Last Updated:
Money Plant Vastu Tips: अगर आपके घर में लगा मनी प्लांट बढ़ते-बढ़ते जमीन तक पहुंच गया है और उसकी बेल जमीन को छू रही है तो वास्तु के अनुसार इसे सही नहीं माना जाता है. मान्यता है कि मनी प्लांट की बेल हमेशा ऊपर की तरफ बढ़नी चाहिए, जमीन पर पड़ी बेल को घर की तरक्की के लिए शुभ नहीं माना जाता है.
फरीदाबाद: घर में मनी प्लांट लगाना आजकल काफी आम बात है. लोग इसे घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ सुख-समृद्धि से भी जोड़कर देखते हैं. लेकिन अगर आपके घर में लगा मनी प्लांट बढ़ते-बढ़ते जमीन तक पहुंच गया है और उसकी बेल जमीन को छू रही है तो वास्तु के अनुसार इसे सही नहीं माना जाता है. मान्यता है कि मनी प्लांट की बेल हमेशा ऊपर की तरफ बढ़नी चाहिए. जमीन पर पड़ी बेल को वास्तु में घर की तरक्की के लिए शुभ नहीं माना जाता है.
Local18 से बातचीत में फरीदाबाद के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को सीधे धरती पर नहीं लगाना चाहिए. इसे किसी लटकते हुए गमले में लगाया जा सकता है. आजकल बाजार में मनी प्लांट को ऊपर की तरफ बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरह के स्टैंड भी मिलते हैं. उनकी मदद से बेल को नीचे गिरने के बजाय ऊपर की तरफ बढ़ाया जा सकता है.
बेल और पत्तियों का ध्यान रखना जरूरी
महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि मनी प्लांट लगाने के लिए दक्षिण और पूर्व के बीच का कोना यानी अग्नि दिशा अच्छी मानी जाती है. इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है. साथ ही पौधे की बेल और पत्तियों का ध्यान रखना भी जरूरी है. पौधे की पत्तियां सूख जाएं तो उन्हें समय-समय पर हटा देना चाहिए. वास्तु मान्यता के अनुसार, अगर मनी प्लांट की बेल जमीन को छूने लगे तो उसे तुरंत ऊपर कर देना चाहिए. माना जाता है कि बेल का नीचे की तरफ बढ़ना घर की तरक्की में रुकावट का संकेत हो सकता है. इससे घर में बेवजह के खर्च बढ़ने, आपसी मनमुटाव और लड़ाई झगड़े जैसी परेशानियां आने की मान्यता है. बाहर लोगों के बीच मान सम्मान को लेकर भी परेशानी हो सकती है.
किसी के सहारे ऊपर की तरफ हो मनीप्लांट
महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि मनी प्लांट की बेल और पत्तियां जितनी ऊपर की तरफ बढ़ेंगी, वास्तु की मान्यता के हिसाब से घर में उतनी ही उन्नति मानी जाती है. इसलिए अगर बेल नीचे आ गई है तो उसे किसी सहारे से ऊपर की तरफ चढ़ा देना चाहिए. घर में मनी प्लांट रखते समय इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि उसकी बेल जमीन पर न फैले. मनी प्लांट को घर में लगाना शुभ माना जाता है, लेकिन इसकी पूजा नहीं की जाती है. पूजा तुलसी माता और पीपल की होती है.
सूखी पत्तियों को तोड़कर कर दें बाहर
महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि मनी प्लांट को घर की सजावट और सकारात्मकता से जोड़ा जाता है. इसलिए इसकी साफ सफाई और सही देखभाल करना जरूरी है. अगर आपके घर में भी मनी प्लांट लगा हुआ है और उसकी बेल जमीन को छूने लगी है तो उसे ऊपर की तरफ सहारा देकर चढ़ा सकते हैं. सूखी पत्तियों को हटाएं और पौधे को साफ सुथरा रखें. हालांकि ये बातें वास्तु शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं.
About the Author

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…
और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

