Punjab News: मुकेरियां के हाजीपुर पुलिस स्टेशन के तहत डागन गांव के पास एक ईंट भट्ठे पर एक प्रवासी मजदूर द्वारा अपनी पत्नी की तेज धार वाले चाकू से हत्या करने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, मजदूर लक्ष्मी नारायण अपनी पत्नी ज्योति (उम्र 27 साल) के साथ डागन ईंट भट्ठे पर काम करता था। कल रात करीब 2 बजे लक्ष्मी नारायण की अपनी पत्नी से किसी बात पर बहस हो गई, जिसके बाद गुस्से में उसने अपनी पत्नी के पेट में कई बार चाकू घोंप दिया, जिससे ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई।
Punjab News: 24, 25 और 26 जून को होगी हड़ताल, मुख्यमंत्री आवास पर होगा धरना
लक्ष्मी नारायण ने अपनी पत्नी की लाश को बिस्तर के नीचे छिपाने की कोशिश की, तभी पास रखा पंखा गिर गया। पंखा गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसियों को घटना के बारे में पता चला। पड़ोसियों ने हाजीपुर पुलिस को घटना की सूचना दी। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और हाजीपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
