Close Menu
    What's Hot

    इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति

    June 19, 2026

    हरियाणा के झज्जर में संजय सैनी हत्याकांड में मुख्य आरोपी संजय बिरधाना एनकाउंटर में ढेर, 4 दिन पहले साथी इंद्रपाल की गोली लगने से हुई थी मौत

    June 19, 2026

    मुकेरियां के डागन गांव में प्रवासी मजदूर ने पत्नी की चाकू…

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति

      June 19, 2026

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      June 19, 2026

      पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

      June 19, 2026

      56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

      June 19, 2026

      इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»कॉन्सर्ट में स्लीवलेस ड्रेस पहने पर ईरानी सिंगर को 74 कोड़ों की सजा
    मनोरंजन

    कॉन्सर्ट में स्लीवलेस ड्रेस पहने पर ईरानी सिंगर को 74 कोड़ों की सजा

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJune 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Hijab Controversy: कॉन्सर्ट में स्लीवलेस ड्रेस पहने पर ईरानी सिंगर को 74 कोड़ों की सजा
    Hijab Controversy: कॉन्सर्ट में स्लीवलेस ड्रेस पहने पर ईरानी सिंगर को 74 कोड़ों की सजा

    सिंगर के साथ काम करने वाले 8 लोगों को भी मारे जाएगे 74-74 कोड़े, , 2 साल तक देश छोड़ने पर बैन, आर्टिस्टिक एक्टिविटीज पर भी रोक
    Hijab Controversy, (द भारत ख़बर), तेहरान: ईरान की एक अदालत ने गायिका परस्तू अहमदी और ‘कारवांसराय कॉन्सर्ट’ के आठ अन्य मेंबर्स को 74 कोड़े मारने की सजा दी है। साथ ही इन पर दो साल तक देश से बाहर जाने और दो साल तक कला से जुड़ी एक्टिविटीज करने पर रोक लगाई गई है। यह फैसला कोम प्रांत की अदालत ने सुनाया।

    अदालत ने इस्लामी कानून की धाराओं का हवाला देते हुए हर सदस्य को यही सजा दी है। साथ ही कहा गया है कि यह फैसला देश के मीडिया में भी छापा जाएगा। जिन लोगों को सजा सुनाई गई है, उन पर आरोप है कि इंटरनेट पर गलत और अश्लील चीजें डालकर लोगों की शालीनता को नुकसान पहुंचाया है।

    बिना हिजाब पहने यूट्यूब पर एक लाइव कॉन्सर्ट किया था

    यह मामला दिसंबर 2024 का है। उस समय 29 साल की परस्तू अहमदी ने बिना हिजाब पहने यूट्यूब पर एक लाइव कॉन्सर्ट किया था। उन्होंने ईरान का लोकप्रिय देशभक्ति गीत अज खूने जवानाने वतन (मातृभूमि के युवाओं के खून से) गाया था। इस दौरान वह बिना हिजाब और स्लीवलेस ड्रेस में थीं।

    वीडियो वायरल होने पर परस्तू अहमदी को हिरासत में लिया

    कॉन्सर्ट का वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया। यूट्यूब पर इसे लाखों लोगों ने देखा। वीडियो जारी होने के बाद ईरानी अधिकारियों ने परस्तू अहमदी और कई संगीतकारों को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया, लेकिन वीडियो अपलोड करने के मामले में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रही।

    वीडियो को 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके

    परस्तू अहमदी ने 27 मिनट का एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह बिना हिजाब और स्लीवलेस ड्रेस पहनकर चार पुरुष संगीतकारों के साथ गाना गाती नजर आ रही थीं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने इसे काल्पनिक कॉन्सर्ट बताया था। यूट्यूब पर यह वीडियो कुछ ही घंटों में 1 लाख से ज्यादा बार देखा गया। इसे सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर किया गया। अब तक इस वीडियो को लगभग 30 लाख बार देखा जा चुका है और इसके क्लिप भी इंटरनेट पर वायरल चुके हैं।

    ईरान में मानवाधिकारों की स्थिति दयनीय

    अमेरिका स्थित मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स इन ईरान की एडवोकेसी डायरेक्टर बहार घंदेहरी ने इस सजा की आलोचना की है। उनका कहना है कि सिर्फ गाना गाने और बिना हिजाब सार्वजनिक रूप से नजर आने पर 74 कोड़ों की सजा देना दिखाता है कि ईरान में मानवाधिकारों की स्थिति अब भी नहीं बदली है।

    ईरान में हिजाब को लेकर विवाद

    ईरान में 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से महिलाओं के लिए हिजाब पहनना कानूनी रूप से जरूरी है। कानून के मुताबिक महिलाओं को पुरुषों की मौजूदगी में सिर ढकना होता है। कई महिलाएं इन नियमों का विरोध करती रही हैं।

    यह मुद्दा 2022 में पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया था, जब 22 साल की महसा अमिनी को तेहरान में हिजाब सही तरीके से न पहनने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। गिरफ्तारी के तीन दिन बाद उनकी मौत हो गई थी। महसा अमीनी की मौत के बाद पूरे ईरान में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए। हजारों महिलाएं सड़कों पर उतरीं और हिजाब कानूनों के खिलाफ आवाज उठाई। सरकार ने इन प्रदर्शनों को सख्ती से दबाया।

    ये भी पढ़ें : Israel Lebanon Conflict: इजरायल के हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSupreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट
    Next Article मुकेरियां के डागन गांव में प्रवासी मजदूर ने पत्नी की चाकू…
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      सुपरमैन फेम एक्टर हेनरी कैविल के साथ नजर आई सारा अली खान

      June 19, 2026

      45 की उम्र में सुपर हॉट हैं करीना कपूर

      June 19, 2026

      अल्फा के प्रमोशन में ब्लैक ब्लेजर में नजर आई आलिया

      June 19, 2026

      ‘कॉकटेल 2’ की किस एक्ट्रेस के पास ज्यादा दौलत?

      June 19, 2026

      कटती लाशें, बिछड़ते परिवार और चीखता दर्द… ‘बंटवारा 1947’ का टीजर देख कांप उठेंगे आप

      June 19, 2026

      पीरियड ब्लड से खराब हुई यूनिफॉर्म, शर्म के मारे सीट से नहीं उठीं एक्ट्रेस, सुनाई दर्दभरी कहानी

      June 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति

      By अंकित कुमारJune 19, 2026

      Iran US War Ceasefire Deal: इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति अमेरिका…

      हरियाणा के झज्जर में संजय सैनी हत्याकांड में मुख्य आरोपी संजय बिरधाना एनकाउंटर में ढेर, 4 दिन पहले साथी इंद्रपाल की गोली लगने से हुई थी मौत

      June 19, 2026

      मुकेरियां के डागन गांव में प्रवासी मजदूर ने पत्नी की चाकू…

      June 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.