Close Menu
    What's Hot

    Kareena Kapoor Row: करीना कपूर के दिवाली लुक पर विवाद, कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने भेजा लीगल नोटिस |

    November 12, 2026

    गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा, सेफ्टी टैंक की सफाई करते हुए 3 लोगों की मौत

    November 12, 2026

    शादी के नाम पर फुसलाकर नाबालिग से दुष्कर्म, शादी के बाद लड़की से घरेलू हिंसा, आरोपी गिरफ्तार

    November 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Kareena Kapoor Row: करीना कपूर के दिवाली लुक पर विवाद, कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने भेजा लीगल नोटिस |

      November 12, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें हिमाचल समेत देशभर का हाल | National

      November 11, 2026

      Mother Dairy Milk Price Hike: मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, अब 76 रुपये लीटर मिलेगा फुल क्रीम मिल्क | National

      November 11, 2026

      Air India Flight Threat: एयर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट, 93 यात्री विमान से उतारे गए | National

      November 11, 2026

      जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल, 1 की हालत गंभीर

      November 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, November 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»पंजाब में मंत्री अमन अरोड़ा की अहम पहल; सरकारी स्कूलों के 19,886 विद्यार्थियों को स्कूल बैग देने की शुरुआत
    पंजाब

    पंजाब में मंत्री अमन अरोड़ा की अहम पहल; सरकारी स्कूलों के 19,886 विद्यार्थियों को स्कूल बैग देने की शुरुआत

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानAugust 12, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • पहले चरण के तहत 6वीं से 12वीं कक्षा की 5,710 छात्राओं को वितरित किए स्कूल बैग
    • एन.ई.ई.टी./जे.ई.ई. में सफल और कक्षाओं में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पदक देकर किया सम्मानित

    सुनाम/लौंगोवाल : पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सुनाम हलके में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र को और बढ़ावा देने के लिए एक विशेष पहल के तहत हलके के 129 सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 19,886 विद्यार्थियों को स्कूल बैग उपलब्ध करवाने की शुरुआत की। इसके तहत पहले चरण में 6वीं से 12वीं कक्षा तक की 5,710 छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए गए। यह कार्यक्रम लौंगोवाल के शहीद स. भगवान सिंह सरकारी स्मार्ट स्कूल (कन्यां) में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अरोड़ा की पत्नी सबीना अरोड़ा भी उनके साथ मौजूद थीं।

    अमन अरोड़ा ने बताया कि यह पहल उनके परिवार द्वारा ‘बाबू भगवान दास अरोड़ा फाउंडेशन’ के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हलके के बाकी सभी विद्यार्थियों को भी स्कूल बैग उपलब्ध करवाए जाएंगे।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को पढ़ाई से संबंधित बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ उनमें पढ़ाई के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास पैदा करना है।

    अमन अरोड़ा ने बताया कि विद्यार्थियों को पढ़ाई में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सुनाम हलके के उन होनहार विद्यार्थियों का विशेष सम्मान किया गया, जिन्होंने एन.ई.ई.टी. (NEET) और जे.ई.ई. (JEE) जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है।

    उन्होंने बताया कि हलके के 13 विद्यार्थियों ने एन.ई.ई.टी./जे.ई.ई. में सफलता हासिल की है, जिनमें 8 छात्राएं शामिल हैं। इसके अलावा अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी प्रमाण-पत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार शानदार उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल, नॉन-मेडिकल, डिफेंस और सिविल सर्विसेज सहित विभिन्न क्षेत्रों में लड़कियों ने अपनी प्रतिभा साबित की है। उन्होंने कहा कि बेटियों की उपलब्धियां पूरे समाज के लिए गर्व की बात हैं और उन्हें समान अवसर प्रदान करना समय की जरूरत है।

    इस अवसर पर मीडिया द्वारा निजी स्कूलों की ओर से फीस में की जाने वाली बढ़ोतरी के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अभिभावकों को मनमानी फीस वसूली से राहत दिलाने के लिए कानूनी कदम उठाए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार कोई भी निजी स्कूल 5 प्रतिशत से अधिक फीस में वृद्धि नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्कूल द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक फीस वसूली जाती है तो नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और अतिरिक्त वसूली गई राशि वापस करवाने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शिक्षा के व्यावसायीकरण को रोकना और अभिभावकों पर अनावश्यक वित्तीय बोझ पड़ने से बचाना है।

    अरोड़ा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार किए जा रहे हैं और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

    उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा आर्थिक कारणों से शिक्षा से वंचित न रहे। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उनकी उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहित करना हमारी प्राथमिकता है। आज पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जो हमारे लिए गर्व की बात है।

    अमन अरोड़ा ने कहा कि विद्यार्थी चाहे किसी भी स्ट्रीम या ट्रेड से संबंधित हो, वह हमेशा हर विद्यार्थी के साथ खड़े हैं और प्रत्येक विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयासरत हैं। सरकार का उद्देश्य हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर प्रदान करके उसके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करना है।

    इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर, जिला पुलिस प्रमुख डॉ. रवजोत ग्रेवाल, जिला शिक्षा अधिकारी तरविंदर कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक तथा नगरवासी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिमाचल के बाद क्या दूसरे राज्यों में भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? UP, राजस्थान, हरियाणा, बिहार और MP में जानें ताजा रेट | National
    Next Article Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने इस्तीफा दिया, इस वजह से नहीं बढ़ाया जा सका कार्यकाल
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      सैटेलाइट डेटा ने पराली जलाने के दावों की सच्चाई, 938 FIR…

      November 11, 2026

      शिरोमणि अकाली दल (पुनर-सुरजीत) ने संगठनात्मक ढांचे में…

      November 11, 2026

      भाखड़ा बांध की समृद्ध विरासत को संजोने के लिए नांगल में…

      November 11, 2026

      मान सरकार 6 महीने में विदेश से 17 गैंगस्टर वापस लाई

      November 11, 2026

      फगवाड़ा में CM नायब सैनी बोले- जो हरियाणा में हो सकता है, वह पंजाब में क्यों नहीं हो सकता?

      November 10, 2026

      पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में…

      November 10, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Kareena Kapoor Row: करीना कपूर के दिवाली लुक पर विवाद, कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने भेजा लीगल नोटिस |

      By अंकित कुमारNovember 12, 2026

      करीना कपूर के दिवाली लुक को लेकर विवाद हो गया है। Kareena Kapoor Diwali Look…

      गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा, सेफ्टी टैंक की सफाई करते हुए 3 लोगों की मौत

      November 12, 2026

      शादी के नाम पर फुसलाकर नाबालिग से दुष्कर्म, शादी के बाद लड़की से घरेलू हिंसा, आरोपी गिरफ्तार

      November 12, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.