर कुछ मुद्दे लंबित : गोयल

      June 21, 2026

      इस साल 1.65 लाख करोड़पति अपना देश छोड़ेंगे

      June 18, 2026

      अमेरिका-ईरान डील के बावजूद शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत

      June 18, 2026

      83.88 डॉलर प्रति बैरल पहुंची कच्चे तेल की कीमत

      June 15, 2026

      ईरान-अमेरिका समझौते से झूमा शेयर बाजार

      June 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मैं ईरान-इजरायल समस्या को जल्द हल कर दूंगा : ट्रंप

      By अंकित कुमारJune 23, 2026

      West Asia Crisis : मैं ईरान-इजरायल समस्या को जल्द हल कर दूंगा : ट्रंप कहा,…

      कॉमेडी से करोड़ों का साम्राज्य! जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं समय रैना

      June 23, 2026

      फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 22 साल बाद फिर जमेगी अक्षय-रवीना की जोड़ी

      June 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.