IOCL Q1 result: मध्यपूर्व में ईरान और अमेरिका के बीच भीषण संघर्ष के बीच चालू वित्त की पहली तिमाही में सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) के मुनाफे में महत्वपूर्ण गिरावट आई है। जून तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेट नेट लॉस 1,141.09 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 6,808.12 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
रेवेन्यू में बढ़ोतरी
पहली तिमाही में यह घाटा कुछ पेट्रोलियम उत्पादों के मार्केटिंग मार्जिन में कमी आने की वजह से हुआ है। हालांकि, ज्यादा रिफाइनिंग मार्जिन ने इस घाटे को कम करने में भूमिका निभाई है। जून तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 27% बढ़कर 2.82 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2.21 लाख करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आय साल दर साल आधार पर 27% बढ़कर 2.82 लाख करोड़ रुपये रही।
कंसॉलिडेट नेट लॉस – 1,141.09 करोड़ रुपये
ऑपरेशन से रेवेन्यू – 2.82 लाख करोड़ रुपये (27% बढ़ी)
कुल आय – 2.82 लाख करोड़ रुपये (27% बढ़ी)
कुल तेल रिफाइन – 1.9165 करोड़ टन (3% बढ़ा)
घरेलू बिक्री – 2.5252 करोड़ टन
निर्यात – 9.59 लाख टन (29% घटा)
ज्यादा तेल रिफाइन हुआ
कंपनी ने इस अवधि में कुल 1.9165 करोड़ टन तेल रिफाइन किया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 3% ज्यादा है। पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 1.8683 करोड़ टन था
घरेलू बिक्री बढ़ी
घरेलू बिक्री बढ़कर 2.5252 करोड़ टन रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2.4973 करोड़ टन थी। हालांकि, निर्यात 29% घटकर 9.59 लाख टन रहा।
बड़ा मुआवजा दिया
तेल मंत्रालय ने पिछले साल कंपनी को 31 मार्च, 2025 तक घरेलू LPG की बिक्री पर हुए नुकसान (अंडर-रिकवरी) और 31 मार्च 2026 तक होने वाले संभावित नुकसान के लिए 14,486 करोड़ रुपये के मुआवजे को मंजूरी दी थी।
नेगेटिव बफर कम किया
”पत्रों के अनुसार, अप्रैल 2026 से जून 2026 की अवधि के लिए कुल 3,621.51 करोड़ रुपये की किस्तों को अकाउंट्स की किताबों में ‘ऑपरेशन्स से रेवेन्यू’ के तौर पर दर्ज किया गया है और कुल नेट नेगेटिव बफर को उसी हद तक कम कर दिया गया है।”
OMC को भारी नुकसान
पश्चिम एशिया में चल रहे टकराव के बीच, बेंचमार्क कीमतों में बढ़ोतरी, प्रीमियम, लॉजिस्टिक्स लागत, रुपये में कमजोरी और रिटेल कीमतों में देरी से बढ़ोतरी के कारण OMC को अप्रैल-मई में भारी नुकसान हुआ।

